Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 3 अक्टूबर: मिथुन राशि के जातकों का जीवनसाथी के साथ बीतेगा अच्छा समय, वहीं ये लोग वाहन चलाते समय बरतें सावधानी

राशिफल 3 अक्टूबर: मिथुन राशि के जातकों का जीवनसाथी के साथ बीतेगा अच्छा समय, वहीं ये लोग वाहन चलाते समय बरतें सावधानी

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Oct 02, 2020 06:45 pm IST, Updated : Oct 02, 2020 06:45 pm IST

अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर रविवार सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी।

राशिफल 3 अक्टूबर 2020- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राशिफल 3 अक्टूबर 2020

अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर रविवार सुबह 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। रात 10 बजकर 07 मिनट तक व्याघात योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर रविवार दोपहर पहले 11 बजकर 52 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।  

मेष राशि 

आज  दिन शानदार रहेगा। कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आज बेस्ट फ्रेंड से फोन पर आपकी लंबी बातचीत होगी। इस राशि की महिलाओं को आज कोई खास खबर मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर रहेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे  इस राशि के स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा और कुछ नया सिखने को मिलेग। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

वृष राशि
आज आपके  सितारे बुलंद रहेंगे। कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप किसी धार्मिक संस्थान से जुड़े हैं, तो आपको लाभ होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।  सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढेगा।

अक्टूबर माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट, जानें कब है नवरात्र, दशहरा और शरद पूर्णिमा

राशिफल 3 अक्टूबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 3 अक्टूबर 2020

मिथुन राशि 
आज आपके मन में नए विचार आएंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना भी बना सकते हैं। आय की आया के स्रोतों में वृद्धि होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। छात्र अपने मित्रों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज किसी  व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी से बचना चाहिए। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा।  मन सामाजिक कार्यों में लगेगा।  पड़ोसियों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी। माता-पिता बच्चों के साथ समय बितायेंगे , बच्चे भी माता पिता से अपने  दिल की बात शेयर करेंगें। आज  आप किसी नए काम की प्लानिंग भी कर सकते हैं। कुछ नए कॉन्टेक्ट्स आपकी लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। आज किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरुरत है। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा।

अक्टूबर मासिक राशिफल: वृष और मिथुन राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा ये महीना, जानें अन्य का हाल

राशिफल 3 अक्टूबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 3 अक्टूबर 2020

सिंह राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कुछ लोगों से आपको मदद मिल सकती है। रिश्तों में विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।  आज अधिकारियों से मिला कॉम्पलीमेंट आपके उत्साह को बढ़ायेगा। संतान का कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है । सफलता आपके कदम चूमेगी। बिजनेस में बरकत होगी।
  
कन्या राशि 
आज का दिन उत्तम रहेगा। आप काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने से  आपको प्रसन्नता होगी। आपके काम में सीनियर्स का पूरा योगदान रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।  धन लाभ के भी अवसर प्राप्त होंगे। सेहत  के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। 

राशिफल 3 अक्टूबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 3 अक्टूबर 2020

तुला राशि 
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये एक्सरसाइज जारी रखनी चाहिए। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। शाम को परिवार के साथ महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। लवमेट को गिफ्ट देंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। शाम को घरेलू सामान खरीदने मार्केट जयेंगे| अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होगे। आज  आय के किसी नये स्रोत का फायदा उठा सकते हैं। आज  नए लोगों से मुलाकात होगी , भविष्य में इससे आपको काफी फायदा होगा। परिवार के साथ आपके रिश्ते  बेहतर होंगे। कष्टों से मुक्ति मिलेगी। 

राशिफल 3 अक्टूबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 3 अक्टूबर 2020

धनु राशि 
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। रिसर्च के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। ये यात्रा आपके लिये बेहद सुखद रहेगी। आज बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा।  स्वास्थ बेहतर रहेगा।  

मकर राशि 
आज का दिन अच्छा रहेगा। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा से रिलिटेड कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद  महौल बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। किसी काम को लेकर आपकी उलझनें कम हो सकती हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा जाएगा। 

राशिफल 3 अक्टूबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 3 अक्टूबर 2020

कुंभ राशि 
आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई खास काम पूरा होने से आपको खुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई  शुभ समाचार  मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। समाज के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा। साथ ही आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 

मीन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर सकता है। आज आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से शरीर कुछ ढीला हो सकता है। आज आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना बन रही है। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement