1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्रयागराज: उमेश पाल मर्डर केस में आज 5 लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में रुपए और हथियार बरामद

प्रयागराज: उमेश पाल मर्डर केस में आज 5 लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में रुपए और हथियार बरामद

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 21, 2023 11:41 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 11:41 pm IST

यूपी के प्रयागराज में हुए उमेश पाल मर्डर केस में आज 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को धुमलगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भारी मात्रा में रुपए और हथियार बरामद किए गए हैं।

Umesh Pal- India TV Hindi
उमेश पाल मर्डर केस Image Source : FILE

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में हुए उमेश पाल मर्डर केस में आज धुमलगंज क्षेत्र से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में रुपए और हथियार बरामद किए गए हैं। प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया, 'आज प्रयागराज में उमेश पाल और 2 सुरक्षाकर्मियों के मर्डर केस की जांच के दौरान 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम नियाज अहमद, रूमलग्न, मोहम्मद सजर, कैश अहमद, राकेश कुमार (कौशाम्बी) और मोहम्मद अशर्क खान है। इन लोगों के पास से 5 पिस्टल, 5 तमंचे, एक मैगजीन और 112 कारतूस मिले हैं। इसके अलावा इनके पास से 6 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पांचों आरोपियों से मोबाइल फोन और कुल 2 लाख 25 हजार नकद मिले हैं।

गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों की निशानदेही पर मिली बड़ी नकदी

गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों की निशानदेही पर 72 लाख 37 हजार रुपए नकद मिले हैं। अतीक अहमद के कार्यालय से 74 लाख 62 हजार कुल मिले हैं। असद ने फोन पर इंटरनेट के माध्यम से नियाज अहमद की अशरफ से बात कराई थी। अतीक के घर पर हुई मीटिंग में ये शामिल था। इसके पास से एक फोन मिला है। 

वहीं मोहम्मद सजर जयंतीपुर का रहनेवाला है और उमेश पाल के घर के पास रहता है। इसको असद ने अपने घर बुलाकर आईफोन दिया था, जिसमें कुछ नंबर सेव थे। अतीक, अशरफ ने सजर को लोकेशन देने का काम दिया था। सजर उमेश पाल की गाड़ी आने जाने की सूचना देने का काम करता था। वहीं अश्रद्ध कटरा उमेश और दो सुरक्षाकर्मी की हत्या की जो बैठक होती थी, उस साजिश में शामिल था।

वहीं कैश अहमद 16 साल से अतीक अहमद और परिवार में ड्राइवर का काम कर रहा है। घटना के बाद हथियार और कैश छिपाने का काम इसे दिया गया था। असद और परिवार की इसकी निशानदेही पर रिकवरी हुई है। 

इसके अलावा राकेश कुमार उर्फ नाकेश कुमार उर्फ लाला अतीक अहमद के घर के काम और मुंशी का काम करता था। घटना के बाद कैश और हथियार असद और अतीक और परिवार के कहने पर छिपाए थे। 

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली बजट 2023: वित्त मंत्री कैलाश गहलोत बुधवार को पेश करेंगे बजट, ट्वीट कर दी जानकारी

हैती में खतरनाक हुई हिंसा, अब तक 530 से ज्यादा लोगों की हो चुकी मौत, संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत