1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका, सऊदी अरब को देगा इजरायल जैसे F-35 लड़ाकू विमान, डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, सलमान बोले- 'हम अब्राहम अकॉर्ड में...'

अमेरिका, सऊदी अरब को देगा इजरायल जैसे F-35 लड़ाकू विमान, डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, सलमान बोले- 'हम अब्राहम अकॉर्ड में...'

 Published : Nov 19, 2025 07:04 am IST,  Updated : Nov 19, 2025 11:44 am IST

सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बड़ी बैठक हुई है। इस बैठक में ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, सऊदी अरब को इजरायल जैसे F-35 लड़ाकू विमान देगा।

Prince Mohammed bin Salman Donald Trump- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप से मिले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान। Image Source : AP

सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां वाशिंगटन डीसी में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक की है। इस बैठक के दौरान मोहम्मद बिन सलमान और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हथियारों की डील, इजरायल को मान्यता देने वाले अब्राहम अकॉर्ड समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब को इजरायल जैसे F-35 लड़ाकू विमान देने का ऐलान किया है।

'हम अब्राहम समझौते का हिस्सा बनना चाहते हैं लेकिन...'

वाशिंगटन डीसी: ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के दौरान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान कहते हैं, "हम अब्राहम समझौते का हिस्सा बनना चाहते हैं, लेकिन हम दो-राज्य समाधान का एक स्पष्ट रास्ता सुरक्षित करना भी सुनिश्चित करना चाहते हैं। मोहम्मद बिन सलमान ने आगे कहा- "ओसामा बिन लादेन ने अमेरिका-सऊदी संबंधों को नष्ट करने के लिए 9/11 के लिए सऊदी लोगों का इस्तेमाल किया था; हम ऐसा दोबारा न होने देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"

सऊदी को मिलेंगे F-35 लड़ाकू विमान

ओवल ऑफिस में बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि वह सऊदी अरब को इजरायल जैसे  F-35 लड़ाकू विमान देंगे। ट्रंप ने कहा- "जब आप F-35 विमान को देखेंगे, तो वे इजरायल के F-35 के समान होंगे, सऊदी अरब हमारा एक महान सहयोगी है और इजरायल एक महान सहयोगी है।"

क्या है अब्राहम अकॉर्ड?

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप, सऊदी अरब को इजराइल के साथ संबंध सामान्य करने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए अब्राहम अकॉर्ड नाम के एक समझौते को तैयार भी किया गया है। इस समझौते के तहत  बहरीन, मोरक्को और संयुक्त अरब अमीरात, इजरायल के साथ वाणिज्यिक और राजनयिक संबंध बना चुके हैं। ट्रंप का मानना है कि एक बार अगर सऊदी अरब इस समझौते पर हस्ताक्षर कर दे, तो अरब जगत का हर कोई इसमें शामिल हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, पहुंचाया पीएम मोदी का संदेश

चीनी जासूसों से सावधान! ब्रिटिश खुफिया एजेंसी ने जारी किया अलर्ट , LinkedIn के जरिए कर सकते हैं बड़ा 'खेल'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश