1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बेगूसराय में हैवानियत की हद पार, शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन महीने पहले भी हुई थी कोशिश

बेगूसराय में हैवानियत की हद पार, शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन महीने पहले भी हुई थी कोशिश

 Published : Jun 18, 2026 05:13 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 05:21 pm IST

बेगूसराय में एक शादीशुदा महिला के साथ पांच लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं। महिला के बयान के अनुसार, दिन महीने पहले भी दुष्कर्म की कोशिश की गयी थी।

बेगूसराय सामूहिक दुष्कर्म मामला- India TV Hindi
बेगूसराय सामूहिक दुष्कर्म मामला Image Source : INDIA TV

बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाले घटना सामने आयी है। 11 जून की रात एक महिला से पांच लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया है। अब उस महिला के शरीर से गोली के साथ पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा मिला है। इस घटना से पुलिस महकमें हलचल मची हुई है। सूचना मिलते ही डीएसपी के साथ पुलिसकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

यह घटना चकिया थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने बताया कि 11 जून की रात करीब 11:30 बजे जब वह शौचालय गयी थी तभी पांच बदमाश दरवाजे पर बैठ हुए थे और बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया। जब वह शौचालय से बाहर निकली तो उसे पकड़कर अंधेरे में ले गए और पांचों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया।

शरीर पर ब्लेड से वार

महिला जब छोड़ने की गुहार लगा रही थी तब बदमाशों ने उसके शरीर पर बेल्ड से वार किया और मारपीट भी करने लगे। छाती और जांघों पर ब्लेड मारने के बाद बदमाशों ने महिला को वहीं फेंक दिया। पत्नी की आवाज सुनकर पति घर से निकलना चाहा, लेकिन बाहर से गेट बंद था। इसके बाद महिला की देवरानी को फोनकर वह घर से निकला फिर थाने फोन लगाया तो उसे हॉस्पिटल जाने के लिए कहा गया। महिला के बयान के अनुसार वह, पहले बरौनी हॉस्पिटल गयी थी बाद में उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के बावजूद भी अंदरुनी पार्ट में लगातार दर्द बना हुआ था। लेकिन दर्द बढ़ने पर महिला वापस सदर अस्पताल गयी। जहां जांच के दौरान शरीर से गोली, पत्थर और एक लकड़ी का टुकड़ा निकाला गया।

3 महीना पहले भी हुई थी दुष्कर्म की कोशिश

पूछताछ में महिला ने कहा कि 3 महीना पहले भी तीन बदमाश उसके घर में घुसे और दुष्कर्म का प्रयास किया था। घर में रखा पैसा और जेवर लेकर भाग गए। उस दौरान भी पुलिस को सूचना दिया गया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

सभी बिंदुओं पर किया जाएगा जांच

डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि महिला का बयान सत्य प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच कर घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। कोर्ट में दिए गए बयान में भी दुष्कर्म किए जाने की बात कही गई है। पुलिस की लापरवाही सामने आएगा तो संबंधित पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

(बेगूसराय से संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट )

ये भी पढ़ें: 

मेलोनी ने छोड़ी स्मोकिंग, ट्रंप बोले- मैक्रॉन जब चले जाएं तो उनकी घड़ी मुझे दे देना, G-7 समिट के कुछ चर्चित लम्हें

दो करोड़ रुपये का था इंश्योरेंस, पूर्व सैनिक की हत्या कर नेचुरल डेथ दिखाने की कोशिश, 9 गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।