1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप के बाद JD Vance का बड़ा बयान, बोले- 'बहुत जल्द खत्म होगी जंग, ईरान के पाले में है गेंद'

ट्रंप के बाद JD Vance का बड़ा बयान, बोले- 'बहुत जल्द खत्म होगी जंग, ईरान के पाले में है गेंद'

 Published : Apr 07, 2026 07:11 pm IST,  Updated : Apr 07, 2026 07:16 pm IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान में जंग के बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance ने बड़ा बयान दिया है। वेंस ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान में अपने सैन्य लक्ष्य काफी हद तक हासिल कर लिए हैं।

US Vice President JD Vance- India TV Hindi
US Vice President JD Vance Image Source : AP

Israel US Iran War: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को कहा कि गेंद अब ईरानियों के पाले में है क्योंकि वाशिंगटन चल रही बातचीत पर तेहरान के जवाब का इंतजार कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी अमेरिका और भी ज्यादा कड़े कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। अमेरिका के पास ऐसा करने की पूरी क्षमता है। वेंस ने जोर देकर कहा कि अमेरिका कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देता है, फिर भी उसके पास कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं।

'ईरानियों के पाले में है गेंद'

अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी ताकत को पहचानते हैं। अगर ईरानी कुछ हद तक नुकसान पहुंचाना चाहते हैं तो अमेरिका के पास उससे कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाने की क्षमता है। राष्ट्रपति ऐसा नहीं करना चाहते और ना ही मैं ऐसा करना चाहता हूं। इसीलिए हम इतनी सख्ती से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन मूल रूप से गेंद अब ईरानियों के पाले में है।

'ईरान का मिलेगा जवाब'

जेडी वेंस ने कहा, "मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ने इस बारे में बात की है। मैं बस एक बात कहना चाहूंगा कि ईरानी बातचीत करने में बहुत तेज नहीं हैं, युद्ध शुरू होने से पहले भी वो बातचीत में बहुत तेज नहीं थे और अब भी वो निश्चित रूप से बहुत तेज नहीं हैं। इसलिए हम यह समझते हैं कि कभी-कभी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक संदेश पहुंचाने में थोड़ी देरी हो जाती है, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि हमें उनका जवाब जरूर मिलेगा, चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक। हमें आज रात 8:00 बजे (स्थानीय समय के अनुसार) तक ईरानियों से जवाब मिल जाएगा। मुझे उम्मीद है कि वो सही जवाब देंगे।"

'राष्ट्रपति ट्रंप लेंगे फैसला'

अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि अगर ईरान अपना रवैया नहीं बदलता है तो वाशिंगटन के पास और भी कई कदम उठाने के विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा, "इसलिए उन्हें यह पता होना चाहिए कि हमारे पास ऐसे कई हथियार मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करने का फैसला हमने अब तक नहीं किया है। राष्ट्रपति उन हथियारों का इस्तेमाल करने का फैसला ले सकते हैं, और अगर ईरानी अपना रवैया नहीं बदलते हैं, तो वो निश्चित रूप से ऐसा करेंगे।" 

यह भी पढ़ें:

ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान का पलटवार- 1.4 करोड़ ईरानी जान देने को तैयार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- "मैं भी कुर्बानी को तैयार"

'आज रात एक पूरी सभ्यता की मौत होगी, जिसे कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर किया ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश