अक्टूबर माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट, जानें कब है नवरात्र, दशहरा और शरद पूर्णिमा
अक्टूबर माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट, जानें कब है नवरात्र, दशहरा और शरद पूर्णिमा
Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : Oct 02, 2020 12:29 pm IST,
Updated : Oct 02, 2020 12:30 pm IST
हिंदू पंचांग के अनुसार अक्टूबर माह में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। माह की शुरुआत पूर्णिमा के साथ हुई हैं
Image Source : INSTA/THEURBANHINDU/AMANSRI095
अक्टूबर माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट, जानें कब है नवरात्र, दशहरा और शरद पूर्णिमा
हिंदू पंचांग के अनुसार अक्टूबर माह में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। माह की शुरुआत पूर्णिमा के साथ हुई हैं। इसके साथ ही समाप्ति शरद पूर्णिमा के साथ हो रही हैं। इसके अलावा इस माह अश्विन अमावस्या, मासिक शिवरात्रि, नवरात्र, दशहरा के साथ कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं।
अक्टूबर माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार
1 अक्टूबर, गुरुवार- पूर्णिमा पड़ी थी जोकि आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा थी।
5 अक्टूबर, सोमवार – संकष्टी चतुर्थी- अश्विन महीने में दूसरी बार संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाएगा.
13 अक्टूबर, मंगलवार – एकादशी अधिक मास में पड़ने वाली इस एकादशी को परमा एकादशी के नाम से जाना जाता है।
14 अक्टूबर, बुधवार – एकादशी के दूसरे दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। इसलिए भगवान शिव और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना शुभ माना जाता है।
15 अक्टूबर, गुरुवार- हर माह भगवान शिव को समर्पित मासिक शिवरात्रि पड़ती है।.