1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Election 2025: समस्तीपुर में बोले PM मोदी, "नई रफ्तार से चलेगा बिहार", बेगूसराय में कहा- महालठबंधन भांज रहा सिर्फ लाठियां

Bihar Election 2025: समस्तीपुर में बोले PM मोदी, "नई रफ्तार से चलेगा बिहार", बेगूसराय में कहा- महालठबंधन भांज रहा सिर्फ लाठियां

 Written By: Kajal Kumari @lallkajal
 Updated : Oct 24, 2025 11:42 pm IST

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं, उससे पहले कई चुनावी रैलियां आयोजित हैं, जिसमें बड़े नेताओं के भाषण से सियासी तड़का लगने वाला है। PM मोदी ने आज समस्तीपुर और बेगूसराय में रैली की।

बिहार में पीएम मोदी- India TV Hindi
बिहार में पीएम मोदी Image Source : ANI

बिहार में चुनाव है और इसे लेकर सियासत चरम पर है क्योंकि 243 सीटों के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इस बीच दिल्ली से पटना तक राजनीतिक सरगर्मी बनी हुई है। बिहार में आज चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी भी मैदान में उतरे। पीएम मोदी ने समस्तीपुर से चुनावी अभियान का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने बेगूसराय में भी एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा नेता जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं की भी आज बिहार में चुनावी जनसभाएं थीं।

जानें बिहार चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स

 

 

LIVE: पीएम मोदी, अमित शाह और नड्डा आज बिहार में

Auto Refresh
Refresh
  • 9:05 PM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    नड्डा बोले- तेजस्वी पलायन की बात कर रहें, उन्हें शर्म आनी चाहिए

    हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "लालू यादव के शासन में 15 साल का दौर ऐसा आया जिसने बिहार को नीचे धकेल दिया। इसने जंगल राज और अराजकता पैदा की और कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। आज तेजस्वी यादव पलायन की बात कर रहे हैं। आपको लोगों को शर्म आनी चाहिए, आपको बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि आपके कारण ही बिहार के लोगों को पलायन करना पड़ा और आज आप पलायन पर चर्चा कर रहे हैं।"

  • 7:54 PM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    एनडीए के लिए अभूतपूर्व समर्थन- संजय जायसवाल

    भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा, "एनडीए के लिए अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। पीएम मोदी के आगमन से पूरे बिहार में उत्साह है। हर जगह अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है और पीएम मोदी का आगमन बिहार के लिए हमेशा शुभ होता है। हर बिहारवासी का मानना ​​है कि 2047 तक पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने में बिहार पूरी तरह शामिल होगा।"

  • 7:09 PM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    मनोज तिवारी बोले- बिहार का भविष्य एनडीए के साथ

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "लोगों में जबरदस्त उत्साह है, अब लोगों को दिखने लगा है कि विकास कैसा होता है। 60 लाख से अधिक लोगों को पीएम आवास मिल चुके हैं, अब लोगों ने तय कर लिया है कि एनडीए सबसे बेहतर है। हम बिहार में देख रहे हैं कि बिहार के लोगों ने तय कर लिया है कि हमें एनडीए के साथ 5 साल का एक और सफर तय करना है क्योंकि बिहार का भविष्य एनडीए के साथ है।"

  • 6:17 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    जनता का NDA पर भरोसा: मोहन यादव

    सहरसा में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा,  "भाजपा और उनके सहयोगी गठबंधन NDA के रूप में अपने विचार को लेकर और नीतीश कुमार तथा पीएम मोदी के काम को आगे लेकर चल रही हैं। निश्चित रूप से जनता भरोसा करती है। वो सुशासन और कुशासन को भी जानती है इसलिए एक बार फिर NDA की सरकार बनेगी और अमित शाह जी ने जो कहा कि इस देश के अंदर और प्रदेश के अंदर जहर फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।"

     

  • 5:50 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    लालू के बेटे का सूपड़ा साफ होने वाला है: अमित शाह

    बक्सर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "कांग्रेस, राजद और उनकी सहयोगी पार्टी में सीटों के लिए तू-तू मैं-मैं चल रही है और दूसरी ओर पीएम मोदी बिहार में दो सभा कर चुके, नीतीश कुमार भी बिहार के दौरे पर निकले हैं, पासवान जी, माझी जी, कुशवाहा जी सब एक होकर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए आए हैं। बिहार में पिछले 2 महीने से मैं घूम रहा हूं जहां-जहां जाता हूं ऐसा ही जनसैलाब दिखाई पड़ता है। 14 तारीख को दोपहर 1 बजे लालू यादव के बेटे का सूपड़ा साफ होने वाला है और फिर से एक बार पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां NDA की सरकार बनेगी।"

  • 5:31 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    जनता का मूड तय: तेज प्रताप यादव

    जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव बिहार चुनाव को लेकर कहा, "बिहार की जनता क्या मूड है ये तो समय बताएगा। 14 तारीख को तय होगा कौन कहां जाएगा।"

