Hathua Assembly constituency: हथुआ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह गोपालगंज जिले में स्थित है और गोपालगंज संसदीय सीट के 6 विधानसभा सीटों में से एक है। गौरतलब है कि इस चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में है। जनसुराज पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। ऐसे में बिहार का विधानसभा चुनाव इस बार और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि हथुआ विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास।
जातीय समीकरण और मतदाता
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोरे विधानसभा सीट पर अगर कुल मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या 304045 है। इस सीट पर कुछ जातियों की आबादी अच्छी खासी है, खासकर मुस्लिम आबादी निर्णायक भूमिका है। इस सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या 51,991 है जो कि कुल 17.1 फीसदी हैं। इसके अगर जातियों में भी उपनामों के आधार पर वोटरों की बात करें तो सिंह जाति के वोटरों की संख्या 40742 है जो कि 13.4 फीसदी है। इसके अलावा प्रसाद, यादव, चौधरी, राय जाति के वोटर भी इस सीट पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
पिछले चुनावों में क्या-क्या हुआ?
इस सीट पर साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 86731 वोट्स मिले थे, जो कि कुल वोटरों की संख्या का 49.8 फीसदी है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर जदयू के रामसेवक सिंह थे, जिन्हें 56204 वोट्स मिले थे और तीसरे स्थान पर थे लोजपा के राम दर्शन सिंह। इसके अलावा साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो जदयू के उम्मीदवार रामसेवक सिंह ने जीत दर्ज की थी, जिन्हें 57917 वोट्स मिले थे, जो कि 36.52 फीसदी है। इसके अलावा हैम्स के उम्मीदावर महाचंद्र सिंह दूसरे स्थान पर थे, जिन्हें 34,933 वोट्स मिले थे।