1. होम
  2. Author
  3. Rajat Sharma
Rajat Sharma

Rajat Sharma

रजत शर्मा की सबसे बड़ी पहचान है "आप की अदालत"। ये iconic शो 31 साल से चल रहा है। दुनिया भर में करोड़ों लोग रजत शर्मा के इस शो को देखते हैं। रजत शर्मा ने देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी personalities को कटघरे में बिठा कर सवाल पूछे हैं। प्रधानमंत्रियों, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से लेकर फिल्म स्टार्स और क्रिकेट स्टार्स के अलावा हर फील्ड के करीब 1000 celebrities “आप की अदालत” में आ चुके हैं, और ये सिलसिला जारी है। रजत शर्मा ने करीब 20 साल पहले India TV लॉन्च किया। आज इंडिया टीवी देश के टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल्स में से एक है। रोज़ रात 9 बजे करोड़ों लोग रजत शर्मा का लाइव न्यूज़ शो “आज की बात” देखते हैं। रजत शर्मा के तीखे कमेंट इस शो की हाईलाइट हैं।

रजत शर्मा को दुनिया के सबसे प्रभावशाली media icons में गिना जाता है। ट्विटर (अभी X) पर इन्हें 11.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और TV news personalities के followers की संख्या में रजत शर्मा वर्ल्ड में नंबर वन हैं। टीवी स्टार होने के साथ-साथ रजत शर्मा एक motivational speaker भी हैं। दुनिया के prestigious institutions में उन्हें बोलने के लिए invite किया जाता है। social media influencer रजत शर्मा एक बहुत ही गरीब परिवार में जन्मे, साधारण स्कूलों में पढ़े, पर इनकी merit इन्हें श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स तक ले आई। यहां रजत शर्मा की दोस्त़ी ऐसे लोग़ों से हुई जो बाद में अपनी-अपनी field में world leader बने।

रजत शर्मा छात्र राजनीति में एक्टिव थे। इमरजेंसी के ज़माने में महीनों तक जेल में बंद रहे। SRCC से M. Com करने के बाद उन्ह़ोंने journalism की दुनिया में कदम रखा। 28 साल की उम्र में रजत शर्मा Onlooker magazine के editor बने। इसके बाद The Sunday Observer और The Daily के editor भी रहे। उस ज़माने में रजत शर्मा की ज़बरदस्त रिपोर्टिंग का ज़िक्र आजकल की किताबों में होता है। 1993 में रजत शर्मा ने जब ‘आप की अदालत’ शो शुरू किया, तो पहले ही शो से सुपरहिट हो गए। ‘आप की अदालत’ ने जब 21 साल पूरे किए तो राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर वो सभी legends उपस्थित थे जो ‘आप की अदालत’  में पेश हो चुके हैं। पहली बार तीनों खान सलमान, शाहरुख और आमिर खान एक साथ स्टेज पर नज़र आए। ‘आप की अदालत’ आज भी सुपरहिट शो है।

स्वामी रामदेव और शाहरुख खान जैसे icons रजत शर्मा से publicly कहते हैं कि आपके show ने हमें इतना बड़ा स्टार बनाया। रजत शर्मा ने political leaders को, celebrities को पब्लिक के प्रति accountable बनाया। इसी भूमिका के लिए रजत शर्मा को पद्मभूषण सम्मान देने वाले भारत के president प्रणब मुखर्जी ने रजत शर्मा से कहा था, “Please do not change your role, You be the public prosecutor of the people of India.”

Rajat Sharma

  • Rajat Sharma's Blog | संसद में संवाद जरूरी है, हिट एंड रन नहीं

    Rajat Sharma's Blog | संसद में संवाद जरूरी है, हिट एंड रन नहीं

    विपक्ष की हठधर्मिता के कारण मॉनसून सेशन वॉशआउट होने जा रहा है, क्योंकि विपक्ष सरकार की बात सुनने को तैयार नहीं है। मुझे नहीं लगता कि राहुल गांधी का मकसद जंतर मंतर पर पुलिस एक्शन के मुद्दे पर अमित शाह से जवाब तलब करना है।

    राष्ट्रीय | Aug 12, 2026 05:11 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | झारखंड: हेमंत सोरेन CBI जांच क्यों नहीं चाहते ?

    Rajat Sharma's Blog | झारखंड: हेमंत सोरेन CBI जांच क्यों नहीं चाहते ?

    झारखंड सरकार कह रही है कि उसने सभी जायज मांगें मान ली हैं, JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द कर दी, TDPL ने जितनी परीक्षाएं कराई, उन सबकी सीआईडी से जांच कराई जा रही है, लेकिन छात्रों की मांग है कि लीपापोती की बजाय सारे मामलों की जांच सीबीआई से कराई जाय।

    राष्ट्रीय | Aug 11, 2026 03:28 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | Delimitation: क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?

    Rajat Sharma's Blog | Delimitation: क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?

    पिछली बार लोकसभा में सरकार परिसीमन बिल पास कराने के लिए सरकार दो तिहाई बहुमत नहीं जुटा पाई थी। तब मोदी ने कहा था कि ये कानून देश के हित में है, महिलाओं को संसद में एक तिहाई स्थान देने के लिए है एक दिन ये जरूर पास होगा। तभी से दो तिहाई बहुमत जुटाने की कवायद शुरू हुई।

    राष्ट्रीय | Aug 08, 2026 04:08 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog: मोहन भागवत ने Gen Z की तारीफ क्यों की?

    Rajat Sharma's Blog: मोहन भागवत ने Gen Z की तारीफ क्यों की?

    RSS प्रमुख ने दो-टूक कहा कि जंतर-मंतर पर Gen Z के प्रोटेस्ट को राष्ट्रविरोधी या विदेशी फंड से कराया गया आंदोलन कहना गलत है, वह इस तरह के आरोप लगाने वालों से सहमत नहीं है। भागवत ने कहा कि उन्हें लगता है कि Gen Z पुरानी पीढ़ी से ज़्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं, केवल उनका तरीका पुरानी पीढ़ी से थोड़ा अलग है।

    राष्ट्रीय | Aug 07, 2026 06:43 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | ज़करबर्ग की माफी: भारत के कानून की ताकत

    Rajat Sharma's Blog | ज़करबर्ग की माफी: भारत के कानून की ताकत

    संसदीय समिति ने मार्क ज़करबर्ग को 3 दिन के अंदर अपनी गलतियों के लिए माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया था। ये भी बताया गया कि अगर ज़करबर्ग माफी नहीं मांगते तो सरकार सेफ हार्बर क्लॉज के तहत मेटा को मिलने वाला प्रोटैक्शन खत्म कर देगी।

    राष्ट्रीय | Aug 06, 2026 04:55 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog: झारखंड: परीक्षाओं में धांधलियों की शर्मनाक कहानी

    Rajat Sharma's Blog: झारखंड: परीक्षाओं में धांधलियों की शर्मनाक कहानी

    झारखंड में JPSC, SSC, CGL की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ जो छात्र 12 दिन से धरने पर बैठे हैं, उनके हाथों में अभय तिवारी का पोस्टर है। पोस्टर्स में अभय तिवारी को परीक्षाओं में धांधली का मास्टरमाइंड बताया गया है।

    राष्ट्रीय | Aug 05, 2026 07:57 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog: पीके ने मारी एंट्री, बिहार में बजी घंटी

    Rajat Sharma's Blog: पीके ने मारी एंट्री, बिहार में बजी घंटी

    बड़ी बात ये नहीं है कि प्रशांत किशोर ने बांकीपुर से चुनाव जीत लिया। बड़ी बात ये है कि प्रशांत किशोर ने बीजेपी को उसकी सबसे पक्की सीट पर हरा दिया। ये बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी।

    राष्ट्रीय | Aug 04, 2026 04:44 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | बर्बर हत्या : ताहिर हुसैन के लिए उम्र क़ैद कम है

    Rajat Sharma's Blog | बर्बर हत्या : ताहिर हुसैन के लिए उम्र क़ैद कम है

    ताहिर हुसैन और उसके साथियों ने अंकित शर्मा के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया। इन हत्यारों ने उसकी लाश को नाले में फेंक दिया। इस क्रूरता के लिए उम्र कैद की सज़ा भी कम है।

    राष्ट्रीय | Aug 01, 2026 04:24 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | क्या हम चीन की परीक्षा प्रणाली से कुछ सीख सकते हैं?

    Rajat Sharma's Blog | क्या हम चीन की परीक्षा प्रणाली से कुछ सीख सकते हैं?

    आज मुझे चीन की सालाना कॉलेज एंट्रेंस परीक्षा के बारे में दिलचस्प जानकारी मिली। चीन में हर साल जून में तीन दिन परीक्षा होती है। Undergraduate admissions की इस परीक्षा में एक करोड़ तीस लाख छात्र इम्तिहान देते हैं। वहां इसे Gaokao exam कहते हैं। Gaokao में पेपर सैट करने के लिए 500 शिक्षक चुने जाते हैं।

    राष्ट्रीय | Jul 31, 2026 04:22 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | अमित शाह को डरपोक नहीं कहा जा सकता

    Rajat Sharma's Blog | अमित शाह को डरपोक नहीं कहा जा सकता

    अगर राहुल गांधी यही बात सोच समझ कर नपे-तुले शब्दों में कहते, चतुराई से सवाल उठाते, तो सरकार को जवाब देना पड़ जाता। लेकिन राहुल गांधी ने ये कहकर कि उन्होंने संसद में अमित शाह की 30 गाड़ियों का काफिला देखा, कार में बैठे अमित शाह के हाथ कांप रहे थे, सारी बातों को हल्का बना दिया।

    राष्ट्रीय | Jul 30, 2026 05:16 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | पेपर लीक के खिलाफ कठोर कानून पास

    Rajat Sharma's Blog | पेपर लीक के खिलाफ कठोर कानून पास

    राजनीतिक दांव पेंच चलना स्वाभाविक है लेकिन इस समय आवश्यकता इस बात की है कि परीक्षा प्रणाली के प्रति छात्रों और उनके मां-बाप का भरोसा फिर से कायम हो।

    राष्ट्रीय | Jul 29, 2026 07:23 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | देर आयद, दुरुस्त आयद : एन्टी पेपर लीक कानून जल्द बने

    Rajat Sharma's Blog | देर आयद, दुरुस्त आयद : एन्टी पेपर लीक कानून जल्द बने

    ख़ास बात ये है कि ये नया क़ानून सिर्फ़ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षाओं पर ही नहीं, बल्कि, UPSC, SSC, रेलवे, सरकारी बैंकों और केंद्र सरकार की तमाम भर्ती परीक्षाओं पर भी लागू होगा।

    राष्ट्रीय | Jul 28, 2026 04:32 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | पेपर लीक पर कड़ा कानून : अगर संसद न चले तो सरकार अध्यादेश लाए

    Rajat Sharma's Blog | पेपर लीक पर कड़ा कानून : अगर संसद न चले तो सरकार अध्यादेश लाए

    ये अच्छी बात है कि सरकार पेपर लीक के मुद्दे पर गंभीरता दिखा रही है। NTA में बदलाव शुरू हो गया है। अब NTA में पारदर्शिता और जबावदेही बढ़ेगी। नये कड़े कानून से पेपर लीक कराने वालों में कानून का खौफ पैदा होगा। इसका असर जरूर दिखेगा।

    राष्ट्रीय | Jul 25, 2026 03:41 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | पेपर लीक माफिया को कुचलने के लिए कठोर कानून बने

    Rajat Sharma's Blog | पेपर लीक माफिया को कुचलने के लिए कठोर कानून बने

    पेपर लीक कराने वाले लोग ताकतवर हैं, पैसे वाले हैं, वो जमानत पर छूट जाते हैं और जले पर नमक छिड़कते हैं। कानून ऐसा हो कि उनकी जमानत न हो पाए। सजा तीन से पांच साल से कहीं ज्यादा हो। पेपर लीक करने वालों के दिलोदिमाग में कानून का डर हो, सज़ा का खौफ हो।

    राष्ट्रीय | Jul 24, 2026 03:33 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | राम मंदिर : क्या व्यवस्था ठीक ठाक है?

