Saket Rai
-
मुंबई में भुलेश्वरचा राजा के आगमन समारोह में हादसा, बोल्ट में खराबी के कारण 22 फुट की मूर्ति गिरी, 2 की मौत 5 घायल
हादसा बोल्ट में खराबी के कारण हुआ। इस वजह से मूर्ति खंडित होकर नीचे गिर गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पांच लोग घायल हुए हैं।
महाराष्ट्र | Aug 23, 2026 10:17 am IST -
साड़ी पहनकर आया, पानी पिलाकर हिप्नोटाइज किया; मुंबई में एयरहोस्टेस के साथ किन्नर के भेष में घुसे शख्स ने किया रेप
मुंबई के पवई इलाके में किन्नर का वेश धारण कर एक व्यक्ति द्वारा एयरहोस्टेस से रेप का बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोपी अनिल शिंदे ने एयरहोस्टेस के मुंह पर पानी छिड़का और यौन उत्पीड़न करने से पहले उसके सिर पर हाथ रखा।
महाराष्ट्र | Aug 21, 2026 11:44 am IST -
Advertisement
-
बुर्का पहन गहने खरीदने आईं 4 महिलाओं ने चुराया 1.5 किलो सोना, CCTV में कैद हुई घटना
दो पुरुष और चार महिलाएं एक-एक कर ज्वेलरी शो रूम के अंदर गए थे। इस वजह से किसी को उन पर शक नहीं हुआ। इन लोगों ने पहले रेकी की और फिर मौका मिलते ही लगभग 1.5 किलो सोना चुराकर फरार हो गए।
महाराष्ट्र | Aug 21, 2026 02:45 pm IST -
मुंबई में ऑटो और टैक्सी का सफर होगा महंगा, 1 सितंबर से लागू हो सकते हैं नए रेट्स
मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने ऑटो और काली-पीली टैक्सियों के किराए में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो 1 सितंबर से मुंबई और आसपास के इलाकों में ऑटो-टैक्सी से सफर करना महंगा हो जाएगा।
बिज़नेस | Aug 21, 2026 10:36 am IST -
Advertisement
-
मुंबई के कुर्ला में बड़ा हादसा, रेलवे की बिजली लाइन पर गिरी क्रेन, 6 लोग घायल; कई मकान भी चपेट में आए
मुंबई के कुर्ला स्थित कुरेशी नगर में एक भारी क्रेन गिरने से 6 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में रेलवे लाइन भी प्रभावित हुई, जबकि कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
महाराष्ट्र | Aug 21, 2026 09:49 am IST -
VIDEO: मुंबई पुलिस ने बचाए पानी में फंसे 9 मछुआरे, नाव डूबने की खबर पर पहुंची टीम और किया रेस्क्यू
मुंबई पुलिस ने JNPT चैनल के बाहर एक बोट डूबने की खबर के बाद 9 मछुआरों को रेस्क्यू किया। राहत और बचाव कार्य का वीडियो भी सामने आया है।
महाराष्ट्र | Aug 20, 2026 06:20 pm IST -
Advertisement
-
शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में निकले दो सांप, एक किया गया रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता, दहशत में स्टाफ
शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। इस बीच बंगले के बगीचे में दो सांपों के दिखने से दहशत फैल गई। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने घर से एक 8 फ़ीट लंबा बिना जहर वाला सांप पकड़ लिया है, जबकि एक अब भी लापता है।
बॉलीवुड | Aug 18, 2026 06:38 pm IST -
'किसी ऑटो-टैक्सी चालक को मराठी भाषा आती है या नहीं, RTO करेगा कार्रवाई', परिवहन मंत्री का सख्त आदेश
परिवहन मंत्री सरनाईक ने कहा कि अब तक 1 लाख 65 हजार के करीब लोगों ने आवेदन दिया था। ऑटो और टैक्सी चालकों सर्टिफिकेट भी दिया गया है। आगे की रणनीति तैयार की जा रही है।
महाराष्ट्र | Aug 18, 2026 01:52 pm IST -
Advertisement
-
वंदे मातरम् की जगह बजा लता मंगेशकर का गाना, सरकारी कार्यक्रम में हुई चूक; शिंदे ने मांगी माफी
ठाणे में आयोजित सरकार कार्यक्रम में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब वंदेमातरम् की जगह एक प्राइवेट एल्बम का गाना बजने लगा। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी उस सभा में मौजूद थे।
महाराष्ट्र | Aug 18, 2026 11:53 am IST -
गर्लफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर का गला रेता, 18 घंटे शव घर पर रखने के बाद कसारा घाट में फेंका; दोस्त के साथ गिरफ्तार
नाशिक में प्रेम संबंध से जुड़ा हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पता चला है कि 15 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अपने एक पुरुष दोस्त की मदद से प्रेमी का गला रेतकर हत्या कर दी।
महाराष्ट्र | Aug 18, 2026 09:52 am IST -
Advertisement
-
"हमारे शव ले जाओ" पिता को मैसेज भेजकर नौसेना जवान ने पहले पत्नी और बेटों को मारा, फिर की खुदकुशी
मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर में नौसेना के जवान पूरनमल मेहरा ने पत्नी और दो बेटों की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली थी। प्राथमिक जांच में पता चला कि पत्नी और बच्चों को अलग-अलग तरीके से मारा।
महाराष्ट्र | Aug 18, 2026 08:52 am IST -
पैसे की तंगी ने कराई भाई से भाई की फिरौती की मांग, खुद का अपहरण का VIDEO भेजकर मांगे 5 लाख
पैसों की तंगी से जुझ रहे एक युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रची। उसने परिवार से फिरौती की रकम ऐंठने के लिए खुद के अपहरण का वीडियो बनाकर बड़े भाई को भेज दिया।
महाराष्ट्र | Aug 18, 2026 12:00 am IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र में मराठी सीखने की समय सीमा खत्म, 7750 ऑटो-टैक्सी चालक परीक्षा में हुए फेल, जानिए अब आगे क्या
मराठी सीखने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) ने साहित्यिक संगठनों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया था। इसके लिए कुल 1.70 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे।
महाराष्ट्र | Aug 17, 2026 10:08 am IST -
एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन, उनके परिवार ने 1 महीने बाद दी जानकारी
अभिनेत्री अनन्या राज का 15 जुलाई को निधन हो चुका है, इसकी खबर अनन्या के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके परिवार की तरफ से दी गई है। इस पोस्ट में बताया गया कि अनन्या 1 साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानियां झेल रही थीं।
बॉलीवुड | Aug 16, 2026 08:50 pm IST -
Advertisement
-
ट्रेन में सीट को लेकर भिड़ी अंतरा बनर्जी, RPF जवानों और रेलवे कर्मचारी पर रेजर से किया हमला
31 साल की मॉडल-अभिनेत्री अंतरा बनर्जी पर आरोप है कि ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के बाद उन्होंने अपना कपड़ा उतार दिया और टिकट चेकर तथा RPF कर्मियों पर रेजर ब्लेड से हमला कर दिया था।
बॉलीवुड | Aug 16, 2026 05:45 pm IST -
मुंबई में नौसेना कर्मी, पत्नी और दो बच्चों की मौत से हड़कंप, जांच जारी, खुदकुशी की आशंका
मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर में नौसेना के एक कर्मचारी और उसके परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। 15 अगस्त को नौसेना कर्मी, उसकी पत्नी और दो बच्चे घर में मृत पाए गए।
महाराष्ट्र | Aug 16, 2026 02:15 pm IST -
Advertisement
-
मुंबई में 7वीं पास कर रहे थे लोगों का इलाज, 5 डॉक्टरों के खिलाफ हुई कार्रवाई, 1.19 लाख रुपये की दवाएं जब्त
आरोपी डॉक्टरों के क्लीनिक के बाहर डॉक्टर लिखा हुआ था। इनमें से एक व्यक्ति महज सातवीं पास निकला। पुलिस ने क्लीनिक सीज कर दिया है। कुल 1.19 लाख रुपये की दवाएं और मेडिकल सामान जब्त किया गया है।
महाराष्ट्र | Aug 16, 2026 12:20 pm IST -
VIDEO: यूट्यूब देखकर घर के कमरे में बनाई हाइड्रोपोनिक गांजे की लैब, लाखों रुपये का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी यूट्यूब वीडियो देखकर वैज्ञानिक तरीके से हाइड्रोपोनिक गांजा उगाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लैब को ध्वस्त कर दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
महाराष्ट्र | Aug 16, 2026 10:54 am IST -
मुश्किलों में शाहरुख, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन, विज्ञापन मामले में FDA का नोटिस, मांगा गया स्पष्टीकरण
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने इलायची के एक विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड के 3 एक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके पहले भी इस विज्ञापन को लेकर विवाद होता रहा है।
महाराष्ट्र | Aug 16, 2026 10:20 am IST -
इंस्टाग्राम के ग्रुप में डाल रहा था लश्कर-जैश के आतंकियों के वीडियो, ATS ने सोहेल को दबोचा
महाराष्ट्र ATS ने सोशल मीडिया पर वांटेड आतंकियों के वीडियो प्रसारित करने के आरोप में पडघा के ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करता था।
महाराष्ट्र | Aug 14, 2026 11:57 pm IST