1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. "जब चाहें, जैसे चाहें...", गिरफ्तारी से ठीक पहले निकोलस मादुरो ने अमेरिका के बारे में क्या कहा था?

"जब चाहें, जैसे चाहें...", गिरफ्तारी से ठीक पहले निकोलस मादुरो ने अमेरिका के बारे में क्या कहा था?

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 04, 2026 06:53 am IST,  Updated : Jan 04, 2026 07:02 am IST

अमेरिकी सेना द्वारा गिरफ्तारी से ठीक पहले वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने कहा था कि मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए वाशिंगटन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

निकोलस मदुरो- India TV Hindi
निकोलस मदुरो Image Source : PTI

अमेरिकी सेना द्वारा पकड़े जाने से पहले दिए गए अपने आखिरी टेलीविजन इंटरव्यू में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने वाशिंगटन के प्रति सुलह भरा रुख अपनाते हुए ड्रग तस्करी के खिलाफ सहयोग करने की पेशकश की थी। राज्य संचालित टेलीविजन चैनल teleSUR पर प्रसारित इंटरव्यू में मदुरो ने कहा था कि उनका प्रशासन अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है। 

स्पेनिश पत्रकार इग्नासियो रामोनेत से बात करते हुए मदुरो ने कहा, "अमेरिकी सरकार जानती है कि यदि वे ड्रग तस्करी से निपटने के लिए किसी समझौते पर गंभीरता से चर्चा करना चाहते हैं, तो हम तैयार हैं। हमने उनके कई प्रवक्ताओं को यह संदेश दिया है।" इंटरव्यू होने के 48 घंटे से भी कम समय के भीतर अमेरिकी सेना के अचानक हमले में निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया, जिससे सत्ता पर उनकी पकड़ अचानक समाप्त हो गई और उनके अंतिम सार्वजनिक बयानों का अर्थ पूरी तरह से बदल गया। 

CIA के गुप्त हमले और ट्रंप की पुष्टि

इंटरव्यू के दौरान मदुरो ने पिछले महीने एक वेनेजुएलाई डॉकिंग सुविधा पर हुए गुप्त जमीनी हमले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था। हालांकि, बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य इंटरव्यू में इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा था कि अमेरिका ने नशीले पदार्थों की शिपिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक प्रमुख सुविधा को नष्ट कर दिया है। ट्रंप ने गर्व से कहा था, "दो रात पहले हमने उसे खत्म कर दिया। हमने उन पर बहुत करारा प्रहार किया है।"

"अगर उन्हें तेल चाहिए, तो वेनेजुएला..."

दबाव और धमकियों के आरोपों के बावजूद, मदुरो ने आर्थिक मोर्चे पर भी अमेरिका को बड़ा प्रस्ताव दिया था। उन्होंने विशेष रूप से अमेरिकी ऊर्जा कंपनी शेवरॉन का जिक्र करते हुए कहा कि वेनेजुएला अपने तेल क्षेत्र में अमेरिकी निवेश के लिए पूरी तरह खुला है। मदुरो के शब्द थे: "अगर उन्हें तेल चाहिए, तो वेनेजुएला अमेरिकी निवेश के लिए तैयार है- जब भी वे चाहें, जहां भी वे चाहें और जिस तरह से वे चाहें।"

ड्रग तस्करी के आरोपों को गढ़ा हुआ बताया

अपने संबोधन के आखिर में मदुरो ने खुद को एक शांतिप्रिय नेता के रूप में पेश किया और अमेरिकी जनता से कहा कि वेनेजुएला के लोग और वहां की सरकार उनके मित्र हैं। उन्होंने अमेरिका की ओर से लगाए गए ड्रग तस्करी के आरोपों को 'गढ़ा हुआ' बताया था।

ये भी पढ़ें-

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने भरी हुंकार, अमेरिका से कर दी मादुरो को छोड़ने की मांग

निकोलस मादुरो के बाद अब वेनेजुएला की सत्ता कौन संभालेगा? ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया ये जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश