1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 2 बच्चों की मां ने भांजे से रचाई शादी, पति को छोड़कर हुई फरार

2 बच्चों की मां ने भांजे से रचाई शादी, पति को छोड़कर हुई फरार

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Aug 05, 2025 11:35 pm IST,  Updated : Aug 06, 2025 12:17 am IST

बिहार के बांका में 2 बच्चों की मां ने अपने भांजे से शादी रचा ली और पति को छोड़कर फरार हो गई। ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Banka- India TV Hindi
बांका में 2 बच्चों की मां ने अपने भांजे से शादी रचाई Image Source : REPORTER INPUT

बांका: बिहार के बांका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में 2 बच्चों की मां ने अपने भांजे से शादी रचाई है और पति को छोड़कर फरार हो गई। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है।

क्या है पूरा मामला?

रघुनाथपुर गांव निवासी शिवम कुमार की पत्नी पूनम कुमारी ने अपने ही भांजे से प्रेम संबंध बनाकर पति और दो बच्चों को छोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, शिवम की शादी वर्ष 2014 में अमरपुर के दिग्घी पोखर निवासी भागीरथ साह की पुत्री पूनम कुमारी से हुई थी। विवाह के बाद दोनों को दो बेटे हुए, जिसमें एक की उम्र 10 साल और दूसरे की उम्र 8 साल है।

कुछ समय पहले से पूनम के दूर के रिश्ते में लगने वाले अंकित कुमार, जो गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के भुरिया दियारा गांव का निवासी है, का उनके घर आना-जाना शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध गहरे हो गए। दो दिन पहले पूनम अपने दोनों बच्चों के साथ घर छोड़ कर चली गई।

सोमवार की रात पूनम ने पति को फोन कर बताया कि उसने अंकित कुमार से मंदिर में शादी कर ली है और उसकी तस्वीरें भी भेज दीं। इस घटना से आहत पति शिवम कुमार ने अमरपुर थाने में आवेदन देकर अपने बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई है।

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और बच्चों की सुरक्षा को कैसे सुनिश्चित किया जाता है।

अमरपुर थाना अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

इस मामले में अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि दोनों अभी थाने पर हैं। परिजनों को बुलाया गया है। बुधवार को न्यायालय में बयान होगा। इसके बाद जो न्यायालय का आदेश होगा, वो मान्य होगा। (इनपुट: बांका से दीपक कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।