1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनिया का सबसे क्रूर अपराध, मां का पहले सिर काटा...फिर शव पर लेट गया नंगा; पूरी घटना जानकर कांप उठेगी रूह

दुनिया का सबसे क्रूर अपराध, मां का पहले सिर काटा...फिर शव पर लेट गया नंगा; पूरी घटना जानकर कांप उठेगी रूह

 Published : Dec 15, 2023 06:48 pm IST,  Updated : Dec 15, 2023 06:48 pm IST

अमेरिका के न्यू जर्सी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 46 वर्षीय एक कुपुत्र अपनी बुजुर्ग मां का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद इमरजेंसी कॉल करके खुद ही पुलिस को सूचना दी कि उसने मां की हत्या कर दी है। पुलिस शख्स के घर पहुंची तो वह नंगा शव पर लेटा हुआ था।

US पुलिस प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
US पुलिस प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

एक कलियुगी बेटे ने अपनी मां के साथ इतने जघन्यतम अपराध को अंजाम दिया है कि जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। इस अपराध की कल्पना करने मात्र से ही आपका दिमाग हिल जाएगा। घटना अमेरिका के न्यू जर्सी से जुड़ी है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां का सिर धड़ से अलग कर दिया। इतना ही नहीं मां की हत्या करने के बाद आरोपी नंगा ही शव पर लेट गया। मृतक मां की उम्र 74 वर्ष थी। पुलिस जब पहुंची और बेटे को इस हाल में देखा तो उसके भी होश उड़ गए। आखिर कोई बेटा अपनी बूढ़ी मां के साथ इतना क्रूर कृत्य भला कैसे कर सकता है?...न्यू जर्सी पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के बारे में उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन करके मां की हत्या करने की जानकारी दी थी। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वहां का भयावह दृश्य देख पुलिस दंग रह गई। घटनास्थल पर देखा कि शख्स ने मां के सिर को धड़ से अलग कर दिया है और खुद नंगा होकर शव पर लेटा हुआ है। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह हैरत में पड़ गया। 

46 वर्षीय इस शख्स ने दिया वारदात को अंजाम

जेफरी सर्जेंट नामक शख्स ने अपनी मां की हत्या को अंजाम दिया। सर्जेंट ने शुक्रवार को शाम 4 बजे से ठीक पहले 911 पर कॉल किया। उसने ऑपरेटर को बताया कि "अभी-अभी अपनी माँ की हत्या की है"। द प्रेस ऑफ अटलांटिक सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, 46 वर्षीय सर्जेंट ने पुलिस को यह भी संकेत दिया कि वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, अर्थात् द्विध्रुवी विकार से पीड़ित है। जब पुलिस सर्जेंट के ओशन सिटी अपार्टमेंट में पहुंची तो उन्होंने उसे यूनिट के बाहर एक दालान में नग्न अवस्था में पाया और अपनी मां के क्षत-विक्षत शरीर के ऊपर खून से लथपथ पड़ा हुआ था । उसकी मां का सिर शव से कई फीट दूर पड़ा हुआ था। अधिकारियों ने पुष्टि की कि पीड़िता सर्जेंट की मां, 74 वर्षीय एलेक्जेंड्री एम. सर्जेंट थीं।

यह भी पढ़ें

गाजा पर बमबारी का बदला! "लाल सागर" में उठा "काला धुआं", यमन ने इस देश के जहाज पर कर दिया भीषण हमला

जेलेंस्की को सताने लगा हार का डरावना सपना, यूरोप के बाद अमेरिका ने भी आखिरी वक्त में दिखाया यूक्रेन को ठेंगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश