Shakti Singh
-
आधी रात घर में घुसे 2 सांप, मां-बेटे को काटा, दोनों की मौत, बाल-बाल बचे पिता और बेटी
पूरा परिवार साथ में सोया हुआ था, लेकिन सांप ने मां और बेटे को ही काटा। वहीं, पिता और बेटी पूरी तरह ठीक हैं। हालांकि, परिवार के दो सदस्यों को खोने के बाद शोक में डूबे हुए हैं।
राष्ट्रीय | Aug 08, 2026 01:03 pm IST -
'आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं', IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि कैंपस के अंदर की दुनिया और कैंपस के बाहर की दुनिया काफी अलग है। कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं।
राष्ट्रीय | Aug 08, 2026 12:51 pm IST -
Advertisement
-
पीएम मोदी से मिले राघव चड्ढा, एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, 'यह सुबह हमेशा याद रखूंगा'
राघव चड्ढा ने पीएम मोदी के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह पीएम मोदी को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट करते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह टेबल पर बैठकर बात करते हुए दिख रहे हैं।
राजनीति | Aug 08, 2026 11:42 am IST -
बेंगलुरू के पास हादसे का शिकार हुई राज्य परिवहन की बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत, 20 यात्री घायल
हादसे का शिकार हुई बस के परखच्चे उड़ गए। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें बस के पहिए और बॉडी के टुकड़े सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। इस हादसे की वजह से काफी देर तक ट्रैफिक जाम रहा।
राष्ट्रीय | Aug 08, 2026 10:46 am IST -
Advertisement
-
BSP विधायक उमा शंकर सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, फूट-फूट कर रोए बीजेपी मंत्री
बीजेपी के मंत्री ने कहा कि उमा शंकर सिंह का इलाज कराने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह ने हर संभव कोशिश की। उमा शंकर सिंह और दिनेश सिंह के परिवार में रिश्तेदारी है।
उत्तर प्रदेश | Aug 08, 2026 09:45 am IST -
झारखंड में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी, 14वां JPSC एग्जाम कैंसिल होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सभी प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगें समान हैं और ये पूरी होनी चाहिए। वहीं, अन्य छात्रों ने कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो पूरे राज्य के छात्र भूख हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।
झारखण्ड | Aug 09, 2026 12:02 am IST -
Advertisement
-
प्रेमिका के पति को मारने के लिए फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या कर शव कोसी नदी में फेंका, 3 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी फ्लाइट लेकर हैदराबाद से बिहार आया और प्रेमिका के पति का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव कोसी नदी के किनारे फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।
बिहार | Aug 08, 2026 08:13 am IST -
अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नाम भारत के ऑफिशियल मैप में शामिल, चीन की चालबाजी से निपटने के लिए उठाया कदम
चीन लगातार अरुणाचल प्रदेश की कई जगहों के नाम बार-बार बदल रहा था। ऐसे में भारत ने 27 जगहों के नाम अपने आधिकारिक मैप में शामिल किए हैं। इससे इन जगहों की पहचान बनेगी और आम लोगों के बीच जागरुकता बढ़ेगी।
राष्ट्रीय | Aug 08, 2026 07:00 am IST -
Advertisement
-
'शहर के बीचों-बीच प्रदर्शन नहीं होने चाहिए', दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- पुलिस ही देगी जंतर-मंतर में प्रदर्शन की अनुमति
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस शनिवार तक साफ कर देगी कि जंतर-मंतर में प्रदर्शन की अनुमति देनी है या नहीं।
दिल्ली | Aug 07, 2026 02:39 pm IST -
बेटी पसंद नहीं थी तो फांसी पर लटका दिया, पत्नी के मायके जाते ही उठाया खौफनाक कदम
आरोपी पिता लंबे समय से बेटी को रास्ते से हटाना चाह रहा था। वह बस मौके की तलाश कर रहा था। ऐसे में जैसे ही पत्नी मायके गई। आरोपी बेटी को स्कूल से लेकर आया और कथित तौर पर हत्या कर दी।
पश्चिम बंगाल | Aug 07, 2026 01:46 pm IST -
Advertisement
-
