Vineet Kumar Singh
-
इजरायल पर भड़के UAE समेत 8 मुस्लिम देश, कहा- 'खतरे में है गाजा पर ट्रंप का प्लान'
UAE समेत 8 मुस्लिम देशों ने इजरायल के गाजा सैन्य अभियान की आलोचना करते हुए कहा कि इससे ट्रंप की शांति योजना प्रभावित हो सकती है। देशों ने नागरिकों की सुरक्षा, मानवीय सहायता और दो-राष्ट्र समाधान का समर्थन किया। वहीं, इजरायल ने हमास के हथियार डालने तक सेना हटाने से इनकार किया है।
एशिया | Aug 06, 2026 11:42 pm IST -
'ऐसा माहौल बनाया गया जैसे मैं बलात्कारी हूं', जानें बृजभूषण शरण सिंह ने और क्या-क्या कहा
यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ ऐसा माहौल बनाया गया जैसे उन्होंने गंभीर अपराध किया हो। उन्होंने विपक्ष और आलोचकों पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कई लोगों ने उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
उत्तर प्रदेश | Aug 06, 2026 11:10 pm IST -
Advertisement
-
'डॉक्टर-डायग्नोस्टिक सेंटर के बीच कट मनी का खेल बंद हो', राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया अहम मुद्दा
राज्यसभा में राघव चड्ढा ने डॉक्टरों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के बीच कथित रेफरल कमीशन और ‘कट मनी’ व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों का मेडिकल खर्च बढ़ता है और अनावश्यक जांच को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई और पारदर्शी रेफरल प्रणाली लागू करने की मांग की।
राजनीति | Aug 06, 2026 09:56 pm IST -
FCRA संशोधन बिल 2026 पर क्यों मचा बवाल? चर्च और ईसाई संगठनों ने क्यों किया विरोध, जानें पूरी बात
चर्च और ईसाई संगठनों ने FCRA संशोधन बिल 2026 के तहत विदेशी फंड से जुड़ी संपत्तियों पर सरकारी नियंत्रण के प्रावधानों का विरोध किया है। सरकार का कहना है कि बिल का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करना है। मामले पर गृह मंत्री से भी चर्चा हुई।
राष्ट्रीय | Aug 06, 2026 09:02 pm IST -
Advertisement
-
'इस पर कल बात करेंगे...कल बात करेंगे', झारखंड छात्र आंदोलन के सवाल पर तेजस्वी का जवाब
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने झारखंड छात्र आंदोलन पर सवाल को टालते हुए कहा कि इस पर कल बात करेंगे। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था, बंटी यादव हत्याकांड और बढ़ते अपराधों को प्रमुख मुद्दा बनाया।
बिहार | Aug 06, 2026 07:37 pm IST -
'घुमंतू समाज भारत की आजादी का असली सेनानी', सीएम योगी ने जमकर की तारीफ, सपेरा समाज पर भी बोले
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समाज भारत की आजादी के असली सेनानी रहे हैं। उन्होंने घुमंतू विकास बोर्ड के गठन को ऐतिहासिक कदम बताया है।
उत्तर प्रदेश | Aug 06, 2026 05:44 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका में मुस्लिम उम्मीदवार की जीत पर खुश हुए ट्रंप, कहा- 'यह तो हमारे लिए अच्छी खबर है'
अमेरिका के मिशिगन में डेमोक्रेटिक सीनेट प्राइमरी में अब्दुल एल-सैयद ने हेली स्टीवंस को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे रिपब्लिकन पार्टी के लिए अच्छी खबर बताया और एल-सैयद पर तीखा हमला बोला।
अमेरिका | Aug 06, 2026 04:08 pm IST -
'मेरे भाषण को कट-एंड-पेस्ट किया गया', अब उदयनिधि ने विजय की सरकार पर साधा निशाना
पूछताछ के बाद रिहा हुए नेता उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया कि उनके भाषण का 'कट-एंड-पेस्ट' वीडियो फैलाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दे दबाना चाहती है। पूरा विवाद कथित द्विअर्थी टिप्पणी से जुड़ा है, जबकि उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज किया।
राजनीति | Aug 04, 2026 11:35 pm IST -
Advertisement
-
ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया 96 चालान वाला स्कूटर, 10 लाख रुपये तक पहुंच गया था जुर्माना
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 96 लंबित चालानों वाले एक स्कूटर को राजीव चौक पर जांच के दौरान जब्त कर लिया। वाहन पर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना बकाया था। अधिकांश चालान बिना हेलमेट, बीमा और पीयूसी के वाहन चलाने पर काटे गए थे।
दिल्ली | Aug 04, 2026 10:57 pm IST -
बौद्ध धर्म की प्रथाओं पर प्रतिबंध का विरोध पड़ा भारी, चीन ने तिब्बती अफसर को दी सख्त सजा
चीन ने पूर्वी तिब्बत के वरिष्ठ अधिकारी द्रुक बुम ग्याल को तिब्बती बौद्ध परंपराओं पर नए प्रतिबंध तुरंत लागू करने से कथित इनकार के बाद पद से हटा दिया। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने सामाजिक असंतोष की आशंका जताई थी। स्थानीय लोगों ने उनके रुख की सराहना की है।
एशिया | Aug 04, 2026 08:47 pm IST -
Advertisement
-
'अच्छा लग रहा है आप भी राम मंदिर की बात कर रहे', मुस्लिम विधायकों से बोले स्पीकर महाना, सदन में जमकर हंगामा
उत्तर प्रदेश विधानसभा में राम मंदिर के कथित चढ़ावा विवाद पर सपा और कांग्रेस ने चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मुस्लिम विधायकों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब उन्हें भी राम मंदिर की चिंता है।
उत्तर प्रदेश | Aug 04, 2026 07:03 pm IST -
'भारत सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं', शेख हसीना के प्रस्तावित कार्यक्रम पर बोला विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रस्तावित वर्चुअल मीडिया कार्यक्रम से भारत सरकार का कोई संबंध नहीं है। सरकार ने मंच पर व्यक्त विचारों से भी दूरी बनाई है। इस बीच भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को BRICS समिट और द्विपक्षीय यात्रा का निमंत्रण दिया है।
राष्ट्रीय | Aug 04, 2026 06:10 pm IST -
Advertisement
-
उत्तर प्रदेश में फिर दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 13 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की हैं। गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज समेत कई मंडलों में नए मंडलायुक्त नियुक्त किए गए हैं। आवास, कृषि, गृह, ऊर्जा, लोक निर्माण और औद्योगिक विकास विभागों में भी अहम जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
उत्तर प्रदेश | Aug 04, 2026 04:53 pm IST -
'बीजेपी के साथ सहज नहीं कई बागी नेता', TMC सांसद सौगत रॉय का बड़ा दावा; यूसुफ पठान का भी नाम उछला
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने दावा किया कि BJP समर्थित NDA में गए कई बागी नेता वहां सहज महसूस नहीं कर रहे हैं और कुछ ने उनसे संपर्क भी किया है। यूसुफ पठान समेत NCPI के 3 सांसदों की NDA बैठक से गैरमौजूदगी के बाद उनकी TMC में संभावित वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।
पश्चिम बंगाल | Aug 01, 2026 02:51 pm IST -
Advertisement
-
'हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?' जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत
जंतर-मंतर प्रदर्शन में अभद्र टिप्पणी के बाद एक लड़की के माफी वीडियो पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया देते हुए बच्चों के राजनीतिक प्रभाव और परवरिश पर सवाल उठाए। उन्होंने समाज से आत्ममंथन की अपील की है।
राष्ट्रीय | Aug 01, 2026 01:59 pm IST -
चांद से टकराने जा रहा है SpaceX का ‘आवारा’ रॉकेट, जानें क्या होगा इस टक्कर का अंजाम
SpaceX का पुराना रॉकेट अंतरिक्ष में किसी 'आवारा' की तरह भटकते हुए जल्द ही चांद की सतह से टकराने वाला है। लगभग 8700 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होने वाली इस टक्कर से बड़ा गड्ढा और धूल का गुबार बन सकता है।
अमेरिका | Aug 01, 2026 12:12 pm IST -
Advertisement
-
'मुसलमान सिर्फ एक अल्लाह की इबादत करता है', मौलाना मदनी ने वंदे मातरम् बिल पर उठाए सवाल
वंदे मातरम् बिल पास होने के बाद मौलाना अरशद मदनी और मुस्लिम संगठनों ने धार्मिक स्वतंत्रता का हवाला देते हुए आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ हिस्से इस्लामी मान्यताओं के अनुरूप नहीं हैं। बता दें कि बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलनी अभी बाकी है।
राष्ट्रीय | Aug 01, 2026 01:48 pm IST -
केरल में भूस्खलन से महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई जगह बाढ़ जैसे हालात, रेड अलर्ट जारी
केरल में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कोट्टायम और अन्य जिलों में जलभराव, सड़क बंद और बचाव अभियान जारी हैं। IMD ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
राष्ट्रीय | Aug 01, 2026 10:06 am IST -
लेसोथो के साथ रिश्तों को नई मजबूती देगा भारत, जानें क्या है इस छोटे से देश की खासियत
भारत और लेसोथो ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, मानवीय सहायता, कृषि, शिक्षा और बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। भारत ने लेसोथो को इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) और CDRI से जुड़ने का भी निमंत्रण दिया है।
राष्ट्रीय | Aug 01, 2026 08:16 am IST -
ईरान पर नए हमले की तैयारी कर रहा है अमेरिका? WSJ की रिपोर्ट में किया गया बड़ा दावा
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ईरान पर इस वीकेंड नए सैन्य हमले की तैयारी कर सकता है ताकि तेहरान को अपनी शर्तों पर वार्ता के लिए मजबूर किया जा सके। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से तेल कीमतों में उछाल आया है और क्षेत्रीय संघर्ष गहराने की आशंका बढ़ गई है।
अमेरिका | Aug 01, 2026 07:12 am IST