1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में एक और हत्या! पटना के रामकृष्ण नगर में दुकानदार को मारी गोली

बिहार में एक और हत्या! पटना के रामकृष्ण नगर में दुकानदार को मारी गोली

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Shakti Singh
 Published : Jul 11, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Jul 11, 2025 11:58 pm IST

बिहार में इससे पहले भी हत्या के कई मामले सामने आए हैं। पटना में वेटनरी कॉलेज के छात्र को गोली मार दी गई। वहीं, मुजफ्फरपुर में एक मक्का कारोबारी को भी गोली मारी गई।

Murder- India TV Hindi
दुकानदार की हत्या Image Source : INDIA TV

बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं और यहां से लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। अब पटना के रामकृष्ण नगर में एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जकरियापुर इलाके की है। यहां रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में स्थित तृष्णा मार्ट नाम की दुकान के दुकानदार को गोली मारकर हत्या की गई है। पटना के पूर्वी एसपी ने की घटना की पुष्टि करते हुए दुकानदार की मौत की जानकारी दी।

इससे पहले शुक्रवार के दिन ही बिहार में सरेआम गोली मारने की दो घटनाएं सामने आई थीं। पहले पटना में वेटनरी कॉलेज के छात्र को गोली मार दी गई। इसके बाद मुजफ्फरपुर में मक्का कारोबारी पर गोली चला दी गई। इससे पहले पटना में कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वेटनरी छात्र को मारी गोली

पटना में वेटनरी कॉलेज में गुरुवार की शाम एक छात्र को गोली मार दी गई। गोली लगने की वजह से छात्र घायल हो गया। इसे लेकर वेटनरी कॉलेज के मेडिकल छात्रों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और शाम कैंपस में हुई गोलीबारी का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। फिलहाल प्रदर्शनकारी छात्र सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। दरअसल गुरुवार की शाम पटना वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में कॉलेज के छात्रों का क्रिकेट खेलने को लेकर बाहरी लड़कों से विवाद हुआ था। इसी दौरान हुई गोलीबारी में वेटनरी कॉलेज कॉलेज के सेकेंड ईयर का छात्र मयंक घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए IGIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि गोली छात्र की उंगली में लगी है। फिलहाल छात्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

मक्का कारोबारी को मारी गोली

मुजफ्फरपुर के मक्का कारोबारी दीपक शाह को लूट के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। गोली सीने के आर पार हो गई। दीपक शाह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाइक सवार अपराधी वारदात को अंजाम फरार हो गए। घटना वैशाली जिले चिकनौटा के पास की है। मक्का कारोबारी को वैशाली जिले के बलिगांव थाने के चिकनौटा के पास अपराधियों ने घेर कर लूट पाट किया। विरोध करने पर अपराधियो ने दीपक शाह के सीने में गोली मार दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। दीपक शाह मिश्रौलिया के रहने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें-

बिहार में बेलगाम हुए अपराधी! अब मुजफ्फरपुर के मक्का कारोबारी को मारी गोली, हालत नाजुक

मुजफ्फरपुर में पुलिस पर बड़ा आरोप, लूट की शिकायत करने आए शख्स को बेहरमी से पीटा, अब कान पकड़कर मांग रहा माफी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।