1. Hindi News
  2. बिहार
  3. चीन पर पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक में राजद को आमंत्रण नहीं, तेजस्वी ने पूछा, 'मापदंड क्या'

चीन पर पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक में राजद को आमंत्रण नहीं, तेजस्वी ने पूछा, 'मापदंड क्या'

 Reported By: IANS
 Published : Jun 19, 2020 12:13 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 12:13 pm IST

लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद उत्पन्न स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को नहीं बुलाए जाने पर राजद के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है।

All-Party Meeting On India-China Border Tension Excludes AAP, RJD, AIMIM- India TV Hindi
All-Party Meeting On India-China Border Tension Excludes AAP, RJD, AIMIM Image Source : PTI

पटना: लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद उत्पन्न स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को नहीं बुलाए जाने पर राजद के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। राजद के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि राजद को इस सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाया गया है।

Related Stories

तेजस्वी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्री से जानना चाहा है कि इस सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों को बुलाने का मापदंड क्या है? उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को अब तक इस बैठक में भाग में लेने के लिए आमंत्रण नहीं आया है।

इधर, राजद के वरीय नेता शिवानंद तिवारी ने कहा, "ये आश्चर्य की बात है। प्रधानमंत्री की ओर से खबर आई थी कि सर्वदलीय बैठक सभी पार्टी के नेताओं को बुलाकर होगी और चीन के साथ जो हमारा मसला है, उस पर बातचीत होगी, लेकिन क्षेत्रीय पार्टी को क्यों अलग रखा जा रहा है?"

इस बीच, जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव को ऐसे मुद्दे पर भी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, "राजद को हर सवाल पर सियासत करने की आदत बन गई है आज देश की सुरक्षा और संप्रभुता का सवाल है, लेकिन राजद ने फिर से एक बार ओछी सियासत का नमूना सामने रखा है, जिसकी इस मामले पर कोई गुंजाइश नहीं है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।