1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang: नवरात्र का छठा दिन, जानें 22 अक्टूबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: नवरात्र का छठा दिन, जानें 22 अक्टूबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 21, 2020 06:12 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 01:46 pm IST

शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। इसलिए मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang: नवरात्र का छठा दिन, जानें 22 अक्टूबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang: नवरात्र का छठा दिन, जानें 22 अक्टूबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त Image Source : INDIA TV

आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और गुरूवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जायेगी। इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। इसलिए मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाएगी।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त

सुकर्मा योग - पूरा दिन पार कर देर रात 2 बजकर 35 मिनट तक 

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र-पूरा दिन पार कर देर रात 12 बजकर 59 मिनट तक 
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक।
अमृत काल - शाम 8 बजकर 14  मिनट रात  9 बजकर 49 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 4 बजकर 54 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक

इस एक चीज के कारण ही मनुष्य बनता है दुख और तकलीफ का भोगी, कर लिया काबू तो सब होगा मंगल

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 31 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 51 मिनट

चंद्रोदय का समय:  सुबह 12 बजकर 8 मिनट
चंद्रास्त का समय :  रात 11  बजकर 2 मिनट तक।

Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि के दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, रुष्ठ हो जाएगी मां

आज का राहुकाल

दिल्ली -   दोपहर 01:30 से दोपहर 02:55 तक             
मुंबई -  दोपहर 01:50 से दोपहर बाद 03:17 तक                                       
चंडीगढ़ -  दोपहर 01:31 से दोपहर 02:55 तक   
लखनऊ -    दोपहर 01:16 से दोपहर 02:41 तक
भोपाल -  दोपहर 01:30 से दोपहर 02:56 तक
कोलकाता - दोपहर 12:47 से दोपहर 02:13 तक
अहमदाबाद -दोपहर 01:50 से दोपहर बाद 03:16 तक  
चेन्नई - दोपहर 01:21 से दोपहर 02:50 तक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल