Manoj Kumar
-
Infosys से विशाल सिक्का की ‘छुट्टी’ के बाद 45% हुई कंपनी की ग्रोथ, रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर का भाव
Infosys में 10 महीने पहले CEO के पद से हटे विशाल सिक्का के जाने के बाद कंपनी की ग्रोथ में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। सिर्फ 10 महीने में ही Infosys का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया है, सोमवार को शेयर बाजार में Infosys के शेयर ने 1270 रुपए का ऊपरी स्तर छुआ है जो अबतक का रिकॉर्ड स्तर है
बाजार | Jun 11, 2018 12:13 pm IST -
मानसून सीजन के 10 दिन में 15% ज्यादा बरसात, जानिए किस राज्य में कैसी बारिश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मानसून सीजन के शुरुआती 10 दिन यानि पहली से 10 जून के दौरान देश में औसत के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक बरसात हुई है, इस दौरान देशभर में औसतन 41.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकि सामान्य तौर पर 36.2 मिलीमीटर बारिश होती है
बिज़नेस | Jun 14, 2018 04:56 pm IST -
रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब, सेंसेक्स 35550 और निफ्टी 10800 के ऊपर
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 115 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35558 पर कारोबार कर रहा है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.90 प्वाइंट की तेजी के साथ 10801.55 पर ट्रेड हो रहा है
बाजार | Jun 11, 2018 09:37 am IST -
पेट्रोल-डीजल: 68 रुपए के नीचे आया डीजल, लगातार 13 दिन से भाव में कटौती
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए भाव के मुताबिक 13 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 1.85 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.36 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। रविवार को दिल्ली में डीजल के दाम 15 पैसे और पेट्रोल के दाम 20 पैसे कम हुए हैं
बिज़नेस | Jun 11, 2018 09:01 am IST -
नीरव मोदी भी विजय माल्या की राह पर, लंदन पहुंचकर राजनीतिक शरण लेने की कर रहा है कोशिश
पंजाब नैशनल बैंक (PNB) में 14000 करोड़ रुपए के घोटाले का मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी भी विजय माल्या की तरह लंदन पहुंच चुका है और माल्या की तरह लंदन में अपने लिए राजनीतिक शरण लेने का प्रयास कर रहा है।
बिज़नेस | Jun 11, 2018 08:35 am IST -
अक्षय कुमार की ‘Toilet: Ek Prem Katha’ ने 2 दिन में चीन में कमाई 40 करोड़
पिछले साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘Toilet: Ek Prem Katha’ ने भारत में सफलता के बाद अब चीन के बाजार में अपने झंडे गाड़ना शुरू कर दिए हैं। चीन में 2 दिन पहले ही इस फिल्म को रिलीज किया गया है और 2 दिन में ही इस फिल्म ने करीब 40 करोड़ रुपए की कमाई
बिज़नेस | Jun 10, 2018 02:37 pm IST -
Personal Income Tax: स्वीडन में 61% और जापान में 56% आयकर, चीन और अमेरिका में भी भारत से ज्यादा टैक्स
भारत में व्यक्तिगत आय पर अधिकतम 30 प्रतिशत टैक्स वसूला जाता है लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां व्यक्तिगत आय पर भारत के मुकाबले बहुत ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ता है। एक देश तो ऐसा भी है जहां व्यक्तिगत आय पर भारत में वसूले जाने टैक्स के मुकाबले दोगुना टैक्स लगता है और वह देश है स्वीडन, इस देश में व्यक्तिगत आय पर अधिकतम 61 प्रतिशत टैक्स चुकाना पड़ता है।
बिज़नेस | Jun 10, 2018 12:17 pm IST -
पेट्रोल-डीजल: 77 रुपए के नीचे आया पेट्रोल का दाम, 12 दिन में पेट्रोल 1.65 रुपए और डीजल 1.21 रुपए सस्ता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी को देखते हुए देश की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती कर रही हैं। रविवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम घटे हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए भाव के मुताबिक 12 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 1.65 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.21 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 24 पैसे और डीजल के दाम 18 पैसे कम हुए हैं।
