1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Exit Poll: बिहार में ओवैसी की पार्टी AIMIM को कितनी मिल सकती हैं सीटें? सामने आ गए ये आंकड़ें

Exit Poll: बिहार में ओवैसी की पार्टी AIMIM को कितनी मिल सकती हैं सीटें? सामने आ गए ये आंकड़ें

 Published : Nov 11, 2025 07:28 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 11:47 pm IST

बिहार में ओवैसी की पार्टी ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा है। इनमें से ज्यादा सीमांचल क्षेत्र में ओवैसी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जानिए बिहार में ओवैसी की पार्टी AIMIM को कितने सीटें मिलने का अनुमान है।

AIMIM का Exit Poll- India TV Hindi
AIMIM का Exit Poll Image Source : INDIA TV

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को खत्म हो गई। अब 14 नवंबर को बिहार की 243 विधानसभा सीटों के नेतीजों का ऐलान किया जाएगा। इससे पहले आज बिहार चुनाव के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं। इंडिया टीवी-मैटेराइज़ ने बिहार चुनाव का EXIT POLL किया है।

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को कितने सीटें मिल सकती हैं? इसका अनुमान आज के एग्जिट पोल में लगाया गया है। ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार में 25 सीटों पर चुनाव लड़ा है। इंडिया टीवी-मैटेराइज़ के एग्जिट पोल में बिहार में ओवैसी की पार्टी को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।

डिया टीवी-मैटेराइज़ Exit Poll सीटें
AIMIM 2-3 

पिछली बार ओवैसी ने जीती थीं 5 सीटें

बिहार में ओवैसी ने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पिछली बार के चुनावी नतीजों में औवैसी की पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार के अनुमानों के अनुसार AIMIM सिर्फ 2-3 सीटों पर चुनावी जीत दर्ज करती हुई दिख रही है।

AIMIM एग्जिट पोल
Image Source : INDIA TV GFXAIMIM एग्जिट पोल

RJD और कांग्रेस का वोट काटने का अनुमान

बिहार में AIMIM जिसका मुख्य आधार मुस्लिम वोट बैंक है। बिहार में यह सीमांचल क्षेत्र (किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया) में मजबूत है। जहां मुस्लिम आबादी 30-70% तक है। 2020 में AIMIM ने पहली बार बिहार चुनाव लड़ा और 5 सीटें (अमौर, कोचाधामन, बहादुरगंज, जोकीहाट, बिस्फी) जीतीं थीं। पार्टी ने महागठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ा है। ऐसे में माना जा रहा है ओवैसी की पार्टी ने आरजेडी और कांग्रेस के उम्मीदवारों का वोट काटा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।