पटना: बिहार के पटना में पुलिस और जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई है। प्रदर्शन के दौरान जब प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे तो उनके और बिहार पुलिस के बीच भी धक्का मुक्की हो गई है।
Related Stories
बता दें कि जन सुराज के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने निकले हैं। जन सुराज पार्टी का तीन महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मार्च निकाला गया है।
क्या हैं मुद्दे?
- सरकार की घोषणा के बावजूद गरीब परिवारों को रोजगार के लिए 2 लाख रुपए क्यों नहीं मिले?
- दलित भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन क्यों नहीं मिला?
- भूमि सर्वेक्षण में व्याप्त में भ्रष्टाचार
बता दें कि जन सुराज पार्टी ने पहले ही घोषणा की थी कि इन तीन विषयों पर 1 करोड़ लोगों का हस्ताक्षर लेकर विधानसभा के मॉनसून सत्र में घेराव करेगी।
प्रशांत किशोर का बयान भी सामने आया
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा की ओर मार्च का नेतृत्व करते हुए कहते हैं, "इसी गर्मी में बिहार के 50 लाख से ज्यादा बच्चे मजदूरी कर रहे हैं और सरकार इस पर ध्यान तक नहीं दे रही है। इसलिए अगर हमें सरकार को जगाना है, तो हमें सड़कों पर उतरना होगा। हम बस जा रहे हैं, और पुलिस जो चाहे कर सकती है।"

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और प्रशांत किशोर अपनी पार्टी को स्थापित करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। वह लंबे समय से सड़कों पर उतरे हैं और आम आदमी के मुद्दे उठा रहे हैं।