PM मोदी ने दिया संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार के पास पर्याप्त समर्थन, इसी महीने बुला सकती है विशेष सत्र- सूत्र
सूत्रों के अनुसार सरकार इसी महीने विशेष सत्र बुला सकती है, जिसमें परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को पास कराने की कोशिश की जाएगी। ऐसा होने पर सियासी गणित पूरी तरह बदल जाएगा।
राजनीति | Aug 07, 2026 02:15 pm IST -
2 साल तक बुजुर्ग महिला को ढूंढ़ता रहा बस कंडक्टर, मिलते ही लौटाए 24 हजार रुपये
बस कंडक्टर को दो साल पहले एक बैग मिला था, जिसमें 24 हजार रुपये थे। बैग में कासाबाई गायकवाड़ नाम की पर्ची भी थी। ऐसे में उसने कासाबाई की तलाश की। लगभग दो साल बाद कासाबाई उसकी बस में बैठीं तो आधार कार्ड देखकर पैसे लौटा दिए।
महाराष्ट्र | Aug 07, 2026 12:24 pm IST -
Advertisement
-
बोर्डिंग स्कूल में हॉस्टल-टॉयलेट नहीं, खाना भी बेहद घटिया, 180 बच्चे 12 KM दूर घर के लिए पैदल निकले
घर लौट रहे छात्रों को रास्ते में रोका गया और उन्हें समझाकर वापस स्कूल ले जाया गया। इसके साथ ही हेडमिस्ट्रेस का ट्रांसफर कर दिया गया है। हॉस्टल की सुविधाएं बेहतर करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
राष्ट्रीय | Aug 07, 2026 11:09 am IST -
अतीक और अशरफ के पास ही दफन होगा आबान, पुश्तैनी कब्रिस्तान कसारी मसारी में होगा अंतिम संस्कार
आबान और उसके साथी सोनू का शव हटवा गांव पहुंच गया है। यहां दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोनू का अंतिम संस्कार हटवा गांव के कब्रिस्तान में होगा। वहीं, आबान का अंतिम संस्कार पुश्तैनी कसारी मसारी कब्रिस्तान में होगा।
उत्तर प्रदेश | Aug 07, 2026 10:30 am IST -
Advertisement
-
लुधियाना के पॉश इलाके में सड़क पर अचानक बन गया 30 फीट का गड्ढा, 10 दिन तक वाहनों की एंट्री बंद
वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के सामने बड़ा गड्ढा हो गया है। घर के लोगों के पास बाहर जाने का रास्ता नहीं है। वहीं, सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई है।
पंजाब | Aug 07, 2026 08:38 am IST -
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की देशवासियों से अपील, 'स्थानीय कपड़े पहनें, 'GRWM' ट्रेंड फॉलो करें'
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर नागरिकों से भारत की हथकरघा विविधता को लोकप्रिय बनाने के लिए 'गेट रेडी विथ मी' ट्रेंड फॉलो करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय कपड़े पहनकर इस ट्रेंड के साथ फोटो शेयर करें।
राष्ट्रीय | Aug 07, 2026 08:17 am IST -
Advertisement
-
मेटा की मुश्किलें बढ़ीं, न्यू मैक्सिको कोर्ट ने 567 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पेमेंट करने का आदेश दिया
मेटा को न्यू मैक्सिको कोर्ट ने 567 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पेमेंट करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने माना कि मेटा ने जानकारी छिपाई। इससे बच्चों को नुकसान हुआ और अब उनके इलाज के लिए कंपनी पेमेंट करेगी।
अन्य देश | Aug 07, 2026 06:43 am IST -
दिल्ली पुलिस ने ₹1 करोड़ से ज्यादा की 2.82 लाख सिगरेट जब्त की, इंडोनेशिया से इंपोर्ट कर लाए थे आरोपी
पकड़ी गई सिगरेट अवैध तरीके से इंपोर्ट कर इंडोनेशिया से लाई गई थीं। पुलिस ने पहले 79 कार्टन सिगरेट जब्त की थी। इसके बाद एक गोदाम से करीब 2.70 लाख और बैन इम्पोर्टेड सिगरेट बरामद हुईं।
दिल्ली | Aug 07, 2026 06:10 am IST -
पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की हत्या, CCTV वीडियो में शव छिपाते दिखी मेड, बेटा भी था साथ
सीसीटीवी वीडियो में मेड सुनीता देवी और उसके बेटे को शव ले जाते देखा जा सकता है। इन दोनों ने शव को पड़ोसी के घर में छिपा दिया था और चादर से ढंक दिया था।
हरियाणा | Aug 06, 2026 02:02 pm IST -
गुरुग्राम में भारी बारिश, मेदांता अंडरपास में भरा पानी, पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी
गुरुग्राम में मेदांता से सेक्टर-15 की तरफ जाने वाले अंडरपास में पानी भर गया है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस ने कॉर्पोरेट कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है।
हरियाणा | Aug 06, 2026 12:55 pm IST