Vineet Kumar Singh
-
जम्मू में पुल का हिस्सा गिरने से 4 मजदूर मलबे में फंसे, नींव को मजबूत करने का चल रहा था काम
जम्मू के बंटलाब इलाके में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने से 6 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से 2 को बचा लिया गया, जबकि खबर लिखे जाने तक 4 फंसे थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और SDRF की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।
जम्मू और कश्मीर | May 01, 2026 10:12 pm IST -
बंदरों की वजह से टेक-ऑफ नहीं कर पाई फ्लाइट, लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
IndiGo की फ्लाइट का टेक-ऑफ चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रनवे पर बंदरों के आने से रोकना पड़ा। पायलटों की सतर्कता से हादसा टल गया हालांकि ज्यादा ईंधन खर्च हो जाने की वजह से फिर से रीफ्यूलिंग करनी पड़ी।
उत्तर प्रदेश | May 01, 2026 09:41 pm IST -
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुलने वाला है? ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजा बातचीत का प्रस्ताव
ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को नया वार्ता प्रस्ताव भेजा है। इसमें होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की बात है, जबकि परमाणु मुद्दे को टाल दिया गया है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार ईरान के प्रस्तावों पर आपत्ति जताई है, जिससे क्षेत्रीय तनाव बना हुआ है।
एशिया | May 01, 2026 09:16 pm IST -
TMC ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, चुनाव आयोग के बड़े फैसले को दी चुनौती, सुनवाई आज
तृणमूल कांग्रेस ने भारत का सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर नियुक्ति फैसले को चुनौती दी है। पार्टी का आरोप है कि राज्य कर्मचारियों को बाहर रखना निष्पक्षता पर सवाल उठाता है। बता दें कि कलकत्ता हाईकोर्ट पहले ही याचिका खारिज कर चुका है।
पश्चिम बंगाल | May 02, 2026 12:03 am IST -
'विदेशी अदालत का आदेश मानने को बाध्य नहीं', हाईकोर्ट ने बच्ची को कनाडा भेजने से किया इनकार
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 10 साल की एक बच्ची को कनाडा भेजने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि विदेशी अदालत का आदेश अंतिम नहीं, बल्कि बच्चे का हित सर्वोपरि है। बच्ची ने मां के साथ रहने की इच्छा जताई, जिसे ध्यान में रखते हुए पिता की याचिका खारिज कर दी गई।
मध्य-प्रदेश | May 01, 2026 07:11 pm IST -
केरल के 2 मंदिरों में बुरी तरह बेकाबू हुए हाथी, 2 लोगों को कुचलकर मार डाला; देखें वीडियो
केरल के अंगमाली और इरिंजालाकुड़ा में मंदिर उत्सव के दौरान दो हाथी बेकाबू हो गए। दोनों अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। वन विभाग ने बड़ी मशक्कत से अंगमाली में हाथी को काबू में किया।
राष्ट्रीय | May 01, 2026 06:04 pm IST -
रिश्वत कांड में फंस गईं CGHS की एडिशनल डायरेक्टर, CBI ने निजी सहायक के साथ रंगे हाथ पकड़ा
CBI ने मेरठ में CGHS की एडिशनल डायरेक्टर और उनके निजी सहायक को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ट्रांसफर के बदले 80,000 रुपये मांगे गए थे। साथ ही, कुछ दिन पहले IRS अधिकारी विकास पाल पर भी सोने के सिक्कों की रिश्वत मांगने का मामला दर्ज हुआ।
राष्ट्रीय | May 01, 2026 04:54 pm IST -
'जंग के खर्चे को लेकर झूठ बोल रहा है पेंटागन', ईरान ने लिए अमेरिका के मजे; लगाए बड़े आरोप
ईरान ने पेंटागन पर युद्ध के खर्च को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्री अब्बास अरगची ने कहा कि जंग की असली लागत 100 अरब डॉलर से ज्यादा है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार 25 अरब डॉलर खर्च हुए हैं, जबकि विशेषज्ञ इसे 1 ट्रिलियन डॉलर तक मानते हैं।
एशिया | May 01, 2026 03:51 pm IST -
भवानीपुर के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं ममता बनर्जी, EVM पर बवाल; BJP ने TMC पर लगाए मारपीट के आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं और EVM छेड़छाड़ के आरोप लगाए। TMC के अन्य नेताओं ने भी गड़बड़ी का दावा किया। कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर BJP और TMC के समर्थकों के बीच झड़प हुई।
पश्चिम बंगाल | May 01, 2026 12:10 am IST -
यूपी विधानसभा में महिला आरक्षण पर घमासान, CM योगी का सपा पर हमला, अखिलेश का पलटवार
उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण पर जमकर सियासी टकराव देखने को मिला। पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमला बोला, जिसके बाद अखिलेश यादव ने पलटवार किया।