बिज़नेस | Jun 10, 2018 10:19 am IST -
फुटबाल वर्ल्ड कप में बरसेंगे 53 अरब रुपए के ईनाम, विजेता टीम को मिलेंगे 225 करोड़
अगले हफ्ते से रूस में शुरू होने जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2018 में अरबों रुपए ईनाम के तौर खिलाड़ीयों और टीमों को दिए जाएंगे। विजेता टीम को सिर्फ फुटबॉल की बादशाहत और 18 कैरेट की चमचमाती सोने की ट्रोफी ही नहीं मिलेगी, बल्कि टीम पर पैसों की बरसात भी होगी। 14 जून से 15 जुलाई तक चलने वाले फुटबाल के इस महाकुंभ में दुनियाभर से 32 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं।
बिज़नेस | Jun 07, 2018 08:54 pm IST -
Xiaomi ने 10000 से कम कीमत में Redmi Y2 किया लॉन्च, जानिए क्या हैं इसके फीचर्स
भारत के स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली चीनी कंपनी Xiaomi ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi Y2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 9999 रुपए रखी है, इतना ही नहीं अगर इस फोन को ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करके खरीदेंगे तो 500 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।
गैजेट | Jun 07, 2018 04:19 pm IST -
सेंसेक्स 284 प्वाइंट बढ़कर 35463 पर बंद, रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी
शेयर बाजार को रिजर्व बैंक (RBI) की पॉलिसी पसंद आई है, शायद यही वजह है कि पॉलिसी दरों में बढ़ोतरी के बावजूद लगातार दूसरे दिन बाजार में अच्छी तेजी आई है। आज गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 284.20 प्वाइंट की बढ़ोतरी के साथ 35463.08 पर बंद हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.70 प्वाइंट बढ़कर 10768.35 पर बंद हुआ।
बाजार | Jun 07, 2018 04:01 pm IST -
गेहूं खरीद 3.50 करोड़ टन के पार, उत्तर प्रदेश में 47 लाख टन से ज्यादा गेहूं खरीदा गया
देश में इस साल गेहूं की सरकारी खरीद 5 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सरकारी एजेंसियों ने 7 जून तक देशभर में कुल 3.508 करोड़ टन गेहूं की खरीद कर ली है जो किसी भी रबी मार्केटिंग सीजन में अबतक हुई दूसरी सबसे अधिक खरीद है, इससे पहले रबी मार्केटिंग सीजन 2012-13 के दौरान देश में 3.81 करोड़ टन गेहूं खरीदा गया था जो अबक का रिकॉर्ड है।
बाजार | Jun 07, 2018 01:00 pm IST -
Jio उपभोक्ताओं के पास करोड़पति बनने का मौका, KBC की हॉट सीट तक ऐसे ले सकते हैं एंट्री
कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का दसवां सीजन शुरू होने जा रहा है और इस बार इस सीजन में Jio उपभोक्ताओं के लिए हॉट सीट पर पहुंचकर करोड़पति बनने का मौका है। Jio KBC Play Along नाम से शुरू हुए इस ऑफर के तहत Jio उपभोक्ता पिछली बार की तरह KBC कार्यक्रम के दौरान अपने फोन पर मोबाइल पर Jiochat App के जरिए सवालों के जवाब देकर हॉट सीट तक पहुंच सकते हैं और सवालों के जवाब देकर करोड़ों रुपए जीत सकते हैं
फायदे की खबर | Jun 07, 2018 12:29 pm IST -
शेयर बाजार: RBI पॉलिसी में दरें बढ़ने के बावजूद बाजार में उछाल, सेंसेक्स 275 प्वाइंट बढ़कर बंद
बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से ब्याज दरें बढ़ाने के चौंकाने वाले फैसले के बावजूद शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ है। RBI के फैसले के तुरंत बाद बाजार में जो बिकवाली आई थी वह बाजार बंद होने से पहले फिर मजबूती में तब्दील हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 275.67 प्वाइंट की शानदार बढ़ोतरी के साथ 35178.88 पर बंद हुआ है वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.50 प्वाइंट बढ़कर 10684.65 पर बंद हुआ।
