1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के CM नीतीश कुमार का कोरोना टेस्ट निगेटिव, विधान परिषद सभापति से मिले थे

बिहार के CM नीतीश कुमार का कोरोना टेस्ट निगेटिव, विधान परिषद सभापति से मिले थे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2020 08:10 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 10:24 pm IST

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपना कोविड 19 टेस्ट कराया।

बिहार के CM नीतीश कुमार ने कराया कोरोना टेस्ट- India TV Hindi
बिहार के CM नीतीश कुमार ने कराया कोरोना टेस्ट Image Source : FILE

पटना: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपना कोविड 19 टेस्ट कराया जिसका रिपोर्ट निगेटिव आई है। नीतीश कुमार कुछ दिन पहले विधान परिषद में एक कार्यक्रम में सभापति के साथ शामिल हुए थे।

पिछले सप्‍ताह 1 जुलाई (बुधवार) को सभी 9 नवनिर्वाचित एमएलसी सदस्यों को कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश समेत कई नेता शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके साथ काम करने वाले सचिवों का सैम्पल लिया गया था। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी और उनके साथ काम करने वाले ने भी टेस्टिंग के लिए स्वॉब दिया था।

बिहार विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव


अधिकारियों ने बताया कि नमूना यहां स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) भेजा गया था। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय के 15 कर्मचारियों के नमूने भी कोविड-19 जांच के लिए एकत्रित किये गए था। सीएम नीतीश कुमार समेत सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।