    Rajat Sharma's Blog | राम मंदिर : क्या व्यवस्था ठीक ठाक है?

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पकड़े जाने के बाद अब मंदिर के प्रबंधन में आमूल परिवर्तन करने की तैयारी चल रही है। मंदिर के ट्रस्ट डीड में बदलाव करके CEO की नियुक्ति का प्रावधान जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष और बाकी सदस्यों की जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।

    राष्ट्रीय | Jul 11, 2026 04:39 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | गैंग ऑफ लॉरेंस बिश्नोई: FBI ने कैसे पकड़ा?

    Rajat Sharma's Blog | गैंग ऑफ लॉरेंस बिश्नोई: FBI ने कैसे पकड़ा?

    3 साल की तहकीकात के बाद लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, जग्गू भगवानपुरिया जैसे गिरोहों के अपराध को लेकर चार्जशीट में जो सबूत पेश किए गए हैं, वो चौंकाने वाले हैं और उन्हें सजा दिलाने के लिए काफी हैं। FBI चार्जशीट में एक-एक बात का सबूत है।

    राष्ट्रीय | Jul 10, 2026 04:19 pm IST
  • Advertisement
  • Rajat Sharma's Blog | बंगाल में गुंडों पर अब योगी का मॉडल चलेगा

    Rajat Sharma's Blog | बंगाल में गुंडों पर अब योगी का मॉडल चलेगा

    ममता बनर्जी के राज में पुलिस गुंडों के साथ थी या अपराधियों को देखकर पुलिस चारपाई के नीचे छुप जाती थी। अब शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को खुली छूट दी है। पुलिस एक्शन में आई है। शुभेंदु अधिकारी सरकार चलाने के मामले में योगी आदित्यनाथ के मॉडल को follow कर रहे हैं।

    राष्ट्रीय | Jul 09, 2026 05:27 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog: क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

    Rajat Sharma's Blog: क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

    चंपत राय ने लापरवाही की और राम मंदिर को अपनी रियासत की तरह चलाया। अहंकार ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी थी, उनको न कुछ दिखाई देता था, न सुनाई देता था। चंपत राय की निष्ठा में कमी नहीं थी, नीयत भी साफ थी, लेकिन निगरानी और नीति में भारी चूक हुई।

    राष्ट्रीय | Jul 07, 2026 11:39 am IST
  • Rajat Sharma's Blog | राम मंदिर में ऐसी व्यवस्था हो,  ताकि आइंदा कोई चंपत राय न बन सके

    Rajat Sharma's Blog | राम मंदिर में ऐसी व्यवस्था हो, ताकि आइंदा कोई चंपत राय न बन सके

    संघ ने स्पष्ट शब्दों में कहा, कोई कितना भी बड़ा हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए, ऐसा पाप करने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भविष्य में कोई इस तरह का पाप न कर सके, इसके लिए सरकार और ट्रस्ट को एक्शन लेना चाहिए।

    राष्ट्रीय | Jul 04, 2026 02:47 pm IST
  • Rajat Sharma's Blog | राम मंदिर: पाप को छुपाना भी अपराध है

    Rajat Sharma's Blog | राम मंदिर: पाप को छुपाना भी अपराध है

    चंपत राय ये तो मानते हैं कि उन्होंने गलत लोगों पर विश्वास किया पर ये मानने को तैयार नहीं कि बार बार चेतावनी मिलने और अलग-अलग लोगों के कहने के बावजूद उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। काउंटिंग रूम में जब Spycam लगाया गया, लोग जेबों में नोट भरते दिखाई दिए, तो भी चंपत राय उन पापियों को पुलिस को सौंपने के लिए तैयार नहीं थे।

    राष्ट्रीय | Jul 02, 2026 04:27 pm IST