1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'सरकार बनी तो हर महीने देंगे 2500 रुपये', प्रियंका ने बिहार की महिला वोटर्स पर डाले डोरे, कर दिए 3 बड़े वादे

'सरकार बनी तो हर महीने देंगे 2500 रुपये', प्रियंका ने बिहार की महिला वोटर्स पर डाले डोरे, कर दिए 3 बड़े वादे

 Published : Sep 26, 2025 04:20 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 04:23 pm IST

महिलाओं संग बात करते हुए प्रियंका ने कहा, हमने तय किया है कि राजस्थान में जो 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा लागू किया गया था वो हम बिहार में भी लागू करेंगे। हम भूमिहीन परिवार को जमीन दिलाएंगे।

priyanka gandhi- India TV Hindi
प्रियंका गांधी Image Source : PTI

कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज दूसरी बार बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पहले पटना में महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महिला संवाद में प्रियंका गांधी ने महिलाओं से बड़ा वादा भी किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देंगे। साथ ही 25 लाख के स्वास्थ्य बीमा का भी वादा किया।

महिला वोट वाला फॉर्मूला, कितना छाप छोड़ पाएंगी प्रियंका?

महिलाओं संग बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ''हमारी सरकार आई तो हम आपके सम्मान के लिए हर महीने 2500 रुपये देंगे। हमने तय किया है कि राजस्थान में जो 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा लागू किया गया था वो हम बिहार में भी लागू करेंगे। हम भूमिहीन परिवार को जमीन दिलाएंगे। इस जमीन का मालिकाना हक महिलाओं को दिया जाएगा, जिससे जमीन आपकी हो। ये आपका सम्मान है जिसको मैं समझ रही हूं। हम बिहार की महिलाओं के संघर्ष को शक्ति में बदलेंगे।''

नीतीश सरकार पर बोला हमला

इस दौरान प्रियंका ने न केवल केंद्र की मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया, बल्कि सीएम नीतीश कुमार की 20 साल की सत्ता यात्रा पर भी तीखा प्रहार किया। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकारें महिलाओं को केवल पैसे का लालच देकर वोट हथियाना चाहती हैं, मगर असल सशक्तिकरण के सवालों पर चुप रहती हैं।

एक महीने में बिहार का दूसरा दौरा

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी का लगभग एक महीने में बिहार का दूसरा दौरा है। आज वह मोतिहारी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले प्रियंका ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ में शामिल हुई थी जिसमें राहुल-तेजस्वी ने 1,300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की थी। 

बिहार में महिला वोटर्स पर सबकी नजर क्यों?  

महिला वोटर्स- 4.07 करोड़

कुल वोटर का- 47.7%
2020 चुनाव- 59.7% महिलाओं ने डाले वोट

प्रियंका के बिहार आने पर क्या बोले गिरिराज सिंह?

प्रियंका गांधी के बिहार आने पर गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं की तरफ से बिहारियों पर दिए गए बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। गिरिराज ने कांग्रेस पार्टी को अर्बन नक्सल की ओर बढ़ती पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा, ''प्रियंका चाहे जहां से शुरुआत करें बिहार में उनका कुछ नहीं होने वाला है। कांग्रेस, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव बिहार को अपमानित करने का काम किए क्या प्रियंका गांधी उसके लिए माफी मांगेंगी?''

यह भी पढ़ें-

मिशन मोड पर अमित शाह, 10 दिन में बिहार का दूसरा दौरा, पश्चिम बंगाल पर भी बनाएं हैं नजर

क्या अशोक चौधरी की चुनौती स्वीकार करेंगे प्रशांत किशोर? जनसुराज के आरोपों का मंत्री ने दिया खुलकर जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।