1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शिक्षक पर छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज, निष्पक्ष जांच की मांग

शिक्षक पर छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज, निष्पक्ष जांच की मांग

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Aug 31, 2026 09:10 pm IST,  Updated : Aug 31, 2026 09:33 pm IST

सुल्तानपुर स्थित एक स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया।

Obscene act- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : MAGNIFIC

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के सुल्तानपुर स्थित माध्यमिक पाठशाला में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की जानकारी शिक्षा विभाग तक पहुंचते ही विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित सहायक आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया। वहीं, मामले में पुलिस को FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शिक्षक पर छात्राओं संग अश्लील हरकत का आरोप

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के एक स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक पर स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद स्कूल और शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बिना देरी किए आरोपी शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए FIR के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

POCSO एक्ट के तहत FIR

शिक्षा विभाग से शिकायत प्राप्त होने के बाद इदवार थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेन्स एक्ट) तथा एससी-एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है। हालांकि, मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

आरोपी शिक्षक फरार

घटना के सामने आने के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, छात्राओं के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल आरोपी शिक्षक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और मामले की जांच जारी है।

(बृजेश श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें - मध्य प्रदेश: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत करने पर भीड़ ने कर दी टीचर की पिटाई, कपड़े उतारकर ले जाया गया थाने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।