1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की ओर बढ़ाया बड़ा कदम

डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की ओर बढ़ाया बड़ा कदम

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jan 16, 2024 09:40 am IST,  Updated : Jan 16, 2024 09:49 am IST

ट्रंप ने सोमवार को आयोवा कॉकस में जीत हासिल कर ली है। यहां उन्हें अपने प्रतिद्वंदियों रॉन डीसैंटिस और निक्की हेली से कहीं ज्यादा वोट मिले हैं। ये दोनों ही ट्रंप के विकल्प के तौर पर एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप को मिली बड़ी जीत।- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप को मिली बड़ी जीत। Image Source : AP

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव का समय धीरे-धीरे पास आ रहा है। इसके साथ ही रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर रेस भी शुरू हो चुकी है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से चुनाव में जीत का दावा कर रहे हैं। उम्मीदवारी के रेस की शुरुआत होते ही डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी जीत भी मिल गई है। राष्ट्रपति पद के आगामी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार चुनने की लंबी प्रक्रिया की शुरुआत करने वाले आयोवा कॉकस में ट्रंप को बड़ी जीत मिली है। 

आयोवा कॉकस में बड़ी जीत

ट्रंप ने सोमवार को आयोवा कॉकस में जीत हासिल कर ली है। यहां उन्हें अपने प्रतिद्वंदियों से कहीं ज्यादा वोट मिले हैं। आयोवा कॉकस में दूसरे स्थान के लिए फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैंटिस और पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल इकलौती महिला एवं UN की पूर्व राजदूत निक्की हेली के बीच मुकाबला है। ये दोनों ही ट्रंप के विकल्प के तौर पर एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। 

ठंड के बीच मतदान 

आयोवा कॉकस के लिए मतदाताओं ने सोमवार को कंपा देने वाली ठंड के बीच मतदान किया। कॉकस की बैठक स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू हुई। कॉकस के भागीदार अपने विचार रखने के लिए 1,500 से अधिक स्कूलों, गिरजाघरों और सामुदायिक केंद्रों में एकजुट हुए और उन्होंने गुप्त मतदान किया। जिसमें ट्रंप ने भारी जीत दर्ज की। 

राष्ट्रपति रेस में ट्रंप आगे

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप अभी सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वक्त अपने ऊपर लगे मुकदमों से जूझ रहे हैं। बता दें कि अमेरिका में नवंबर 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने की संभावना है। अगर रेटिंग की बात करें तो इस रेस में ट्रंप सबसे आगे हैं।

ये भी पढ़ें- हूतियों के हमले की चपेट में आया अमेरिकी जहाज, जंग के और भड़कने के आसार

ये भी पढ़ें- विमान से टकरा गया पक्षी, इंजन में लग गई आग, 122 यात्रियों में मच गया हाहाकार, फिर क्या हुआ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश