1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब, सेंसेक्स 35550 और निफ्टी 10800 के ऊपर

रिलायंस इंडस्ट्री का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब, सेंसेक्स 35550 और निफ्टी 10800 के ऊपर

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jun 11, 2018 09:37 am IST,  Updated : Jun 11, 2018 09:37 am IST

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 115 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35558 पर कारोबार कर रहा है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.90 प्वाइंट की तेजी के साथ 10801.55 पर ट्रेड हो रहा है

Sensex and Nifty gains with Reliance Industry on Monday- India TV Hindi
Sensex and Nifty gains with Reliance Industry on Monday

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है, अर्थव्यवस्था को लेकर इस हफ्ते जारी होने वाले कई महत्वपूर्ण आंकड़ों से पहले बाजार में खरीदारी देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब 115 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35558 पर कारोबार कर रहा है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33.90 प्वाइंट की तेजी के साथ 10801.55 पर ट्रेड हो रहा है।

बाजार में आज सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखी जा रही है, सबसे ज्यादा बढ़त फार्मा, मेटल, पीएसयू बैंक इंडेक्स और रियल्टी इंडेक्स में देखी जा रही है। शेयरों की बात करें तो निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में सबसे ज्यादा मजबूती है, कंपनी का शेयर 999.50 के ऊपरी स्तर को छुआ है और रिकॉर्ड ऊंचाई 1010 की ओर बढ़ रहा है। रिलायंस इंडस्ट्री के अलावा डॉ रेड्डी, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है।

इस बीच शेयर बाजार की नजर इस हफ्ते अर्थव्यवस्था को लेकर जारी होने वाले कई महत्वपूर्ण आंकड़ों पर टिकी हुई है, मंगलवार को इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और उपभोक्ता महंगाई के आंकड़े जारी होने हैं, इसके बाद गुरुवार को थोक महंगाई दर और शुक्रवार को विदेश व्यापार आंकड़े जारी होने हैं, ये तमाम आंकड़े करेंसी के साथ शेयर बाजार पर अपना असर डाल सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा