India TV MP Bureau Desk
-
यूपी संपर्क क्रांति की जनरल बोगी में सीट को लेकर भिड़े यात्री, मारपीट का वीडियो वायरल
छतरपुर के हरपालपुर स्टेशन पर यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट को लेकर यात्रियों के बीच खतरनाक मारपीट हुई। सोशल मीडिया पर इस लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मध्य-प्रदेश | Sep 10, 2026 02:03 pm IST -
जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 बच्चियों की मौत और 1 घायल, अस्पताल पहुंचे दिलीप अहिरवार
छतरपुर जिले के हिनौता थाना क्षेत्र में एक जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें 2 बच्चियों की मौत हो गई और एक महिला घायल है। घटना के बारे में पता लगते ही चंदला सीट के विधायक और राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार भी अस्पताल पहुंचे।
मध्य-प्रदेश | Sep 10, 2026 01:28 pm IST -
Advertisement
-
पारिवारिक कलेश से तंग आकर महिला ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोरों की मदद से बचाई गई जान
मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंवारी नदी के नैपरी पुल से एक महिला ने तेज बहाव को देखते हुए छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस के डायल 112 के कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला की जान बचाई।
मध्य-प्रदेश | Sep 10, 2026 01:12 pm IST -
मुरैना के व्यापारी के 2 लाख चोरी, सबलगढ़ में मेडिकल दुकान से उड़ाया रुपयों से भरा बैग
सबलगढ़ तहसील मुख्यालय पर दवा दुकानदारों से वसूली के लिए गए मुनीम का लाखों रुपए भरा बैग चोर दुकान से उठाकर भाग गया। यह घटना सबलगढ़ में दिनदहाड़े हुई।
मध्य-प्रदेश | Sep 10, 2026 12:48 pm IST -
Advertisement
-
भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, आज OPD सेवाएं रहेंगी बंद
भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का धरना तीसरे दिन भी जारी है। आज मेडिकल कॉलेजों में OPD बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। जूनियर और सीनियर डॉक्टरों ने भी समर्थन दिया।
मध्य-प्रदेश | Sep 09, 2026 10:46 am IST -
ऑपरेशन मैट्रिक्स में म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, 200 साइबर फ्रॉड के मामलों का हुआ खुलासा
ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके तहत 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस ऑपरेशन में करोड़ों के लेन-देन का खुलासा हुआ है।
मध्य-प्रदेश | Sep 08, 2026 10:24 pm IST -
Advertisement
-
MP में बड़ा फर्जीवाड़ा, बांग्लादेशी नागरिकों के बनवाए भारतीय पासपोर्ट, STF ने खोला राज
ग्वालियर में STF ने फर्जी दस्तावेजों से बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का खुलासा किया। 20 पासपोर्ट डबरा के पते पर बने, करीब 70 पासपोर्ट जांच में हैं और दो आरोपी गिरफ्तार हुए।
मध्य-प्रदेश | Sep 08, 2026 10:18 am IST -
इंदौर में बारिश-आंधी का कहर, डिप्टी डायरेक्टर की कार पर गिरा भारी-भरकम पेड़, हादसे में मां की मौत
इंदौर के एमजी रोड चौराहे के पास तेज बारिश और आंधी के चलते एक भारी-भरकम पेड़ डिप्टी डायरेक्टर की कार पर गिर गया, जिसमें कार पूरी तरह चौपट हो गई और कार के भीतर बैठीं डिप्टी डायरेक्टर की मां की इस हादसे में मौत हो गई।इंदौर के एमजी रोड चौराहे के पास तेज बारिश और आंधी के चलते एक भारी-भरकम पेड़ डिप्टी डायरेक्टर की कार पर गिर
मध्य-प्रदेश | Sep 07, 2026 10:14 pm IST -
Advertisement
-
शराबी पति को सुधारने की कोशिश महिला को पड़ा भारी, गुस्साए युवक ने पत्नी को कैंची से गोदा, अस्पताल में भर्ती
ग्वालियर में अपने शराबी पति को सुधारने की कोशिश महिला पर उस वक्त भारी पड़ गई, जब पति ने उस पर कैंची से हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मध्य-प्रदेश | Sep 07, 2026 05:30 pm IST -
दिल्ली हादसे में देवास के अर्पित जाज की मौत, बिल्डिंग के नीचे दबा मिला था शव, पिता ने की मृतक की पहचान
दिल्ली में हुए हादसे में देवास के अर्पित जाज बिल्डिंग के नीचे दब गए थे। उनका शव आज सुबह मिला। पिता ने मृतक की पहचान की है। अर्पित कॉलेज आत्माराम सनातन धर्म में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
मध्य-प्रदेश | Sep 07, 2026 12:41 pm IST -
Advertisement
-
सागर में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से हुई 11 मौत के मामले में डिप्टी सीएम ने सागर मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने कहा, 'मैंने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। वहां सात लोग गंभीर हालत में हैं, जबकि लगभग 45 अन्य खतरे से बाहर हैं।'
मध्य-प्रदेश | Sep 07, 2026 11:07 am IST -
जहरीली शराब से सागर में 10 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस, खूनी खेल का निकला ललितपुर कनेक्शन
सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की जान चली गई। स्थानीय प्रशासन ने मामले पर कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य-प्रदेश | Sep 07, 2026 11:59 am IST -
Advertisement
-
9वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गुस्साए परिजनों ने किया जमकर हंगामा
बड़वानी के एक स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने सेंधवा-खेतिया स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर पुलिस पर जांच में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।
मध्य-प्रदेश | Sep 06, 2026 03:08 pm IST -
सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, 1020 KM सफर तय करके बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची लड़की, बदली 5 ट्रेनें, बिना मोबाइल ढूंढा घर
झारखंड की प्रीति की ग्वालियर के धीरज से सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और ये दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई, जिसके बाद धीरज से मिलने के लिए प्रीति ग्वालियर पहुंच गई और बिना मोबाइल के बॉयफ्रेंड का घर भी ढूंढ लिया।
मध्य-प्रदेश | Sep 05, 2026 04:58 pm IST -
Advertisement
-
जन्माष्टमी शोभायात्रा में बड़ा हादसा, 15 फीट ऊपर डीजे पर बैठे 4 युवक गिरे, CCTV आया सामने
जन्माष्टमी के जश्न में निकली शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जिसका वीडियो सामने आया है। शोभायात्रा में शामिल डीजे वाहन पर करीब 15 फीट की ऊंचाई पर बैठे चार युवक अचानक सड़क पर आ गिरे।
मध्य-प्रदेश | Sep 05, 2026 03:22 pm IST -
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए श्रद्धालु, तीन महिलाओं की मौत, कई घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह तीनों महिलाएं घिरोना स्थित हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रही थी।
मध्य-प्रदेश | Sep 05, 2026 03:14 pm IST -
Advertisement
-
PWD इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी, आय से 200 गुना अधिक संपत्ति बरामद
बालाघाट PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की बड़ी कार्रवाई हुई है। छापेमारी में 11 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है, जो PWD इंजीनियर के आय से 200 गुना अधिक है।
मध्य-प्रदेश | Sep 04, 2026 02:41 pm IST -
रीवा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, आरोपी पति गिरफ्तार, पुलिस जांच खोलेगी हत्या की असली वजह
रीवा में देर रात करीब 1 बजे दोहरी हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिछिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की कथित तौर पर मूसल से हमला कर हत्या कर दी।
मध्य-प्रदेश | Sep 04, 2026 02:14 pm IST -
जटाशंकर धाम में दिखा अद्भुत नजारा, गोमुख से निकली जलधारा ने किया शिवलिंग का अभिषेक
छतरपुर के जटाशंकर धाम में प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 'बुंदेलखंड का केदारनाथ' कहे जाने वाले इस शिव धाम में गोमुख से जल की धारा उमड़ पड़ी। मानो खुद जटाधारी भोलेनाथ की जटाओं ने बारिश के जल से अभिषेक किया हो।
मध्य-प्रदेश | Sep 03, 2026 02:54 pm IST -
गाय को चारा खिला रहे पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर, दंपति गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
ग्वालियर में सड़क किनारे गाय को चारा खिला रहे पति-पत्नी को पीछे से आई कार ने जोरदार टक्कर मारी और फिर दुकान में जा घुसी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
मध्य-प्रदेश | Sep 03, 2026 02:13 pm IST