1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े वकील गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या, बाजार में खड़े देखते रहे लोग, LIVE फुटेज भी आया सामने

बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े वकील गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या, बाजार में खड़े देखते रहे लोग, LIVE फुटेज भी आया सामने

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 05, 2026 01:47 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 01:55 pm IST

वकील को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। गोली लगने के कुछ ही देर बाद वकील गुड्डू अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब गोली मारी गई तब बाजार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

भरे बाजार में वकील की गोली मारकर हत्या- India TV Hindi
भरे बाजार में वकील की गोली मारकर हत्या Image Source : REPORTER INPUT

बिहार के कटिहार जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े बीच बाजार में वकील गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली, पटेल चौक के पास हुई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का LIVE फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक अपराधी वकील को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है। 

गोली मारकर मौके से फरार हुआ आरोपी

बताया जा रहा है कि अपराधी ने बीच बाजार में वकील को निशाना बनाया और गोली मारकर मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद गुड्डू अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

वकील की हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं

हत्या की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि कोर्ट से जुड़े किसी विवाद के चलते वकील को निशाना बनाया गया है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

पुलिस वीडियो की कर रही जांच

इधर, मृतक के परिजनों ने पुराने विवाद का हवाला देते हुए एक व्यक्ति का नाम लिया है। उसी पर हत्या की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस परिजनों के आरोपों के साथ-साथ घटनास्थल और सामने आए LIVE फुटेज की जांच कर रही है। डीएसपी विशाल आनंद ने भी मामले की जांच की बात कही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात को किसने अंजाम दिया?  इसके पीछे की असली वजह क्या है? पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतक के परिवार में कई हैं वकील वाले

वकील गुड्डू अंसारी का परिवार लंबे समय से कानून के पेशे से जुड़ा रहा है। उनकी बहन भी वकील हैं, जबकि उनके पिता भी वकील थे। वहीं, दिनदहाड़े वकील की हत्या के बाद साथी वकीलों में आक्रोश है। घटना को लेकर वकीलों ने नाराजगी जताई है। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। पुलिस थाने में बड़ी संख्या में वकील पहुंचे हुए हैं। कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

करन कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

बिहार में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान पुलिसकर्मी ने लोगों पर तानी पिस्तौल, हुआ निलंबित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।