1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: लखनदेई नदी में कूदकर लड़की ने दी जान, मौके से मिले गुलाब के फूल और जूती

बिहार: लखनदेई नदी में कूदकर लड़की ने दी जान, मौके से मिले गुलाब के फूल और जूती

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 06, 2024 11:50 am IST,  Updated : Mar 06, 2024 12:07 pm IST

बिहार के सीतामढ़ी में एक लड़की ने लखनदेई नदी में कूदकर जान दे दी है। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़की के शव को बाहर निकाला। अब तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।

Lakhandei river- India TV Hindi
लखनदेई नदी में कूदकर लड़की ने दी जान Image Source : INDIA TV

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की ने लखनदेई नदी में कूदकर जान दे दी है। मौके से कुछ गुलाब के फूल और जूतियां बरामद हुई हैं।

क्या है पूरा मामला? 

सीतामढ़ी शहर की लखनदेई नदी में लड़की ने छलांग लगा दी, जिसमें लड़की की जान चली गई। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़की के शव को बाहर निकाला। अब तक लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि लड़की के साथ दो लड़के थे। इसी दौरान लड़की ने नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद मौके से दोनों लड़के फरार हो गए। लड़की ने रामघाट से नदी में छलांग लगाई थी, इसके बाद स्थानीय लोगों ने शोरगुल किया और लड़की को बचाने की कोशिश की गई।

हालांकि तब तक लड़की डूब चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर बीती देर रात लड़की के शव को बाहर निकाल लिया। संभावना जाहिर की जा रही है कि लड़की ने प्रेम प्रसंग में नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है।

हालांकि लड़की कौन थी और उसके साथ वह दोनों लड़के कौन थे, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। (इनपुट: सौरभ सीतामढ़ी)

ये भी पढ़ें: 

शादी की सालगिरह पर पति ने तोहफा नहीं दिया तो पत्नी ने चाकू से किया हमला, मामला दर्ज

दिल्ली में हीरोपंथी करने पर पुलिस ने निकाली हेकड़ी, फॉर्च्यूनर कार सीज की, VIDEO वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।