India TV MP Bureau Desk
-
गाय को चारा खिला रहे पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर, दंपति गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
ग्वालियर में सड़क किनारे गाय को चारा खिला रहे पति-पत्नी को पीछे से आई कार ने जोरदार टक्कर मारी और फिर दुकान में जा घुसी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
मध्य-प्रदेश | Sep 03, 2026 02:13 pm IST -
सतना में बारिश ने बिगाड़े हालात, बाढ़ की चपेट में कई इलाके, धारकुंडी आश्रम हुआ जलमग्न
सतना मे भारी बारिश का दौर जारी है, हालात यें है की पूरा शहर जलमग्न हो चुका है। शहर के आधे से अधिक मोहल्ले बाढ़ की चपेट में हैं और दूसरी तरफ चित्रकूट में मंदाकिनी नदी एक बार फिर रौद्र रूप मे उफान मार रही है।
मध्य-प्रदेश | Sep 02, 2026 02:19 pm IST -
Advertisement
-
रायसेन जेल में खूनी खेल, कैदी ने प्रहरी पर चलाई गोली, हालत गंभीर, भागने की कोशिश में हुआ विवाद
रायसेन के जिला जेल के अंदर गोलीकांड के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी पर गोली चला दी। इस हमले में प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।
मध्य-प्रदेश | Sep 02, 2026 01:39 pm IST -
मंदसौर में एटीएम काट कर 6 लाख रुपये ले उड़े बेखौफ बदमाश, वारदात के घंटों बाद नींद से जागा बैंक
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ में बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम काटकर करीब 6 लाख रुपये की चोरी की। बैंक प्रबंधन की लापरवाही के बाद मामला दर्ज हुआ और अब पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
मध्य-प्रदेश | Sep 01, 2026 02:54 pm IST -
Advertisement
-
सतना में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, प्रशासन की चेतावनी दरकिनार, उफनती नदी में लड़कों ने लगाई छलांग
सतना जिले में लगातार बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जिले में सोमवार देर रात से शुरू हुई बारिश अब तक जारी है, जिसके चलते मंदाकिनी नदी उफान पर है। प्रशासन लगातार लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा जान जोखिम में न डालने की अपील कर रहा हैं।
मध्य-प्रदेश | Sep 01, 2026 01:02 pm IST -
शिक्षक पर छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज, निष्पक्ष जांच की मांग
सुल्तानपुर स्थित एक स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया।
मध्य-प्रदेश | Aug 31, 2026 09:33 pm IST -
Advertisement
-
शादी के बाद पैसे-जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन, दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार
देहात थाना क्षेत्र में शादी के बाद धन-जेवर लेकर फरार होने वाली दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मध्य-प्रदेश | Aug 31, 2026 07:40 pm IST -
घर से गुटखा लेने पहुंचा युवक, पहुंच गया अस्पताल और चौथी मंजिल से लगा दी छलांग
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में एक युवक ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत मामले को संभाला और इलाज के लिए भर्ती कराया।
मध्य-प्रदेश | Aug 31, 2026 02:43 pm IST -
Advertisement
-
आगर-मालवा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चचेरे मामा पर केस, रिश्तों की मर्यादा हुई तार-तार
आगर-मालवा में करीब 12 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के साथ उसके चचेरे मामा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिर्फ चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
मध्य-प्रदेश | Aug 30, 2026 05:10 pm IST -
उज्जैन में व्यापारी हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई सख्ती, लाठी पड़ते ही चौराहे पर मांगी माफी
उज्जैन में एक व्यापारी की हत्या के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या सात हो गई है। ट्रैक्टर शोरूम के मालिक की तीन दिन पहले हत्या कर दी गई थी। यह हत्या रास्ता मांगने के लिए हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी।
मध्य-प्रदेश | Aug 30, 2026 04:43 pm IST -
Advertisement
-
कलेक्टर के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल, CHO नहीं ले पाईं महिला मरीज का BP, योग्यता पर उठे सवाल
टीकमगढ़ के सापौन में स्वाथ्य केंद्र में औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने सीएचओ रितु अहिरवार से एक महिला मरीज का ब्लड प्रेशर लेने को कहा और वह मरीज का बीपी भी सही तरीके से नहीं ले पाईं, जिसके बाद खुद कलेक्टर ने उन्हें बीपी लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया।
मध्य-प्रदेश | Aug 30, 2026 02:16 pm IST -
रीवा में बड़ा हादसा, निजी अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से मरीज की दर्दनाक मौत, परिजनों का हंगामा
रीवा के एक निजी अस्पताल में लिफ्ट में फंसने से एक मरीज की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। गुस्साए परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और अस्पताल को बंद किए जाने की मांग कर रहे हैं।
मध्य-प्रदेश | Aug 30, 2026 10:46 am IST -
Advertisement
-
दो फीट पानी में डूबा रेलवे ट्रैक, साढ़े चार घंटे थमा रेल यातायात, 12 ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रोकी गईं
सरभंग नदी के उफान से सतना-मानिकपुर रेल ट्रैक पर लगभग 2 फीट पानी भर गया, जिससे रेल सेवा करीब 4.5 घंटे तक ठप रही और 12 ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रहीं।
मध्य-प्रदेश | Aug 29, 2026 10:20 pm IST -
उज्जैन में हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, पुलिस ने बरसाए डंडे, आरोपी मांगते रहे माफी
उज्जैन के दमदमा इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे सड़क पर खड़े कुछ युवकों से मामूली विवाद के बाद ट्रैक्टर शोरूम मालिक की हत्या कर दी गई। वह अपने पांच दोस्तों को उनके फ्लैट पर छोड़ने जा रहा था।
मध्य-प्रदेश | Aug 29, 2026 08:34 pm IST -
Advertisement
-
पेंट्रीकार का खाना खाकर बिगड़ी बच्चों की सेहत, खंडवा में घंटे भर के लिए रोकी गई ट्रेन, कराया इलाज
हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 15-20 स्कूली छात्रों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों ने पेंट्रीकार का खाना खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।
मध्य-प्रदेश | Aug 29, 2026 01:10 pm IST -
हनुमान-साईं मंदिर में चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, चांदी का मुकुट समेत अन्य सामान बरामद
मंदिर में चोरी करने के पहले चोर ने साइकिल चुराई और फिर दो अलग-अलग गांव के मंदिर से भी चोरी की। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के पास से रेंजर साइकिल, चांदी का मुकुट, चांदी के सिक्के, करीब 6 हजार रुपये नकद और अन्य सामान भी बरामद किया गया।
मध्य-प्रदेश | Aug 28, 2026 12:51 pm IST -
Advertisement
-
बकरी को निवाला बनाने घर में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण ने पकड़ा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बालाघाट में वन विकास निगम लामता परियोजना के अंतर्गत ग्राम मोहगांव पंचायत के बकवाड़ा गांव स्थित मडकाटोला में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ बकरी का शिकार करने के लिए किसान के घर में घुस गया।
मध्य-प्रदेश | Aug 27, 2026 07:51 pm IST -
2 करोड़ की धोखाधड़ी का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 19 एंड्राइड मोबाइल किए बरामद
24 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के रहने वाले देवेंद्र के साथ 2 करोड़ की धोखाधड़ी हुई। यह धोखाधड़ी नकली ईमेल आईडी और दस्तावेजों का इस्तेमाल करके और पैसे दोगुना करने का वादा करके की गई थी।
मध्य-प्रदेश | Aug 27, 2026 05:03 pm IST -
फायर ब्रिगेड की गाड़ी से चमकाई जा रही विधायक जी की कार, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
सिंगरौली के बीजेपी विधायक के सरकारी आवास का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आवास के बाहर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी विधायक जी की कार धोती नजर आ रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है।
मध्य-प्रदेश | Aug 26, 2026 02:09 pm IST -
जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे छात्र, कमर तक पानी और उफनती नदी पार करते वीडियो वायरल, स्कूल प्राचार्य सस्पेंड
उमरिया के करकेली विकासखंड के मानिकपुर गांव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने एक बार फिर सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मध्य-प्रदेश | Aug 25, 2026 02:08 pm IST