1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में 7 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, चैतन्य प्रसाद को बनाया गया मुख्य जांच आयुक्त

बिहार में 7 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, चैतन्य प्रसाद को बनाया गया मुख्य जांच आयुक्त

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Akash Mishra
 Published : Oct 22, 2024 07:48 pm IST,  Updated : Oct 22, 2024 08:02 pm IST

बिहार में 7 सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले की खबर सामने आई है। बिहार के विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद को अब सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है।

बिहार में 7 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला- India TV Hindi
बिहार में 7 सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला Image Source : FILE

बिहार से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में 7 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिहार के विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद को अब सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त बनाया गया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य, पथ निर्माण और आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव का एक साथ जिम्मा संभाल रहे प्रत्यय अमृत को नया विकास आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही प्रत्यय अमृत स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव का भी काम देखते रहेंगे। उनसे सिर्फ पथ निर्माण विभाग का कार्यभार वापस लिया गया है। 

बिहार सरकार ने मिहिर कुमार सिंह को पथ निर्माण विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया है। मिहिर कुमार सिंह अब तक पंचायती राज विभाग के साथ-साथ खान एवं भूतत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव का काम देख रहे थे। उनके जिम्मे सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जांच आयुक्त का भी काम था। वे इन सब पदों से मुक्त होकर सिर्फ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव का काम अब देखेंगे।

सितंबर माह में भी हुआ था बड़े पैमाने पर तबादला 

इससे पहले भी बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था। सितंबर माह में एक दर्जन से अधिक जिलों के डीएम भी बदल दिए गए थे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई थी। कुल 43 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। बिहार के जमुई, लखीसराय, रोहतास, भोजपुर, शिवहर, अररिया, समस्तीपुर, मधेपुरा, अरवल, किशनगंज, बेगूसराय और शेखपुरा समेत कुल 12 जिलों के डीएम का ट्रांसफर किया गया था। 

हाल में यूपी के 5 पुलिस उपाधीक्षकों के भी किए गए थे तबादले

वहीं, हाल में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। यूपी के 5 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का ट्रांसफर किया गया था। यूपी के डीजीपी मुख्यालय की ओर से एक सूची जारी की गई थी। इसके पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। 

ये भी पढ़ें- 

बॉम्बे हाई कोर्ट से पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को मिली बड़ी राहत, मिली जमानत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।