  • 5:09 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    सीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं: दिलीप जायसवाल

    बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "बिहार के मतदाता मन बना चुके हैं कि बिहार में NDA की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है। मुख्यमंत्री का चेहरा तब घोषित किया जाता है, जब कोई वैकेंसी हो। हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं, वैकेंसी ही नहीं है। 2025 फिर से नीतीश।"

  • 4:55 PM (IST)
    Posted by Shakti Singh

    बिहार में एनडीए सरकार बनेगी- प्रवीण खंडेलवाल

    भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास का पहिया चल पड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश को अपना माना है। प्रधानमंत्री मोदी का मंत्र है 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास'। बिहार की जनता समझदार है और वह बिहार में एनडीए की सरकार बनाने जा रही है।"

  • 4:54 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    अमित शाह ने छठी मैया से की प्रार्थना

    बक्सर रैली में अमित शाह ने कहा, "मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि वे बिहार के लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखें ताकि जंगल राज वापस न आए। गैंगस्टर से नेता बने शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर लालू ने साबित कर दिया है कि वह बिहार में जंगल राज वापस लाना चाहते हैं।"

  • 4:29 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    जनता सुशासन राज चाहती है: जीतन राम मांझी

    जीतन राम मांझी ने बिहार चुनाव को लेकर कहा, "जनता 2005 से पहले वाला 'जंगल राज' नहीं चाहती; वह सुशासन राज चाहती है। लोग नीतीश का सुशासन और प्रधानमंत्री का करिश्माई नेतृत्व चाहते हैं।"

  • 4:17 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    बिहार पलायन के लिए मजबूर नहीं होगा: विजय सिन्हा

    बेगूसराय में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी बिहार के सुशासन को समृद्धि की ओर ले जाने और विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प को पूरा करेंगे और दोनों जगहों पर उमड़ रहा अपार जनसमूह अब बिहार के गौरव और सम्मान को और आगे ले जाएगा। बिहार अब पलायन के लिए मजबूर नहीं होगा। इस बार बिहार को बर्बाद करने वालों से मुक्ति मिलेगी।"

  • 4:08 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    हम लंबी राजनीति करने आए हैं: तेजस्वी यादव

    समस्तीपुर में तेजस्वी यादव ने कहा, "हम यहां टूटी-फूटी और झूठी बातें करने नहीं आये हैं। हम भी लंबी राजनीति करने आए हैं। हम नरेंद्र मोदी थोड़े ही हैं, जो जुमला बोलेंगे। तेजस्वी का उम्र कच्चा है, लेकिन जुबान पक्का है। हमने 5 लाख नौकरी दी तो चाचाजी कहते थे कहां से पैसा लाएगा बाप से पैसा लेकर वेतन बटवायेगा। हमने न्युक्ति पत्र बटवाये। हमारे समय कोई परीक्षा लीक नहीं हुई।

  • 3:56 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    पीएम मोदी का आना बिहारियों के लिए गौरव की बात: गिरिराज सिंह

    गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार में प्रधानमंत्री मोदी का आना बिहारियों के लिए गौरव की बात है। 2010 में NDA ने 206 सीट जीती थी और इस बार उससे भी अधिक जीतेंगे।"

  • 3:47 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    आपसी मतभेद में उलझा महागठबंधन: चिराग पासवान

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "महागठबंधन के लोग चुनाव प्रचार के दौरान आपसी मतभेदों में ही उलझे हुए हैं। अब ये लोग प्रचार के लिए निकले हैं। अब बहुत देर हो चुकी है... इस बार हम पांचों दल साथ चुनाव लड़ रहे हैं... बिहार की जनता ने दोबारा NDA की सरकार बनाने का मन बना लिया है।"

  • 2:54 PM (IST)
    Posted by Chandan Kumar

    महालठबंधन भांज रहा सिर्फ लाठियां: PM मोदी

    बेगूसराय की रैली में पीएम मोदी ने कहा- एक तरफ एनडीए है, जिसमें सूझबूझ से भरा हुआ नेतृत्व है। वहीं, दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है। ये लोग पीठ पीछे एक-दूसरे की खाल खींच रहे हैं। महालठबंधन में अटकदल, लटकदल, भटकदल, झटकदल और पटकदल है।

  • 1:02 PM (IST)
    Posted by Chandan Kumar

    बिहार के हर कोने में विकास का काम हुआ: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां विकास का काम न हुआ हो। कांग्रेस के समय में बिहार को जितना पैसा मिला था, उससे तीन गुना ज्यादा पैसा भाजपा-NDA की सरकार ने बिहार के विकास के लिए दिया है।"

  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Chandan Kumar

    मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की हो रही प्रशंसा: पीएम मोदी

    इस समय बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की भी बहुत प्रशंसा हो रही है। 10 हजार रुपये की मदद भेजी गई है। त्योहारों के दौरान बिहार के बहनों ने इस राशि से कई तरह के काम भी शुरू कर दिए। किसी ने दीये बनाए, किसी ने खाने का सामान बनाया, किसी ने सूप बनाया।

  • 12:55 PM (IST)
    Posted by Chandan Kumar

    जमानत पर चल रहे RJD वाले: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "RJD और कांग्रेस वाले क्या कह रहे हैं और क्या कर रहे हैं ये आपको मुझसे ज्यादा पता है। हजारों करोड़ रुपए के घोटालों में ये ज़मानत पर चल रहे लोग हैं। जो ज़मानत पर हैं वो चोरी के मामले में ज़मानत पर हैं। अब चोरी की आदत इनकी ऐसी है कि अब 'जननायक' की उपाधि की चोरी में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे।"

  • 12:48 PM (IST)
    Posted by Chandan Kumar

    नीतीश जी के सामने भांति-भांति के रोड़े अटकाए

    पीएम मोदी ने कहा, "10 साल तक केंद्र में आरजेडी की सरकार रही है। नीतीश जी के सामने भांति-भांति के रोड़े अटकाए। आरजेडी बिहार के लोगों से बदला लेती रही कि आपने नीतीश जी को वोट क्यों दिया? नीतीश जी की सरकार क्यों बनाई?

  • 12:31 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    यहां आने से पहले कर्पूरी ग्राम गया: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यहां आने से पहले कर्पूरी ग्राम गया था.. जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन करने का सौभाग्य मिला। हम जैसे पिछड़े और गरीब परिवारों से निकले लोग खड़े हैं.. गरीब और वंचितों को नए अवसरों से जोड़ने का जननायक कर्पूरी ठाकुर की भूमिका बहुत बड़ी रही है, उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य हमारी सरकार को मिला।

  • 12:23 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    समस्तीपुर में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-फिर एक बार एनडीए सरकार

    समस्तीपुर में बोले पीएम मोदी-जब भी आएगी एनडीए सरकार, फिर एक बार बनेगी एनडीए सरकार

  • 11:47 AM (IST)
    Posted by Dhyanendra Chauhan

    मंत्री संतोष कुमार ने महागठबंधन पर साधा निशाना

    तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा, 'बिहार में दिख रहा है कि कांग्रेस बड़ा भाई बन गई है। आरजेडी के ज़्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद, वह बड़ी भूमिका नहीं निभा रही है। महागठबंधन में अंदरूनी कलह है। एनडीए बिहार में सरकार बनाएगा।'

  • 9:42 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    बिहार के लालगंज से RJD उम्मीदवार शिवानी शुक्ला को जान से मारने की धमकी

    चुनाव प्रचार के दौरान बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को गोली मारकर जान से मारने की मिला धमकी, शिवानी ने बोली धमकी देने वाला डरपोक होता है, मां अन्नू शुक्ला बोलीं, धमकी से वो नहीं डरता है, जिस क्षेत्र में जाने से जान मारने की धमकी मिली है वहां जाना मेरा प्रोग्राम था लेकिन अब शिवानी जाएगी।

     

  • 9:39 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    बिहार के छपरा में सीएम नीतीश ने की रैली

    बिहार के छपरा में सीएम नीतीश ने की रैली...कहा...लालू-राबड़ी के राज में हिन्दू-मुस्लिम दंगे होते थे...अब राज्य में शान्ति है

     

  • 8:27 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    28 अक्टूबर को महागठबंधन अपना संयुक्त घोषणा पत्र जारी करेगा

    पटना में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन 28 अक्टूबर को अपना संयुक्त घोषणा पत्र जारी करेगा। पहले चरण के मतदान से पहले और उसके बाद दूसरे चरण की सीटों के लिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संयुक्त रैलियों को संबोधित करेंगे।

  • 7:57 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    तेजस्वी करेंगे धुआंधार प्रचार

    राजद नेता तेजस्वी यादव भी आज करेंगे धुआंधार प्रचार...VIP नेता मुकेश सहनी के साथ चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, बख्तियारपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में होगी तेजस्वी की रैली।

     

  • 7:52 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना के पैसे दिए जाएंगे

    आज बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना के तहत पांचवीं और आखिरी किस्त का पैसा लाभार्थियों के अकाउंट में भेजा जाएगा। 

  • 7:51 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    मोहन यादव, केशव प्रसाद मौर्य और रवि किशन भी रहेंगे आज बिहार में

     मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बगहा, सिकटा और सहरसा में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और रवि किशन छपरा विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। 

  • 7:48 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    अमित शाह, नड्डा और शिवराज आज कहां करेंगे चुनावी सभा

    गृहमंत्री अमित शाह सीवान और बक्सर में चुनावी सभा करेंगे, तो वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की वैशाली में रैली होगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दो विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे, गोपालगंज और दरभंगा में मंत्री शिवराज की सभाएं होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।