1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Air India की 2 फ्लाइट कुछ यात्रियों का सामान ही साथ नहीं लाईं, लैंडिंग के बाद पटना एयरपोर्ट पर हंगामा, देखें VIDEO

Air India की 2 फ्लाइट कुछ यात्रियों का सामान ही साथ नहीं लाईं, लैंडिंग के बाद पटना एयरपोर्ट पर हंगामा, देखें VIDEO

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 21, 2025 10:09 pm IST,  Updated : Jun 21, 2025 11:47 pm IST

पटना एयरपोर्ट पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब यात्रियों को पता लगा कि वह जिस फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं, वो फ्लाइट उनका सामान ही साथ लेकर नहीं आई है।

Air India- India TV Hindi
एयर इंडिया की 2 फ्लाइट से जुड़ा मामला Image Source : INDIA TV

पटना: पटना एयरपोर्ट पर आज एयर इंडिया की 2 फ्लाइट कुछ यात्रियों का लगेज लिए बिना ही पटना आ गईं। पहली घटना बेंगलुरु-पटना की फ्लाइट IX2936 से जुड़ी है, जबकि दूसरी घटना चेन्नई-पटना की फ्लाइट XI1634  से संबंधित है।

यात्रियों ने किया हंगामा तो AIR INDIA ने दी ये सफाई

लगेज न मिलने को लेकर जब यात्रियों ने पटना एयरपोर्ट पर हंगामा किया तो एअर इंडिया की तरफ से पैसेंजर्स से कहा गया कि फ्लाइट का वजन ज्यादा हो गया था। इसलिए लगेज नहीं लाया जा सका। पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है और सुबह से बारिश हो रही थी। इसलिए हैवी सामान नहीं आ सका। कल सुबह 8 बजे तक सभी का सामान पहुंचा दिया जाएगा।

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से सुर्खियों में है एयर इंडिया

12 जून 2025 को एयर इंडिया का एक विमान अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ था। इस घटना में भारी संख्या में जनहानि हुई थी। यह हादसा एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, के टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ था।

इस घटना के बाद से एयर इंडिया सुर्खियों में बना हुआ है। अभी अहमदाबाद का मामला शांत भी नहीं हुआ था और अब पटना एयरपोर्ट पर कुछ यात्रियों का लगेज लिए बिना लैंड करने का मामला भी सामने आ गया। हालांकि एयर इंडिया का कहना है कि रविवार तक यात्रियों का सामान पहुंचा दिया जाएगा।

एयर इंडिया ने शनिवार को ही जारी की थी प्रेस विज्ञप्ति 

एयर इंडिया ने शनिवार को ही एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी और कहा था कि वह उन परिवारों के साथ एकजुट है, जिन्होंने 12 जून 2025 को दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया। इस प्रेस विज्ञप्ति में एयर इंडिया ने कहा कि वह और इसकी मूल कंपनी, टाटा संस, इस कठिन समय के दौरान उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

15 जून से सक्रिय एक केंद्रीकृत हेल्पडेस्क, प्रत्येक मृतक के परिवारों और जीवित बचे लोगों को ₹25 लाख या लगभग GBP 21,500 के अंतरिम मुआवजे के दावों को संसाधित करने में परिवारों की सहायता कर रहा है, ताकि तत्काल वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सके। यह सिंगल-विंडो सिस्टम तेजी से दस्तावेज़ीकरण सुनिश्चित करता है और मुआवजे की प्रक्रिया को तुरंत शुरू करने में मदद करता है। अंतरिम मुआवजा 20 जून 2025 से जारी किया जाना शुरू हुआ, जिसमें तीन परिवारों को अब तक भुगतान प्राप्त हुआ है, और शेष दावों पर कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।