1. Hindi News
  2. बिहार
  3. प्लंबर के खाते में आए 294 करोड़ 80 लाख, बैंक बैलेंस देखते ही फटी रह गईं आंखें, अब क्या होगा?

प्लंबर के खाते में आए 294 करोड़ 80 लाख, बैंक बैलेंस देखते ही फटी रह गईं आंखें, अब क्या होगा?

 Published : Jun 05, 2026 07:35 am IST,  Updated : Jun 05, 2026 07:35 am IST

बोधगया के मस्तपुरा गांव निवासी विकास कुमार प्लंबर मिस्त्री है। दो दिन पहले जब उसने जियो फाइनेंस ऐप के माध्यम से अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो खाते में 2,94,80,00,000 रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा। इतनी बड़ी राशि देखकर वह खुद हैरान है।

प्लंबर के खाते में आ गए...- India TV Hindi
प्लंबर के खाते में आ गए 2948000000 रुपये। Image Source : REPORTER INPUT

डिजिटल बैंकिंग के दौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार के गया जिले के बोधगया प्रखंड अंतर्गत मस्तपुरा गांव निवासी एक युवक के बैंक खाते में अचानक 294 करोड़ 80 लाख रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा। खाते में इतनी बड़ी राशि देखकर युवक खुद हैरान है और पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बन गया है।

रातोंरात करोड़पति बन गया प्लंबर!

मस्तपुरा गांव निवासी विकास कुमार इलेक्ट्रिकल और प्लंबर मिस्त्री है। उसने बताया कि उसका जियो पेमेंट्स बैंक का खाता पिछले लगभग 5 साल से सक्रिय है। दो दिन पहले जब उसने जियो फाइनेंस ऐप के माध्यम से अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो खाते में 2,94,80,00,000 रुपये (294 करोड़ 80 लाख रुपये) का बैलेंस दिख रहा है। पहली बार बैलेंस देखने पर उसे लगा कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी होगी, लेकिन गुरुवार शाम दोबारा बैलेंस जांचने पर भी वही राशि दिखाई दी। इसके बाद उसकी हैरानी और बढ़ गई।

बैंकिंग त्रुटि या टेक्निकल फॉल्ट?

विकास कुमार ने बताया कि खाते के संचालन के दौरान अब तक उनके खाते में अधिकतम 6 से 7 लाख रुपये तक का ही लेनदेन हुआ है। ऐसे में अचानक सैकड़ों करोड़ रुपये का बैलेंस दिखना उनके लिए किसी रहस्य से कम नहीं है। किसी संभावित बैंकिंग त्रुटि या तकनीकी समस्या की आशंका को देखते हुए उन्होंने खाते से राशि निकालने या किसी प्रकार का लेनदेन करने की कोशिश नहीं की।

294 करोड़ 80 लाख रुपये आते ही पूरे गांव में सनसनी

घटना की जानकारी फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग विकास के घर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने लगे। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से फैलने लगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि खाते में दिखाई दे रही यह राशि किसी तकनीकी गड़बड़ी का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

(रिपोर्ट- अजित कुमार)

यह भी पढ़ें-

ऐसी एंट्री की उम्मीद तो खुद ड्राइवर ने नहीं की होगी, वायरल Video आपको हैरान कर देगा

लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा जो आपने सोचा नहीं होगा, Video हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।