1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव 2025: भागलपुर में BJP को लगा तगड़ा झटका, MLA ललन पासवान ने थामा RJD का लालटेन

बिहार चुनाव 2025: भागलपुर में BJP को लगा तगड़ा झटका, MLA ललन पासवान ने थामा RJD का लालटेन

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Kajal Kumari
 Published : Nov 05, 2025 05:50 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 06:39 pm IST

भागलपुर में भाजपा को जोर का झटका लगा है। भाजपा विधायक ललन पासवान ने राजद ज्वाइन कर लिया है। विधानसभा की 243 सीटों के लिए बिहार में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को है और दूसरे फेज की वोटिंग 11 को होगी और 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

भागलपुर में भाजपा को झटका- India TV Hindi
भागलपुर में भाजपा को झटका Image Source : REPORTER

भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से मौजूदा बीजेपी विधायक ललन पासवान आज राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के सामने आरजेडी में शामिल हो गए। बीजेपी ने इस बार इनको टिकट नहीं दिया था जिस वजह से ये नाराज चल रहे थे।आज पहले चरण के चुनाव से ठीक एक दिन पहले उन्होंने पाला बदल लिया है। 2020 के विधानसभा चुनाव में लालू यादव ने इन्हीं ललन पासवान को फोन करके राजद का साथ देने को कहा था, ललन पासवान और लालू यादव की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था और जब सुशील मोदी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों की बातें सार्वजनिक कर दी थी।

भाजपा से नाराज थे ललन


ललन पासवान के इस दल-बदल का मुख्य कारण यह माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी ने उन्हें पीरपैंती (सुरक्षित) सीट से टिकट नहीं दिया। बीजेपी ने उनके स्थान पर मुरारी पासवान को उम्मीदवार बनाया है। आरजेडी में शामिल होने से पहले, ललन कुमार ने बीजेपी को अपना इस्तीफा भेजा था। अपने इस्तीफे में उन्होंने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। ललन कुमार ने कहा-"मेरी भाजपा के साथ राजनीतिक यात्रा अब समाप्त होती है... लेकिन अब लगता है कि भाजपा को मुखर दलित नेतृत्व की आवश्यकता नहीं रही।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।