1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के टैरिफ पर आने वाला है सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राष्ट्रपति ने कहा-'अमेरिका आयात शुल्क की वजह से शक्तिशाली और सुरक्षित'

ट्रंप के टैरिफ पर आने वाला है सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राष्ट्रपति ने कहा-'अमेरिका आयात शुल्क की वजह से शक्तिशाली और सुरक्षित'

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Oct 24, 2025 07:06 pm IST,  Updated : Oct 24, 2025 07:06 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अपने ट्रुथ सोशल एकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इसमें ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका टैरिफ की वजह से शक्तिशाली और सुरक्षित है।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति। - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति। Image Source : AP

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अब इस पर कभी भी फैसला आ सकता है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ को अमेरिका की शक्ति और सुरक्षा बढ़ने की वजह बताया है। ट्रंप शुक्रवार को ह्वाइट हाउस के लॉन में सूरज की चमकती किरणों के बीच पत्रकारों से वार्ता के दौरान माइक के सामने खड़े होकर यह बयान दिया है। अमेरिकी अदालत के फैसले से पहले ट्रंप के चेहरे पर पुरानी आत्मविश्वास भरी मुस्कान थी।

ट्रंप ने क्या कहा

ट्रंप ने कहा,  "देखिए दोस्तों..."अमेरिका फिर से धनवान है, शक्तिशाली है, सुरक्षित है! सब कुछ इस टैरिफ की वजह से है। आयात शुल्क ने हमें मजबूत बनाया है। चीन हो या यूरोप, सब झुक गए हैं...और अब, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है... सबसे बड़ा मामला! गॉड ब्लेस अमेरिका!"

ट्रंप के फैसले से संकट में अमेरिकी कारोबारी

ट्रंप जब यह बयान दे रहे थे, उसी वक्त व्हाइट हाउस के बाहर थोड़ी दूर पर सैमुअल रीड नाम का एक छोटा खिलौना कारोबारी खड़ा था।र ट्रंप के टैरिफ के फैसले से उसका फैमिली बिजनेस, लर्निंग रिसोर्सेज, जो बच्चों के एजुकेशनल टॉय बनाती थी, अब संकट में है। फरवरी में ट्रंप के इमरजेंसी ऑर्डर ने वैश्विक टैरिफ लगा दिए थे। IEEPA कानून के तहत, ट्रंप ने व्यापार घाटे को 'राष्ट्रीय आपातकाल' घोषित कर दिया। इसके बाद हर आयातित सामान पर 25-50 फीसदी शुल्क लगा दिया। सैमुअल के लिए, यह $100 मिलियन का नुकसान था। उसने बुदबुदाते हुए कहा, "ये टैरिफ अमेरिका को बचा नहीं रहे, बर्बाद कर रहे हैं। उसके जैसे हजारों छोटे बिजनेसमैन और 12 डेमोक्रेटिक स्टेट्स ने कोर्ट में चुनौती दी।

लोअर कोर्ट टैरिफ को ठहरा चुका है अवैध

अमेरिका की निचली अदालत ट्रंप के टैरिफ को पहले ही अवैध ठहरा चुकी है। लोअर कोर्ट ने फैसले में कहा था... ट्रंप ने ओवररीच किया। कांग्रेस की मंजूरी बिना टैरिफ अवैध है, लेकिन अपील में टैरिफ बने रहे। अब 5 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में इस पर अहम सुनवाई है। जस्टिस रॉबर्ट्स की बेंच में इस मुद्दे बहस होगी। 

ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ को बताया वाजिब

 ट्रंप प्रशासन दावा कर रहा कि टैरिफ ने $475 बिलियन कमाए, घाटा कम किया। वहीं अर्थशास्त्री चेताते हैं कि इससे मुद्रास्फीति बढ़ेगी, ग्रोथ रुकेगी। कारोबारी सैमुअल की बेटी और लॉ स्टूडेंट एम्मा कोर्ट के बाहर ट्रंप के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही थी। उसने रोते हुए कहा, "पापा का सपना टूट रहा है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश