1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शादीशुदा प्रेमिका से मिल रहा था युवक, पति ने देखा तो मार दी गोली, बगीचे में छिपा दिया शव

शादीशुदा प्रेमिका से मिल रहा था युवक, पति ने देखा तो मार दी गोली, बगीचे में छिपा दिया शव

 Published : Sep 29, 2023 05:41 pm IST,  Updated : Sep 29, 2023 05:41 pm IST

दो दिन पहले ही रमेश पासवान अपनी प्रेमिका से मिलने बेगूसराय पहुंचा था। रात में महिला के पति टुनटुन कुमार ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया था।

प्रेमी जोड़ा...- India TV Hindi
प्रेमी जोड़ा (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक को विवाहित प्रेमिका से मिलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पूरा मामला बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र की है, जहां कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिर शव को पास के ही बगीचे में छिपा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा शव को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कटिहार जिले के बरारी का रहने वाला रमेश पासवान का मटिहानी थाना क्षेत्र के बखड्डा गांव निवासी टुनटुन कुमार की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

2 दिन पहले बेगूसराय पहुंचा था प्रेमी

दो दिन पहले ही रमेश पासवान अपनी प्रेमिका से मिलने बेगूसराय पहुंचा था। बताया जा रहा है कि रात में महिला के पति टुनटुन कुमार ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया। इसके बाद उसने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को गांव के ही एक बगीचे में छिपा दिया। कटिहार में पासवान के परिजनों ने पुलिस को उसके गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने इसकी सूचना अन्य जिलों को भी दे दी। पुलिस को जब कुछ प्रमाण मिले तो इसकी जानकारी बेगूसराय पुलिस को दी गई।

रमेश पासवान का शव बरामद
मटिहानी के थाना प्रभारी विवेक भारती ने बताया कि पुलिस ने जांच की तो गुरुवार की देर रात टुनटुन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ के दौरान सबकुछ बता दिया। उसकी निशानदेही पर गांव के बगीचे से शुक्रवार को रमेश पासवान का शव बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।