1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'मैं हर हाल में सुभाष के साथ रहना चाहती हूं', प्यार में मिला धोखा तो दो बच्चों की मां ने काट ली अपनी नस

'मैं हर हाल में सुभाष के साथ रहना चाहती हूं', प्यार में मिला धोखा तो दो बच्चों की मां ने काट ली अपनी नस

 Published : Aug 26, 2025 02:25 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 02:43 pm IST

बांका जिले के रजौन में एक महिला ने प्यार में धोखा खाने के बाद अपने हाथ की नस काट ली। खून से लथपथ महिला न्याय मांगने पुलिस थाने पहुंच गई।

पीड़ित महिला- India TV Hindi
पीड़ित महिला Image Source : REPORTER INPUT

बांकाः बिहार के बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के ओड़हरा गांव में प्रेम विवाह में धोखा खाने से व्यथित एक शादीशुदा महिला ने मंगलवार को अपने हाथ की नस काट ली। खून से लथपथ हालत में वह सीधे रजौन थाना पहुंच गई। थाने परिसर में पहुंचते ही अचानक गिर गई। पुलिस ने उसे तत्काल उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन भेजा। चिकित्सकों ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

दो बच्चों की मां को सुभाष से हुआ प्यार

जानकारी के अनुसार, बाराहाट थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय महिला की पहली शादी ललमटिया निवासी जमपुरी राम से हुई थी, जिससे उसे दो बच्चे भी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उसकी जान-पहचान रजौन थाना क्षेत्र के ओड़हरा निवासी सुभाष राय से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला और एक साल तक चले अफेयर के बाद लव मैरिज कर लिया। 

प्यार में मिला धोखा, तो काट ली नस

महिला का आरोप है कि प्रेम विवाह के कुछ ही दिनों बाद सुभाष ने उसको को घर से निकाल दिया और साथ रखने से इनकार कर दिया। पार्वती का कहना है कि वह हर हाल में सुभाष के साथ रहना चाहती है, अन्यथा आत्महत्या कर लेगी। इसी कारण उसने आत्महत्या की नीयत से नस काट ली और थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। 

थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 

 रोहतास में प्रेमिका को मार डाला

वहीं, रोहतास में प्रेम-प्रसंग में 2 बच्चों के पिता ने प्रेमिका की हत्या कर दी। मृतका की मां ने युवती के प्रेमी, 2 बच्चों के पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। युवती की मां ने बताया कि आरोपी युवक 2 महीने पहले मेरी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। तब से वह नासरीगंज थाना क्षेत्र के खीरीयावं गांव में अपने बहन के घर साथ में लेकर रह रहा था। 

रिपोर्ट- दीपक कुमार, बांका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।