बाजार | Jun 06, 2018 03:50 pm IST -
मोदी राज में RBI ने पहली बार बढ़ाई पॉलिसी दरें, रेपो रेट बढ़कर 6.25 प्रतिशत हुआ
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आखिरकार पॉलिसी दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है, इस बढ़ोतरी के बाद अब रेपो रेट बढ़कर 6.25 प्रतिशत हो गया है। रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद रिवर्स रेपो रेट भी बढ़कर 6 प्रतिशत और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसेलिटी दर (MSF) भी बढ़कर 6.5 प्रतिशत हो गया है।
बिज़नेस | Jun 06, 2018 05:00 pm IST -
गन्ना किसानों को मिलेगा लाभ, चीनी उद्योग को 8000 करोड़ रुपए का राहत पैकेज मंजूर
चीनी की कम कीमतों की वजह से घाटे की मार झेल रहे देश के चीनी उद्योग की मदद के लिए सरकार आगे आई है, सरकार ने चीनी उद्योग की मदद के लिए 8000 करोड़ रुपए के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में राहत पैकेज को मंजूरी दी गई है। इस पैकेज की मदद से चीनी उद्योग को गन्ना किसानों का कर्ज चुकाने में मदद मिलेगी जिससे गन्ना किसानों को लाभ पहुंचेगा।
बाजार | Jun 06, 2018 01:53 pm IST -
मानसून: 5 दिन में औसत से 9% कम बरसात, मंगलवार को आई ज्यादा कमी
इस साल पूरे मानसून सीजन में भले ही सामान्य बरसात होने का अनुमान जारी किया गया हो लेकिन अबतक बीते सीजन में औसत के मुकाबले 9 प्रतिशत कम बरसात दर्ज की गई है। मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए बारिश के आंकड़ों के मुताबिक पहली जून से लेकर 5 जून तक देशभर में औसतन 14.2 मिलीमीटर बरसात हुई है जबकि सामान्य तौर पर इस दौरान औसतन 15.6 मिलीमीटर बारिश होती है
बिज़नेस | Jun 14, 2018 04:56 pm IST -
RBI पॉलिसी की घोषणा से पहले तेज हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 35100 के पार
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्त वर्ष 2018-19 के लिए दूसरी दोमाही नीति की घोषणा से पहले शेयर बाजार में बढ़त देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने बढ़त के साथ शुरुआत की है और दिन के कारोबार में बाजार और भी मजबूत हुआ है। फिलहाल सेंसेक्स 204.17 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35107.38 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 67.40 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10660.55 पर ट्रेड हो रहा है।
बाजार | Jun 06, 2018 12:50 pm IST -
पेट्रोल-डीजल: लगातार 16 दिन दाम बढ़ने के बाद अब लगातार 8वें दिन भाव में कटौती
पिछले हफ्ते तक लगातार 16 दिन तक दाम बढ़ाने के बाद अब तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कटौती भी हो रही है। बुधवार को तेल कंपनियों ने लगातार 8वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है, लगातार 8 दिन हुई कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम रिकॉर्ड स्तर से 71 पैसे और डीजल 51 पैसे सस्ता हुआ है। लगातार 16 दिन में जब दाम बढ़ रहे थे तो दिल्ली में पेट्रोल 3.80 रुपए और डीजल 3.38 रुपए सस्ता हुआ था
बिज़नेस | Jun 06, 2018 09:11 am IST -
घर और कार की EMI घटेगी या बैंकों में FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज? RBI की पॉलिसी दरों पर आज फैसला
आने वाले दिनों में कर्ज महंगा होगा या सस्ता, या फिर बैंकों में FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा? इस तरह की तमाम ब्याज दरों को निर्धारित करने वाली मुख्य पॉलिसी दरों पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का आज फैसला आने वाला है। RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की 3 दिन चलने वाली बैठक का आज तीसरा दिन है और बैठक में क्या फैसला हुआ है इसको लेकर दोपहर बाद RBI जानकारी देगा
बिज़नेस | Jun 06, 2018 08:41 am IST