उत्तर प्रदेश | Apr 30, 2026 09:28 pm IST -
केरल एग्जिट पोल: कड़े मुकाबले में BJP ‘किंगमेकर’ की भूमिका में, UDF और LDF के बीच कांटे की टक्कर
Kerala Exit Poll 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एक एग्जिट पोल में UDF और LDF के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। 'टुडेज चाणक्य' के एग्जिट पोल के मुताबिक, UDF को मामूली बढ़त मिल सकती है, जबकि LDF पीछे है। BJP 7 सीटों के साथ किंगमेकर की भूमिका में रह सकती है।
राजनीति | Apr 30, 2026 08:02 pm IST -
Exit Poll: तमिलनाडु में हो सकती है DMK की वापसी, विजय की TVK को 'टुडेज चाणक्य' ने दी बंपर सीटें
Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए किए गए 'टुडेज चाणक्य' के एग्जिट पोल में DMK गठबंधन की वापसी के संकेत दिए गए हैं। वहीं, एक्टर विजय की पार्टी TVK कई सर्वे में मजबूत प्रदर्शन करती दिखी है और मुख्य विपक्षी पार्टी बन सकती है।
राजनीति | Apr 30, 2026 08:02 pm IST -
श्रमिक दिवस पर गौतमबुद्ध नगर में मेगा हेल्थ कैंप, 201 जगहों पर मिलेगा मुफ्त इलाज
गौतमबुद्ध नगर में 1 मई श्रमिक दिवस पर मेगा हेल्थ कैंप आयोजित होगा। इस मौके पर 134 सरकारी और 67 निजी अस्पतालों सहित 201 स्थानों पर मुफ्त इलाज मिलेगा। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं देना है।
उत्तर प्रदेश | Apr 30, 2026 07:35 pm IST -
13 साल की लड़की को किडनैप कर पिलाई बीयर, फिर जंगल में ले जाकर किया रेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
13 साल की लड़की का अपहरण कर जबरन बीयर पिलाकर बलात्कार करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी उवैश को गिरफ्तार किया है जबकि उसका सहयोगी सुहेल फरार है।
उत्तर प्रदेश | Apr 30, 2026 05:51 pm IST -
'अग्नि-6 मिसाइल के लिए DRDO पूरी तरह तैयार, बस केंद्र सरकार की हां का है इंतजार'
DRDO अग्नि-6 मिसाइल प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह तैयार है और अब सिर्फ केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। साथ ही, हाइपरसोनिक मिसाइल प्रोग्राम में भी तेजी आई है। DRDO चेयरमैन ने बताया कि भारत मल्टी-लेयर पारंपरिक मिसाइल फोर्स विकसित करने की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
राष्ट्रीय | Apr 30, 2026 04:52 pm IST -
महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव को लेकर जोरदार हलचल, कांग्रेस ने ऐन वक्त पर नहीं उतारा कैंडिडेट
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन जबरदस्त सियासी हलचल देखने को मिली है। कांग्रेस ने संख्या संतुलन और गठबंधन बचाने के लिए उम्मीदवार नहीं उतारा और शिवसेना (उद्धव गुट) के अंबादास दानवे को समर्थन दिया।
महाराष्ट्र | Apr 30, 2026 04:15 pm IST -
हिटलर का नाम सुनकर जिंदगी भर क्यों पछताता रहा ब्रिटिश सैनिक? जानें, आखिर क्या हुआ था उस दिन
प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक हेनरी टैंडी ने 28 सितंबर 1918 को मार्कोइंग में एक घायल जर्मन सैनिक को गोली मारने के बजाय जाने दिया। बाद में दावा किया गया कि वह सैनिक एडोल्फ हिटलर था।
यूरोप | Apr 30, 2026 08:45 am IST -
पुतिन और ट्रंप के बीच फोन पर हुई लंबी बातचीत, यूक्रेन से लेकर ईरान तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच लंबी फोन बातचीत में यूक्रेन युद्धविराम, जेलेंस्की सरकार, ईरान परमाणु कार्यक्रम और मध्य पूर्व तनाव पर चर्चा हुई। पुतिन ने अस्थायी युद्धविराम का प्रस्ताव रखा, जिसका ट्रंप ने समर्थन किया है। आर्थिक सहयोग पर भी बात हुई।
यूरोप | Apr 29, 2026 11:35 pm IST -
ईरान के विदेश मंत्री अरगची ने जयशंकर से की बात, विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से हुई चर्चा
भारत और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा हुई। इस दौरान सीजफायर, द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई। इस बीच IRGC ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय | Apr 29, 2026 11:06 pm IST -
Exit Poll: बंगाल में बन सकती है BJP की सरकार, जानें क्या है असम, तमिलनाडु और केरल का हाल
5 राज्यों के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में BJP को बढ़त जबकि असम में वापसी, तमिलनाडु में DMK की बढ़त, केरल में UDF के आगे होने और पुडुचेरी में NDA सरकार के संकेत मिले हैं। हालांकि ये अनुमान हैं और असली नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।
राजनीति | Apr 29, 2026 11:51 pm IST