1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने भरी हुंकार, अमेरिका से कर दी मादुरो को छोड़ने की मांग

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने भरी हुंकार, अमेरिका से कर दी मादुरो को छोड़ने की मांग

 Published : Jan 04, 2026 06:40 am IST,  Updated : Jan 04, 2026 06:46 am IST

अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया है। यूएस फोर्सेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अपने साथ अमेरिका ले गई हैं। अमेरिका की इस कार्रवाई पर वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Venezuela Vice President Delcy Rodriguez- India TV Hindi
Venezuela Vice President Delcy Rodriguez Image Source : AP

America Attack Venezuela: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार कहा था कि उनकी सेनाएं वेनेजुएला पर हमला कर सकती हैं। ट्रंप ने जो कहा था वैसा ही हुआ और अमेरिका ने एक कदम आगे बढ़ते हुए ना सिर्फ वेनेजुएला पर हमला किया बल्कि निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके आवास से पकड़कर अमेरिका ले जाया गया है। वेनेजुएला में उपजी इस गंभीर स्थिति के बाद उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने बड़ा बयान दिया है।

'मादुरो को छोड़े अमेरिका'

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने कहा है कि निकोलस मादुरो देश के वैध राष्ट्रपति हैं। रॉड्रिग्ज ने अमेरिका से मादुरो को छोड़ने की मांग करते हुए कहा कि उनका देश कभी किसी भी का उपनिवेश नहीं बनेगा। उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वेनेजुएला अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

'जनता चाहती है मादुरो की रिहाई'

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने अमेरिका की कार्रवाई पर गहरी नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि निकोलस मादुरो का अपहरण किया गया है और अमेरिकी कार्रवाई पूरी तरह से नाजायज है। इस घटना से पूरे देश में गुस्सा है और देश की जनता अपने राष्ट्रपति की रिहाई की मांग कर रही है। रॉड्रिग्ज ने कहा, 'इस देश में केवल एक ही राष्ट्रपति है और उनका नाम निकोलस मादुरो है।'

'शांत रहें लोग'

वेनेजुएला में बने राजनीतिक संकट के बाद उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने देश के लोगों से शांत रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका देश अपनी संप्रभुता, स्वतंत्रता और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। रॉड्रिग्ज ने यह भी कहा कि किसी भी तरह के बाहरी दबाव या ताकत के आगे झुकना वेनेजुएला के इतिहास और आत्मसम्मान के खिलाफ है।

चीन ने दी प्रतिक्रिया

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अमेरिकी हमले और मादुरो के पकड़े जाने को लेकर तमाम देशों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। चीन ने अमेरिकी हमलों की निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने कहा कि यह वेनेजुएला की संप्रभुता पर अब तक का सबसे गंभीर प्रहार है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने इस घटनाक्रम का समर्थन किया है।

यह भी पढ़ें:

निकोलस मादुरो के बाद अब वेनेजुएला की सत्ता कौन संभालेगा? ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया ये जवाब

कौन हैं वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की पत्नी सिलिया फ्लोरेस? जब खुले तौर पर विपक्षी सांसदों को कहा था 'पापी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश