1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में सामने आए Coronavirus के 53 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 7 हजार के करीब

बिहार में सामने आए Coronavirus के 53 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 7 हजार के करीब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2020 02:26 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 02:26 pm IST

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नए मामले सामने आये, जिसके साथ ही प्रदेश में इस रोग से ग्रसित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,993 हो गयी।

53 fresh COVID-19 cases reported in Bihar; total tally rises to 6,993- India TV Hindi
53 fresh COVID-19 cases reported in Bihar; total tally rises to 6,993 Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नए मामले सामने आये, जिसके साथ ही प्रदेश में इस रोग से ग्रसित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,993 हो गयी। प्रदेश में संक्रमण के अबतक आए 6993 मामलों में से पटना के 344, भागलपुर के 339, बेगूसराय के 328, मधुबनी के 325, खगडिया के 298, रोहतास के 321, सिवान के 282 मामले शामिल हैं।

Related Stories

इनके अलावा मुंगेर के 278, पूर्णिया के 245, कटिहार के 232, जहानाबाद के 201, नवादा के 189, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के 182—182, समस्तीपुर के 186, बांका के 177, गोपालगंज के 173, दरभंगा के 184, सारण के 165, बक्सर के 162, पूर्वी चंपारण के 159, नालंदा के 156, भोजपुर के 150, मधेपुरा के 146 मामले शामिल हैं।

वहीं गया के 146, औरंगाबाद के 141, कैमूर के 141, किशनगंज के 131, शेखपुरा के 128, पश्चिम चंपारण के 124, सीतामढी के 120, वैशाली एवं सहरसा के 117—117, अररिया के 100, लखीसराय के 83, अरवल के 80, शिवहर के 71 तथा जमुई जिले के 55 मामले शामिल हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 39 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से बेगूसराय, खगडिया एवं वैशाली के तीन—तीन, भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढी, सारण एवं सिवान के दो—दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले के एक—एक मरीज शामिल हैं। बिहार में अबतक 134402 नमूनों की जांच की जा चुकी है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।