1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मिशन मोड पर अमित शाह, 10 दिन में बिहार का दूसरा दौरा, पश्चिम बंगाल पर भी बनाएं हैं नजर

मिशन मोड पर अमित शाह, 10 दिन में बिहार का दूसरा दौरा, पश्चिम बंगाल पर भी बनाएं हैं नजर

 Published : Sep 26, 2025 03:49 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 04:05 pm IST

अमित शाह बिहार और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं। बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह- India TV Hindi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Image Source : PTI

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनावी अभियान की रफ्तार तेज कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। चंपारण और सारण संभाग के 10 संगठनात्मक जिलों के कार्यकर्ताओं से अमित शाह सीधे संवाद करेंगे। उसके बाद शाम को पटना में 40 नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे।

कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे शाह

अमित शाह के साथ बैठक में बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। 10 दिनों के अंदर दूसरी बार गृह मंत्री बिहार दौरे पर हैं। अमित शाह का यह दौरा पूरी तरह से चुनावी है। बताया जा रहा है गृह मंत्री अमित शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। 

बिहार के इन जिलों में संवाद कर चुके शाह

अमित शाह का 'मिशन बिहार' दौरा काफी खास है। उन्होंने इसके पहले भी बिहार में 10 दिनों के अंदर कई दौरे किए हैं। 17 सितंबर को अमित शाह ने पटना में बीजेपी नेताओं के संग मीटिंग की थी। 18 सितंबर को अमित शाह ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। डेहरी ऑन सोन और बेगूसराय में शाह ने संवाद किया था।

स्थानीय नेताओं से भी की मुलाकात

अमित शाह ने 27 सितंबर को बिहार के अररिया, सारण और वैशाली में कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। अमित शाह बिराह चुनाव को लेकर कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। वह लगातार कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के संपर्क में हैं।

पिछले दिनों बंगाल भी गए अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के साथ ही पश्चिम बंगाल पर भी अपनी नजर बनाए हुए हैं। अमित शाह गुरुवार रात कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा पूजा समारोहों में भाग लिया। उनका यह दौरा पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी हलचल तेज कर रहा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अमित शाह के दौरे पर राजनीतिक पर्यटन करार दिया है। भाजपा का दावा है कि 2026 के चुनाव में वे पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।