Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर भारती सिंह ने फैंस से पूछा से सवाल, 'लड़का आएगा या लड़की'

बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर भारती सिंह ने फैंस से पूछा से सवाल, 'लड़का आएगा या लड़की'

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Dec 29, 2021 07:33 am IST, Updated : Dec 29, 2021 02:36 pm IST

भारती सिंह ने पति हर्ष के साथ अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लांट कर रही हैं। इस तस्वीर के साथ भारती ने फैंस से एक प्यारा सा सवाल पूछा है।

Bharti Singh shared baby bump latest picture and asking santa ayega ya santi Haarsh Limbachiyaa- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/BHARTI.LAUGHTERQUEEN/ Bharti Singh shared baby bump latest picture and asking santa ayega ya santi Haarsh Limbachiyaa

Highlights

  • भारती सिंह ने पहली बार फ्लांट किया बेबी बंप
  • भारती सिंह ने तस्वीर शेयर कर फैंस से पूछा प्यारा सा सवाल

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह  ने कुछ समय पहले ही फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अनाउंस की थी। वह प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया में तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस से कोई न कोई सवाल करती रहती हैं। हाल में ही भारती सिंह ने पति  हर्ष लिंबाचिया के साथ एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लांट कर रही हैं। 

भारती और हर्ष इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भारती ने फैंस से पूछा, 'संता आएगा या संती? आपको क्या लगता है जल्दी कमेंट में बताओ'

दिल्ली में बंद हुए सिनेमाहॉल, '83' के कलेक्शन पर पड़ेगा असर, 'जर्सी' हुई पोस्टपोन 

भारती सिंह की इस तस्वीर में फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। 

भारती और हर्ष ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से सभी को चौंका दिया था। भारती ने अपने यूट्यूब चैनल 'एलओएल लाइफ ऑफ लिंबाचियाज' पर प्रेग्नेसी का वीडियो शेयर किया था, जिसका इस कपल ने कैप्शन दिया था 'हम मां बनने वाले हैं।' इस वीडियो के आते ही बधाईयों का तांता लग गया। 

हाल ही में भारती सिंह ने खुलासा किया कि उन्हें अपने जैसी लड़की चाहिए। अपनी कॉमेडियन अंदाज में कहा कि उन्हें अपने जैसी मेहनती बच्ची चाहिए।  हर्ष और भारती ने 2017 में गोवा में धूमधाम से शादी की थी। 

Video: सलमान खान ने बर्थडे पर भांजी आयत के साथ किया 'तम्मा तम्मा' गाने पर डांस

आपको बता दें कि भारती मां बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह पिछले 2-3 साल से फैमिली प्लानिंग में जुटी हुई थीं। उन्होंने कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि वह जल्द से जल्द अपनी फैमिली स्टार्ट करना चाहती हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement