Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Election Results 2025: नीतीश जरूरी या मजबूरी, NDA में नए गठबंधन की आहट? JDU ने किया ट्वीट, तुरंत कर दिया डिलीट

Bihar Election Results 2025: नीतीश जरूरी या मजबूरी, NDA में नए गठबंधन की आहट? JDU ने किया ट्वीट, तुरंत कर दिया डिलीट

Written By: Kajal Kumari @lallkajal Published : Nov 14, 2025 05:28 pm IST, Updated : Nov 14, 2025 11:20 pm IST

बिहार में हुए चुनाव के वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की तरफ अग्रसर है। इस बीच रिजल्ट को लेकर कई तरह की कयासबाजी लगाई जा रही है। एक तरफ पीएम मोदी ने ट्वीट किया फिर डिलीट किया। उससे पहले नीतीश ने ट्वीट किया और फिर डिलीट किया। क्या समीकरण बन सकते हैं जानिए...

बिहार चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (DD NEWS) बिहार चुनाव रिजल्ट

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आज वोटों की गिनती जारी है, फिलहाल रुझानों का दौर चल रहा है और इस रुझान में एनडीए बड़ी जीत की तरफ अग्रसर है। रुझानों में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें मिल रही हैं और उसके बाद नीतीश कुमार की जदयू भी बढ़त बनाए हुए है, लेकिन महागठबंधन का सूपड़ा साफ नजर आ रहा है। जहां नीतीश की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) 80 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और तेजस्वी राजद की साख बचाने में लगे हुए हैं। 


ये भी पढ़ें:
Bihar Election Result 2025 LIVE: 'कमल' और 'तीर' की आंधी में 'लालटेन' की लौ बुझी! रुझानों में एनडीए को बंपर बहुमत

लेकिन इस बीच एक नई बात सामने आ रही है कि क्या जदयू से इतर एनडीए नया गठबंधन बना सकती है? इस तरह की कयासबाजी भी लग रही है कि नीतीश के बगैर भी एनडीए बिहार में सरकार बना सकती है जिसमें भाजपा, चिराग की लोजपा, मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी मिलकर सरकार बना सकते हैं और नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनाया जा सकता है। इस कयासबाजी को हवा तब मिली जब JDU ने सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार के सीएम बनने वाली बात पोस्ट की लेकिन थोड़ी देर बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

देखें ट्वीट

जदयू का ट्वीट
Image Source : TWITTERजदयू का ट्वीट

नीतीश की पार्टी जदयू के एक्स हैंडल पर उनकी एक तस्वीर शेयर की गई और इसका कैप्शन दिया गया था, "न भूतो न भविष्यति.. नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे।" इससे पहले पटना में पार्टी मुख्यालय के सामने एक पोस्टर में नीतीश कुमार को लेकर कहा गया था, "टाइगर अभी जिंदा है।"

क्या हो सकता है एनडीए का नया समीकरण

बिहार में जिस नए समीकरण की हम बात कर रहे हैं वो है नीतीश के बिना एनडीए की सरकार। यानी पहली बार बीजेपी बिहार में अपना सीएम बना सकती है। फिलहाल आंकड़े तो ऐसा ही संकेत दे रहे हैं, जिसमें रुझानों के मुताबिक एनडीए के वर्तमान रुझानों में बीजेपी 95, जदयू 82, चिराग की पार्टी LJP(R) 20, मांझी की पार्टी HAM 5 और कुशवाहा की पार्टी RLM 4 सीटों पर आगे चल रही है।

नीतीश के बिना नंबर देखें तो बीजेपी की 95 सीट+ चिराग की LJP ® 20 सीट+ मांझी की (HAM) 5 सीट+ कुशवाहा (RLM) की 4 सीट= 124 सीट।

ये इसलिए क्योंकि बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए। अब तक आंकड़ों के मुताबिक नीतीश के बिना एनडीए 124 पर पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है बीजेपी कांग्रेस के 3, लेफ्ट के 2 और बसपा के 1 विधायकों को मिलाकर अपनी संख्या और बढ़ा सकती है।

अमित शाह का बयान क्या था

जून 2025 में एक इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा था- 'बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तो वक्त ही तय करेगा, लेकिन ये साफ है कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही ये चुनाव लड़ेंगे।'  शाह ने आगे कहा था- ‘ये तय करने वाला मैं कौन होता हूं कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा? चुनाव बाद सभी सहयोगी मिलकर विधायक दल का नेता चुनेंगे।’ हालांकि फिर अमित शाह ने सफाई दी थी और कहा था- ‘इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है। मैं फिर से एक बार स्पष्ट करता हूं कि नीतीश ही मुख्यमंत्री हैं और चुनाव जीतने के बाद भी वही रहेंगे।’

अब दूसरा समीकरण भी देख लेते हैं

अब अगर दूसरे समीकरण की बात करें तो नीतीश महागठबंधन के साथ जाते हैं तो जदयू को 84, राजद को 25, कांग्रेस को 5, लेफ्ट को 3 और अन्य को 6 सीटें मिल रही हैं। इन सबको जोड़ दें तो आंकड़ा पहुंचता है 117, यानी बहुमत से 5 कम। यानी नीतीश महागठबंधन के साथ जाकर सरकार नहीं बना सकते हैं और इसके लिए फिर नए सिरे से सोचना होगा।

ये भी पढ़ें:
Bihar Election Result 2025: सम्राट, अनंत, मैथिली जीते, मनीष कश्यप और खेसारी को मिली हार, जानें VIP सीटों के नतीजे
Bihar Election Results 2025: पार्टी की तैयारी है, फिर नीतीश की बारी है, JDU कार्यालय में जश्न- देखें वीडियो

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement