नई दिल्ली: जैसे ही मतदान खत्म होता है, सबकी नजरें टिक जाती हैं टीवी स्क्रीन पर और शुरू होता है Exit Polls का खेल। कोई एक दल को जिताता है, तो कोई दूसरे को। लेकिन क्या Exit Polls वाकई सच के आसपास भी होते हैं या फिर ये महज एक मनगढंत आंकड़ा होता है। बिहार का चुनावी इतिहास देखें, तो ये बहुत दिलचस्प है। इस खबर में बिहार के पिछले 3 विधानसभा चुनावों के Exit Polls और असली नतीजों के साथ मिलान करके देखते हैं कि कौन सा Exit Poll किस चुनाव में सटीक साबित हुआ था और कौन अनुमान लगाने में नाकाम हो गया था।
साल 2020: EXIT POLLS Vs असल नतीजे
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में टक्कर NDA और RJD के महागठबंधन के बीच थी। आखिरी चरण की वोटिंग होने के तुरंत बाद शाम होते ही Exit Polls आ गए थे। इसमें टुडेज़ चाणक्य ने महागठबंधन को 180 सीटें दे दी थीं। वहीं, India Today-Axis My India ने 161 सीटों तक का अनुमान लगाया था। टाइम्स नाउ-सी वोटर ने महागठबंधन को 120, NDA को 116 और अन्य को 7 सीटें दीं। वहीं, News X-d रिसर्च ने NDA को 110-117, महागठबंधन को 108-123 और अन्य को 4-10 सीटें दीं। इसके बाद टीवी पर बहस शुरू हो गई कि तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बनने जा रहे हैं। लेकिन जब EVM खुली और असल नतीजे आए तो कहानी उलटी पड़ गई। NDA ने 125 सीटें जीतीं और बहुमत पा लिया। वहीं, RJD का महागठबंधन 110 सीटों पर ही सिमट गया।
उस साल, केवल दैनिक भास्कर अकेला Exit पोल था, जिसने NDA की जीत का सटीक अनुमान लगाया था। उसने Exit Poll में NDA को 120 से 127 सीटें दी थीं। बाकी सारे बड़े-बड़े पोल्स्टर्स फेल हो गए थे।
| Polling Agency | NDA Projection | MGB Projection | Others |
| ACTUAL RESULTS | 125 | 110 | 8 |
| Dainik Bhaskar | 120 - 127 | 71 - 81 | 19 - 27 |
| Times Now - C-Voter | 116 | 120 | 7 |
| News X - d-research | 110 - 117 | 108 - 123 | 4 - 10 |
| India Today - Axis My India | 69 - 91 | 139 - 161 | 6 - 8 |
| Today's Chanakya | 55 | 180 | 8 |
साल 2015: EXIT POLLS Vs असल नतीजे
अब बिहार विधानसभा चुनाव 2015 के Exit Polls की बात करते हैं। इस चुनाव में JDU, BJP के नहीं बल्कि RJD के साथ थी। तब नीतीश और लालू ने मिलकर ''महागठबंधन'' बनाया था। इस चुनाव में अधिकतर Exit Polls ने या तो महागठबंधन को जिताया था या फिर कड़ा मुकाबला बताया था। Times Now-C-Voter ने महागठबंधन की 122, NDA की 111 और अन्य की 10 सीटों का अनुमान लगाया था। वहीं, India Today-Cicero ने महागठबंधन को 111-123, NDA को 113-127 और अन्य को 4-8 सीटें दी थीं। इसके अलावा, ABP-Nielsen का अनुमान महागठबंधन की 130, NDA की 108 और अन्य की 5 सीटों का था। News X-CNX ने महागठबंधन को 130-140, NDA को 90-100 और अन्य को 13-23 सीटें दी थीं। टुडेज चाणक्य ने तो NDA की 155 सीटों का अनुमान लगा दिया था। लेकिन जब असल नतीजे आए तो सब चौंक गए। लालू-नीतीश के महागठबंधन ने सबको गलत साबित करते हुए 178 सीटें जीत लीं और ऐतिहासिक जीत पाई। इस चुनाव में NDA महज 58 सीटों पर सिमट गई थी।
इस चुनाव में, केवल एक्सिस APM ही वो पोल्स्टर था, जिसने महागठबंधन की 169 से 183 सीटों का अनुमान लगाया था। उसने ही अकेले 'साइलेंट' वोटर का मिजाज सही पकड़ा था।
| Polling Agency | MGB Projection | NDA Projection | Others |
| ACTUAL RESULTS | 178 | 58 | 7 |
| Axis APM | 169 - 183 | 58 - 70 | 3 - 7 |
| Times Now - C-Voter | 122 | 111 | 10 |
| India Today - Cicero | 111 - 123 | 113 - 127 | 4 - 8 |
| ABP - Nielsen | 130 | 108 | 5 |
| News X - CNX | 130 - 140 | 90 - 100 | 13 - 23 |
| Today's Chanakya | 83 | 155 | 5 |
साल 2010: EXIT POLLS Vs असल नतीजे
विधानसभा चुनाव 2010 में JDU और BJP साथ थे। पिछले 5 साल से इन दोनों गठबंधन की सरकार बिहार में चल रही थी। नीतीश कुमार की छवि सुशासन बाबू की बन चुकी थी। इस चुनाव में सभी Exit Polls ने NDA की जीत का अंदाजा लगाया था। Star News-Nielsen ने NDA की 170, RJD-LJP की 34 और कांग्रेस को 10 सीटों का अनुमान लगाया था। वहीं, IBN-Week ने NDA को 110-122, RJD-LJP को 77-89 और कांग्रेस को 23-29 सीटें दी थीं। हालांकि, बाद में ये अनुमान सही भी निकला लेकिन 'जीत' और 'सुनामी' में फर्क होता है।
असली परिमाण आए तो NDA की लैंडस्लाइड विक्ट्री हुई थी। NDA ने 206 सीटों पर जीत हासिल की थी। ये एकतरफा मुकाबला था जबकि Star News-Nielsen के Exit पोल ने NDA को 170 और IBN - Week ने 122 तक रोका था। यानी जीत तो सभी ने बताई, लेकिन जीत का पैमाना कितना बड़ा होगा, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा पाया।
| Polling Agency | NDA Projection | RJD-LJP Projection | Congress |
| ACTUAL RESULTS | 206 | 24 | 4 |
| Star News - Nielsen | 170 | 34 | 10 |
| IBN - Week | 110 - 122 | 77 - 89 | 23 - 29 |
तो EXIT POLLS के विश्लेषण से सबक क्या मिला?
बिहार के पिछले 3 विधानसभा चुनावों का एनालिसिस क्या कहता है? ये बताता है कि बिहार का मतदाता बहुत 'साइलेंट' है। उसको समझना बड़े-बड़े पोल्स्टर्स के बस की बात नहीं है। 2015 में एक्सिस APM और 2020 में दैनिक भास्कर जैसे कुछ अपवादों को अगर छोड़ दें तो बिहार के चुनावी रिजल्ट्स ने अधिकतर बार Exit Polls को गलत साबित किया है। इसलिए, Exit Polls सिर्फ एक 'संभावना' है। असली परिणाम तो काउंटिंग वाले दिन ही आता है।
ये भी पढ़ें-
Bihar Election Exit Poll: जेडीयू को मिल सकती हैं सबसे ज्यादा सीटें, एग्जिट पोल ने दी इतनी सीटें
Exit Poll: बिहार में ओवैसी की पार्टी AIMIM को कितनी मिल सकती हैं सीटें? सामने आ गए ये आंकड़ें
Bihar Election 2025 Exit Poll Results Live: एग्जिट पोल में BJP कितनी सीटों पर जीत रही चुनाव?
Exit Poll: बिहार में महागठबंधन को मिल सकती हैं 70-90 सीटें, अनुमानों में विपक्ष को मिल रही करारी हार
Bihar Election 2025 Exit Poll Results Live: भोजपुर में किसका दबदबा, एग्जिट पोल में कौन सबसे आगे?