1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Assembly Election LIVE: पटना में नीतीश कुमार से मिले अमित शाह, बिहार BJP का बदला पोस्टर

Bihar Assembly Election LIVE: पटना में नीतीश कुमार से मिले अमित शाह, बिहार BJP का बदला पोस्टर

 Updated : Oct 18, 2025 03:35 pm IST

आज खत्म हो रहे पहले चरण के नामांकन से पहले सभी पार्टियों के प्रत्याशी आज अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। वहीं, महागठबंधन में मुकेश सहनी को लेकर जो पेंच फंसा था वो अब सुलझ गया है। मुकेश सहनी की VIP 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बिहार बीजेपी का नया...- India TV Hindi
बिहार बीजेपी का नया पोस्टर। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। आज बड़ी संख्या में दिग्गज नेता नॉमिनेशन फाइल कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव आज छपरा से पर्चा दाखिल करेंगे तो मैथिली ठाकुर अलीनगर से नामांकन करेंगी। वहीं, बीजेपी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, 40 स्टार प्रचारकों के साथ मैदान में उतर रही है। दूसरी तरफ महागठबंधन में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की सीटों पर बात बन गई है। वीआईपी 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मुकेश सहनी खुद दरभंगा जिले की गौड़ बौराम सीट से चुनाव लड़ेंगे, आज वे अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

बिहार चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए हमारे साथ बने रहें:

 

Bihar Assembly Election LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 8:46 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अमित शाह का राजद पर निशाना

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बिहार में हर परिवार को सरकारी नौकरी देने का वादा कर रहा है, लेकिन पैसा कहां से आएगा।

     

  • 8:45 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    भाजपा देश में अवैध प्रवासियों को आने नहीं देगी- अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी कितनी भी 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' का नेतृत्व कर सकते हैं, भाजपा देश में अवैध प्रवासियों को आने नहीं देगी।

     

  • 8:45 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बिहार अपना खोया गौरव वापस पाने की दिशा में- अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि बिहार अपना खोया गौरव वापस पाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बिहार में नयी सरकार का ध्यान राज्य में भारी उद्योग की स्थापना और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने पर होगा।

  • 8:44 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बिहार अब नक्सल मुक्त हो गया है- अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में कहा कि बिहार में यह पहला चुनाव होगा, जिसमें मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा, क्योंकि राज्य अब नक्सल मुक्त हो गया है।

     

  • 8:43 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कांग्रेस नेता ने उठाए टिकट पर सवाल

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के चयन को लेकर शुक्रवार को सवाल खड़े किए। उन्होंने शेखपुरा जिले की बरबीघा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया, जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मात्र 113 मतों से हारने वाले गजानंद शाही को इस बार टिकट नहीं मिला है। 

  • 8:43 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    नीतीश ने बिहार को ‘जंगलराज’ से मुक्त किया- अमित शाह

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को ‘जंगलराज’ से मुक्त किया है। बिहार में एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश मिलेगा।

     

  • 8:13 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    दलदल में फंसा दिख रहा महागठबंधन: शांभवी चौधरी

    LJP(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "हमें सकारात्मक फीडबैक मिल रहे हैं और अभी भी महागठबंधन कही न कही दलदल में फंसा दिख रहा है और हमें लगता कि NDA आधा चुनाव तो ऐसे ही जीत गया है क्योंकि महागठबंधन अभी भी चुनावी मैदान में स्पष्टता से नहीं उतर पाए हैं। ये दर्शाता है कि जो अपने गठबंधन के भीतर मामले को शोर्ट नहीं कर पा रहा है वो बिहार की बातों को कहा से रखेगा।"

  • 7:54 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    नीतीश कुमार ही होंगे सीएम: केशव प्रसाद मौर्य

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कहा, "बिहार में 2025 में 2006 दोहराने की ओर हम बढ़ गए हैं। बिहार पूरे देश की राजनीति का मिशाल बनेगा। बिहार का पूरा संदेश पूरे देश में जाएगा। जंगल राज, माफिया राज, गुंडा राज कोई नहीं चाहता है सबका साथ सबका विकास NDA कर रहा है। NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीतेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।'

  • 7:32 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    बिहार में करीब 200 सीट जीतेगी NDA: सर्वानंद सोनोवाल

    केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, "मुझे अच्छा लगा लोगों का जो उत्साह और जुनून देखकर बहुत अच्छा लगा। ये निश्चित है कि बिहार के भविष्य के लिए जनता ने निर्णय ले लिया है। NDA रहेगी तो शांति रहेगी- विकास, प्रगति सब संभव होगा। बिहार में करीब 200 सीट हम जीतेंगे।'

  • 6:38 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    आपस में ही लड़ रहा महागठबंधन: सम्राट चौधरी

    बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने कहा, "पूरा बिहार भ्रमित है कि महागठबंधन कर क्या रहा है। आपस में ही लड़ रहा है।"

     

  • 6:25 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    गठबंधन में लठबंधन हुआ: मनोज तिवारी

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा,"आज नामांकन का आखिरी दिन था और जहां-जहां हम गए वहां पर जो लोगों का उत्साह है वो बहुत सकारात्मक है और ऊपर से चुनाव के समय जो गठबंधन में लठबंधन हुआ उसने चुनाव को एक प्रकार से NDA की तरफ पूरा माहौल दिखा दिया।

  • 5:55 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    INDIA गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं: भूपेश बघेल

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने INDIA गठबंधन पर कहा, "सब कुछ ठीक हो जाएगा, सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। कोई दिक्कत नहीं है।'

  • 5:44 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    भाजपा-NDA की सरकार लानी है: अनुराग ठाकुर

    भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "बिहार में जो विकास की रफ्तार है उसको जनता जानती है और जनता मानती है कि मंगल राज में ही रहना है जंगल राज में नहीं जाना है। LED का बल्ब जलाना है वापस लालटेन का दौर नहीं लाना है। बच्चों के हाथ में लैपटॉप देना है। बच्चों को सुनहरा भविष्य देना है तो भाजपा-NDA की सरकार लानी है।"

  • 5:15 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    कांग्रेस सांसद ने BJP-JDU पर साधा निशाना

    बिहार चुनावों पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, "यह भाजपा का छिपा हुआ एजेंडा है और नीतीश बाबू जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ उनका व्यवहार, हेरफेर का संकेत देता है जो महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की स्थिति के समान है। जनता दल (यूनाइटेड) को एनडीए गठबंधन के भीतर सीटों से संबंधित मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है; इससे बिहार में एनडीए को नुकसान होगा।"

  • 4:45 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    सब ठीक है सब ठीक रहेगा: उपेंद्र कुशवाहा

    RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "सब ठीक है सब ठीक रहेगा और जनता के आशीर्वाद से फिर एक बार NDA की सरकार बनेगी।"

     

  • 4:27 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    सिवान सीट से मंगल पांडे ने किया नामांकन

    बिहार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा, "बिहार में NDA की सरकार फिर से बनाने के लिए सिवान विधानसभा में भाजपा और NDA को एक बड़ी जीत जनता देगी। मैंने आज सिवान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन किया है।"

  • 4:04 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    बिहार को सालों पीछे धकेला: तरुण चुघ

    भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "जंगलराज के पुरोधा आज फिर पर्ची और खर्ची वाली लूट की सरकार बनाने का मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं। राजद-कांग्रेस की भ्रष्ट राजनीति ने बिहार को सालों पीछे धकेला है। फिर से ये लोकलुभावनी बातों से जनता को ठगने आए हैं, लेकिन बिहार अब जाग चुका है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन और विकास देखा है। अब INDI गठबंधन के नेता चाहें कितना भी शोर मचा लें, बिहार अब इन ठगों और लुटेरों के झांसे में कभी नहीं आएगा।"

  • 3:45 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    पुष्कर सिंह धामी और केशव प्रसाद मौर्य का सीवान में रोड शो

    उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ सीवान विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।

     

  • 3:33 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मुकेश सहनी के भाई सुनील सहनी ने नामांकन दाखिल किया

    बिहार में दरभंगा की गौरा बौराम विधानसभा सीट से VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के भाई सुनील सहनी ने नामांकन दाखिल किया। आज सवेरे 12 बजे तक मुकेश सहनी के नामांकन की चर्चा थी, लेकिन अंतिम समय में उन्होंने अपने भाई का नामांकन कराया।

  • 3:03 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    छपरा से नामांकन करने पहुंचे खेसारी लाल

    बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन खेसारी लाल यादव छपरा से RJD के सिंबल पर नामांकन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। 

  • 2:55 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    14 नवबंर को बिहार वाले मनाएंगे चौथी दिवाली- अमित शाह

    3 दिन बाद दिवाली है लेकिन उससे पहले ही बिहार में सियासी बयानों की बमबाजी शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने छपरा से आज चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी। अमित शाह ने कहा कि इस बार बिहार के लोग एक नहीं बल्कि 4-4 दिवाली मनाएंगे। चौथी दिवाली 14 नवंबर को मनाएंगे जब मतगणना के बाद लालू-राहुल का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

  • 1:58 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    साइकिल चलाकर नामांकन करने पहुंचे मंत्री जीवेश मिश्रा

    बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री और दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने आज नामांकन दाखिल किया। इस दौरान खास बात ये रही कि जब वे साइकिल चलाकर नामांकन करने पहुंचे तो इस सादगी ने लोगों का ध्यान खींच लिया। जीवेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो के रूप में निर्वाचन कार्यालय तक साइकिल यात्रा निकाली।

  • 12:51 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    NDA में सीएम फेस को लेकर क्या बोले ललन सिंह?

    केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के बयान के अलग-अलग भाग को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। गृह मंत्री ने बार-बार कहा है कि हम बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री कौन होगा NDA विधायक दल तय करेगा, परंपरा यही रही है। गृह मंत्री की बात को पूरे संदर्भ में देखना चाहिए। विरोधी दल के पास चुनाव का कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वे इस तरह के दुष्प्रचार से अपनी चुनावी रोटी सेंक रहे हैं।

  • 12:49 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    किसने कहां से किया नामांकन?

    जेडीयू के उम्मीदवार मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धुमल सिंह ने एकमा विधानसभा से आज नामांकन किया है।

    महिषी सीट से जेडीयू के उम्मीदवार गुंजेस्वर साह ने नामांकन कर दिया है।

    महिषी सीट से ही RJD के उम्मीदवार डॉ. गौतम कृष्ण ने नामांकन किया है। 

     

  • 11:38 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    18 मिनट तक अमित शाह-नीतीश कुमार के बीच हुई बातचीत

    अमित शाह ने पटना के अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात की। करीब 18 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। इसके बाद शाह एयरपोर्ट रवाना हो गए। यहां से वह छपरा के तरैया जाएंगे।   

     

  • 11:35 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    BSP की दूसरी लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बसपा ने 40 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। अब तक बसपा ने बिहार चुनाव के लिए 130 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। 

  • 11:27 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    पटना में नीतीश कुमार से मिलने CM आवास पहुंचे अमित शाह

    अमित शाह तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। शुक्रवार को पटना में सीएम हाउस में उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की। बता दें कि यह मुलाकात तब हो रही है जब NDA में पहले ही सीटों का बंटवारा चुका है। बीजेपी और जेडीयू 101-101 बराबर सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।   

  • 10:22 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगी बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी

    बिहार की लालगंज विधानसभा सीट महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में गई है। बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला RJD से यहां के लिए तैयारी कर रही थी लेकिन अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आज नामांकन दाखिल करेगी। उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार संजय सिंह और कांग्रेस के उम्मीदवार आदित्य कुमार राजा से होगा।

  • 9:40 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    'नीतीश कुमार हमारे नेता हैं'

    बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "विकास ही हमारी पहचान है। हमारा ध्यान महिला सुरक्षा और युवाओं के रोजगार पर है।"  वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने नीतीश कुमार के दोबारा सीएम बनने पर कहा, "आप निश्चिंत रहिए, नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और उनके पास पूर्ण बहुमत है। बिहार में सुशासन और विकास का उनका ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।"

  • 9:03 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    आज 3 बजे तक ही होगा नामांकन

    आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है, दोपहर 3 बजे तक ही नामांकन होना है। सारण के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज जिन मुख्य पार्टियों के प्रत्याशियों का नामांकन होना है उनका विवरण-

