अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 'आज रात एक पूरी सभ्यता मर जाएगी' की धमकी दी है। ट्रंप की धमकी के बाद अब व्हाइट हाउस का बयान आया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि स्थिति क्या है और ट्रंप आगे क्या करेंगे, यह सिर्फ ट्रंप ही जानते हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरानी शासन के पास वाशिंगटन समयानुसार रात 8 बजे तक का समय है, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समझौता कर सकें।
इससे पहले, व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि ईरान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की कोई प्लानिंग नहीं है। यह बयान उस समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बयानों के बाद इस तरह की अटकलें तेज हो गई थीं।
व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी प्रतिक्रिया में कहा कि वेंस के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने साफ किया कि उनके बयान में कहीं भी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का संकेत नहीं था और इस तरह की खबरें भ्रामक हैं।
जेडी वेंस के बयान से बढ़ी चर्चा
दरअसल, जेडी वेंस ने कहा था कि अमेरिकी सेना के पास कई ऐसे विकल्प हैं, जिनका अब तक उपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि ईरान अपना रुख नहीं बदलता, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन विकल्पों के इस्तेमाल पर विचार कर सकते हैं। इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर परमाणु हमले की आशंकाएं जताई जाने लगीं।
ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा तनाव
इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसकी शर्तें नहीं मानी गईं तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि हालात बिगड़े तो "एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।" ट्रंप ने ईरान को समझौते के लिए समयसीमा भी दी है और संकेत दिया है कि तय समय तक सहमति न बनने पर अहम ढांचों पर हमले हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
ट्रंप के बाद JD Vance का बड़ा बयान, बोले- 'बहुत जल्द खत्म होगी जंग, ईरान के पाले में है गेंद'