1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बेकाबू कार ने सड़क किनारे चलते लोगों मारी टक्कर, 1 की मौत और कई घायल, घटना कैमरे में कैद

बेकाबू कार ने सड़क किनारे चलते लोगों मारी टक्कर, 1 की मौत और कई घायल, घटना कैमरे में कैद

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 08, 2025 05:36 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 05:36 pm IST

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित झखड़ी महादेव मार्ग पर एक ऐसी घटना घटी जिसका वीडियो देखा आपका रूह कांप उठेगा। एक बेकाबू कार ने कुछ लोगों और एक कुत्ते को ठोक दिया।

बेकाबू कार ने लोगों को मारी टक्कर- India TV Hindi
बेकाबू कार ने लोगों को मारी टक्कर Image Source : REPORTER INPUT

पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में एक बेकाबू कार ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी। यह पूरी घटना वहां लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसमें नजर आता है कि कैसे एक कार तेज रफ्तार में आती है और सड़क के किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार देती है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिसमें से एक आदमी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे शख्स का इलाज अभी जारी है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

CCTV में कैद हुई घटना

जिस वीडियो में घटना कैद हुई उसमें नजर आता है कि कुछ लोग एक दुकान पर खड़े हैं। एक तरफ बाइक्स खड़ी हैं और वहीं पर एक कुत्ता बैठा हुआ है। वहीं पर कुछ लोग सामने से सड़क के किनारे चलकर आते हुए दिख रहे हैं। तभी एक तेज रफ्तार कार वहां बेकाबू होकर आती है और कुत्ते को, बाइक्स को टक्कर मारते हुए सड़क के चलते लोगों को जोर की टक्कर मार देती है। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो जाती है और लोग उस कार चालक को रोकने की कोशिश भी करते हैं मगर वो शख्स कार के नीचे फंसे आदमी को कुचलते हुए वहां से फरार हो जाता है। आपको बता दें कि यह पूरी घटना दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित झखड़ी महादेव मार्ग की है जहां देर शाम यह हुआ इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक की पहचान चंसी राय के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में क्या बताया?

इस मामले में दानापुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि, 'दानापुर थाना के अंतर्गत गोला रोड टी प्वाइंट के पास एक कार चालक द्वारा तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कुछ लोगों को धक्का मार दिया गया था। इसमें एक व्यक्ति जिसका नाम चंसी राय था, उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति PMCH में भर्ती है।' उन्होंने आगे बताया कि अभी गाड़ी की पहचान की जा रही है और मामला दर्ज करके कार्रवाई भी की जा रही है।

(इस्तेयाक खान की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

'राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार करूंगी...', RJD से निकाली गईं महिला नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान

तेज प्रताप ने भर दिया लाखों का बिजली बिल, 2022 से नहीं भरा था, कनेक्शन नहीं कटने पर हो रहा था बवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।