    छपरा विधानसभा:- 
    बीजेपी- छोटी कुमारी
    आरजेडी- खेसारी लाल यादव

    मांझी विधानसभा:-
    जेडीयू- रणधीर सिंह 

    एकमा विधानसभा:-
    जेडीयू - मनोरंजन सिंह धूमल
    आरजेडी- श्रीकांत सिंह

    बनियापुर विधानसभा :-  
    बीजेपी- केदार नाथ सिंह 
    आरजेडी- चांदनी देवी

    तरैया विधानसभा:- 
    बीजेपी- जनक सिंह

    परसा विधानसभा :-
    जेडीयू- छोटेलाल राय
    आरजेडी- डॉ. करिश्मा राय

    गरखा विधानसभा:-
    लोजपा (आर)- सीमांत मृणाल उर्फ़ प्रिंस पासवान

    अमनौर विधानसभा:-
    आरजेडी- सुनील राय

    मढ़ोरा विधानसभा:-
    लोजपा (आर)- सीमा सिंह कुशवाहा

  • 8:56 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    मुकेश सहनी ने डिप्टी CM के लिए फिर ठोका दावा

    मुकेश सहनी ने शुक्रवार सुबह 5 बजे अचानक मछली मंडी पहुंचकर वीआईपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश सहनी को चुनाव सिम्बल सौंपा। इसके बाद मछुआरों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा शहर से पहली बार कोई निषाद समाज से उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। अपने को सन ऑफ मल्लाह कहते हुए सहनी ने समाज के लिए जीने मरने की बात की और समाज के लिए किए गए प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोग पटना में टिकट के लिए डेरा जमा कर रखा है  लेकिन हम टिकट लेकर आपके दरवाजे पर आए हैं।

     

  • 8:36 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    RJD नेता सरफराज आलम जन सुराज में शामिल

    पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व लोकसभा सांसद और बिहार के जोकीहाट से चार बार विधायक रहे सरफराज आलम गुरुवार को RJD से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए।

  • 8:32 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    मुजफ्फरपुर में टिकट कटने से नाराज BJP नेता

    टिकट कटने से बिहार में नेताओं का सियासी ड्रामा चरम पर है। मुजफ्फरपुर की औराई सीट से पूर्व मंत्री राम सूरत राय का टिकट कटने से उनके समर्थकों में भारी नाराजगी है। बीजेपी ने इस बार औराई से पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रामा निषाद को उम्मीदवार बनाया है जिसको लेकर राम सूरत राय के समर्थकों में गुस्सा है। मुजफ्फरपुर क्लब में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस दौरान राम सूरत राय के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। मंच पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी मौजूद थे। नेताओं ने कई बार कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। 

  • 8:25 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    खेसारी की सिनेमाई लोकप्रियता का सियासी टेस्ट

    खेसारी लाल के चुनाव मैदान में उतरते ही सिनेमा और राजनीति दोनों ही जगत में हलचल मच गई है। खेसारी ने कहा कि उनके लिए राजनीति कोई कुर्सी की दौड़ नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदारी है। यह जिम्मेदारी है छपरा के हर घर तक विकास पहुंचाने की और हर दिल की आवाज बनने की। हालांकि इससे पहले उनकी पत्नी चंदा देवी को इस सीट से टिकट देने की बात चल रही थी लेकिन आखिरी वक्त में लालू यादव ने खेसारी लाल को मैदान में उतारने का फैसला किया। खेसारी लाल यादव छपरा के रहने वाले हैं ऐसे में इस बार उनकी सिनेमाई लोकप्रियता का सियासी टेस्ट होगा।

  • 8:23 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    आज सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे खेसारी लाल

    भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक खेसारी लाल यादव अब राजनीतिक मैदान में उतर गए हैं। RJD ने उन्हें छपरा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। खेसारी आज सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से नामांकन में शामिल होने की अपील की है।  

  • 8:21 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    किस सीट से चुनाव लड़ेंगे मुकेश सहनी?

    सुबह-सुबह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी दरभंगा के मछली मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश साहनी को चुनाव सिंबल  सौंपा। मुकेश सहनी खुद दरभंगा जिले की गौड़ बौराम सीट से चुनाव लड़ेंगे, आज वे अपना पर्चा दाखिल करेंगे।

    mukesh sahni
    Image Source : REPORTER INPUTमुकेश सहनी

  • 8:20 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मुकेश सहनी की VIP

    बिहार में सीट बंटवारे को लेकर कई दिन की बातचीत के महागठबंधन में मुकेश सहनी को लेकर जो पेंच फंसा था वो अब सुलझ गया है। मुकेश सहनी की VIP 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दरभंगा जिले की तीन सीटों- दरभंगा शहरी, गौड़ बौराम और कुशेश्वरस्थान पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।