1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Begusarai News: तनिष्क सेल्सगर्ल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, कत्ल के आरोप में बहन गिरफ्तार

Begusarai News: तनिष्क सेल्सगर्ल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, कत्ल के आरोप में बहन गिरफ्तार

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jul 05, 2022 11:40 am IST,  Updated : Jul 05, 2022 11:40 am IST

Begusarai News: पुलिस ने खुलासा किया है कि सेल्सगर्ल की मझली बहन के देवर का छोटी बहन से अफेयर था। दोनों के प्राइवेट फोटो सेल्सगर्ल के हाथ लग गया था। इसके बाद वह छोटी बहन से शादी का दबाव बनाने लगी थी। जिसके बाद बहन ने अपने देवर के साथ मिलकर अपनी बड़ी बहन की हत्या करा दी।  

Bihar Police- India TV Hindi
Bihar Police Image Source : ANI

Highlights

  • तनिष्क सेल्सगर्ल हत्याकांड मामले में खुलासा
  • बहन ने ही बहन की हत्या करा दी: पुलिस
  • 11 जून को तनिष्क सेल्सगर्ल नेहा को गोली मारी गई थी

Begusarai News: बेगूसराय के तनिष्क सेल्सगर्ल हत्याकांड मामले में 24 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बहन ने ही बहन की हत्या करा दी है। घटना में शामिल दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश अभी भी जारी है। 11 जून को तनिष्क सेल्सगर्ल नेहा की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह स्कूटी से घर लौट रही थी। पुलिस के मुताबिक नेहा की हत्या ब्लैकमेलिंग की वजह से की गई थी।

सेल्सगर्ल की मझली बहन के देवर का छोटी बहन से अफेयर था

पुलिस ने खुलासा किया है कि सेल्सगर्ल की मझली बहन के देवर का छोटी बहन से अफेयर था। दोनों के प्राइवेट फोटो सेल्सगर्ल के हाथ लग गया था। इसके बाद वह छोटी बहन से शादी का दबाव बनाने लगी थी। जिसके बाद बहन ने अपने देवर के साथ मिलकर अपनी बड़ी बहन की हत्या करा दी। घटना में शामिल नेहा की मझली बहन निशा और उसके देवर कुंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी कुंदन का दोस्त, हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक और हथियार की पुलिस को अब भी तलाश है।  

सेल्सगर्ल, कुंदन पर शादी के लिए बना रही थी दबाव

पुलिस के मुताबिक कुंदन का नेहा की बहन कोमल के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों के कुछ फोटोग्राफ्स नेहा के हाथ लग गए थे। उसके बाद नेहा कुंदन पर अपनी बहन से शादी करने का दबाव बनाने लगी थी। दूसरी तरफ नेहा की ही एक बहन निशा कुंदन से उसकी शादी नहीं करने देना चाहती थी। वह नहीं चाहती थी कि उसकी छोटी बहन उसके घर में देवरानी बनकर आए। कुंदन भी बस टाइम पास कर रहा था। वह शादी के लिए तैयार नहीं था। नेहा के दबाव से दोनों परेशान थे इसलिए उसकी हत्या की योजना बनाई। कुंदन ने नेहा को शोरूम से घर जाते समय, घर से 200 मीटर की दूरी पर अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर गोली मार दी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।