1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- "मां सीता के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बनाएगी सरकार"

बिहार: डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- "मां सीता के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बनाएगी सरकार"

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 06, 2025 01:36 pm IST,  Updated : Jul 06, 2025 01:57 pm IST

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में भी मां सीता का जो जन्म स्थान है, वहां पर सरकार भव्य सीता मंदिर बनाएगी।

Samrat Chaudhary- India TV Hindi
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी Image Source : PTI/FILE

पटना: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा, 'बाबा साहब अंबेडकर ने श्री राम को पहले पृष्ठ पर स्थान दिया क्योंकि वह मर्यादा पुरुषोत्तम राम थे। जिस तरह उत्तर प्रदेश में प्रभु श्री राम स्थापित हुए इसी तरह बिहार में भी मां सीता का जो जन्म स्थान है, वहां पर सरकार भव्य सीता मंदिर बनाने का काम करेगी।'

बिहार में कहां हुआ था मां सीता का जन्म?

हिंदू धर्मग्रंथों और परंपराओं के अनुसार, माता सीता का जन्म बिहार के सीतामढ़ी जिले में हुआ था। इसे मिथिला क्षेत्र के हिस्से के रूप में जाना जाता है, जो प्राचीन काल में मिथिला नरेश जनक की राजधानी थी। रामायण के अनुसार, माता सीता को राजा जनक ने हल चलाते समय पृथ्वी से एक घड़े में प्राप्त किया था, इसलिए उन्हें अयोनिजा (गैर-योनि से उत्पन्न) और पृथ्वी की पुत्री कहा जाता है। यह स्थान पुनौरा धाम के नाम से प्रसिद्ध है।

सीतामढ़ी आज भी एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु माता सीता के दर्शन और पूजा के लिए आते हैं। बता दें कि मां सीता हिंदू धर्म में एक प्रमुख पात्र हैं, जो रामायण महाकाव्य की नायिका और भगवान राम की पत्नी हैं। वे पवित्रता, भक्ति, धैर्य और नारी शक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं। 

बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है। भारत निर्वाचन आयोग ने अभी तक आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चुनाव इन महीनों में होंगे, क्योंकि वर्तमान बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

ऐसे में ये माना जा रहा है कि सरकार सीता के मंदिर को बनाने की योजना लाकर जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है। वहीं इस मुद्दे पर विपक्ष उसे घेर सकता है कि अभी तक इस योजना को सामने क्यों नहीं लाया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।