1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. निकोलस मादुरो के बाद अब वेनेजुएला की सत्ता कौन संभालेगा? ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया ये जवाब

निकोलस मादुरो के बाद अब वेनेजुएला की सत्ता कौन संभालेगा? ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया ये जवाब

 Published : Jan 03, 2026 11:59 pm IST,  Updated : Jan 04, 2026 12:06 am IST

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को वॉरशिप से अमेरिका ले जाया जा रहा है जहां उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा। इस बीच ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में सुरक्षित सत्ता हस्तांतरण होने तक अमेरिका उस देश का प्रशासन संभालेगा।

Donald Trump- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

वाशिंगटन: वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई कर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर अमेरिका ले जाने के बाद देर शाम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वेनेजुएला का अब भविष्य क्या होगा इसके बारे में भी बताया। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला में सुरक्षित सत्ता हस्तांतरण होने तक अमेरिका उस देश का प्रशासन संभालेगा। 

Related Stories

अब अमेरिका चलाएगा  वेनेजुएला का प्रशासन 

अमेरिका ने शनिवार तड़के एक आश्चर्यजनक सैन्य अभियान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया और उन्हें देश से बाहर ले गया। मादुरो को एक वॉरशिप से अमेरिका ले जाया जा रहा है जहां उनके खिलाफ मुकदमा चलेगा।  अमेरिका की यह कार्रवाई तेल समृद्ध लातिन अमेरिकी देश पर महीनों से बढ़ाए जा रहे दबाव की परिणति है। ट्रंप ने कहा कि सत्ता हस्तांतरण होने तक अमेरिका वेनेजुएला का प्रशासन चलाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी उपस्थिति पहले से ही स्थापित है, हालांकि इस बात के तत्काल कोई संकेत नहीं थे कि अमेरिका देश चला रहा है। 

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम लातिन अमेरिकी देश की बागडोर तबतक संभालेंगे जब तक हम एक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण सत्ता हस्तांतरण नहीं कर लेते।’’ ट्रंप ने दावा किया कि विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति से उस देश को 'फिर से महान बनाने' के बारे में बात की है। ट्रंप ने ‘मार-ए-लागो’ में एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि यह ‘‘अत्यंत सफल अभियान किसी भी ऐसे व्यक्ति के लिए चेतावनी के रूप में काम करना चाहिए, जो अमेरिकी संप्रभुता को खतरा पहुंचाना चाहता है या अमेरिकी जीवन को खतरे में डालना चाहता है।’’

 वेनेजुएला की ओर से फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं

 ट्रंप ने मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि यह ‘‘अत्यंत सफल अभियान किसी के लिए भी चेतावनी होनी चाहिए, जो अमेरिकी संप्रभुता को खतरे में डालने या अमेरिकी नागरिकों की जान को जोखिम में डालने की कोशिश करे’’। हालांकि, वेनेजुएला सरकार की ओर से ट्रंप के दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वेनेजुएला के सरकारी टीवी ने काराकस में विरोध प्रदर्शन करते हुए मादुरो समर्थकों के छोटे समूहों की लाइव तस्वीरें प्रसारित कीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश